फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड्स बॉलीवुड एक्ट्रेसेज और उनके फैशन डिजाइनर्स ही तय करते हैं। बॉलीवुड डीवाज जो वियर करती हैं, वहीं एक स्टेटमेंट बन जाता है। इन्हीं लेटेस्ट ट्रेंड्स में से एक है पर्ल ब्लाउज। जी हां, पर्ल ब्लाउज अब फैशन की दुनिया का नया स्टाइल है। हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पर्ल ब्लाउज लुक ने तहलका मचा दिया। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है जब पर्ल ट्रेंडिंग है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेज ने इसे अपनाया और नया ट्रेंड सेट किया। आइए जानते हैं आप कैसे करें इसे फॉलो-
जाह्नवी का पर्ल स्लीवलेस ब्लाउज विद लहंगा
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जो भी पहनती हैं वो एक ट्रेंड बन जाता है। हाल ही में 26 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने व्हाइट पर्ल लहंगे के साथ हैवी वर्क पर्ल स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया। साथ में उन्होंने पर्ल एम्बेलिश्ड केप स्टाइल दुपट्टा कैरी किया। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस पर्ल आउटफिट में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। पूरे ब्लाउज पर पर्ल वर्क था, इसकी खासियत थी इसकी पानी की बूंदों को रिप्रेजेंट करते पर्ल हैंगिंग। लुक को कंप्लीट करने के लिए जाह्नवी ने डार्क आईशैडो, चमकदार हाइलाइटर, ग्लिटर लिप शेड यूज किया। साथ में नेक चोकर और स्टेटमेंट ईयर स्टड्स पहने।
आपके लिए खास : समर सीजन में व्हाइट कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कलर है। ऐसे में अगर आप भी किसी शादी पार्टी में अलग लुक चाहती हैं तो अपनी साड़ी या लहंगे के साथ पर्ल ब्लाउज जरूर ट्राई करें। जरूरी नहीं है कि आप इसके साथ हैवी साड़ी या लहंगा ही पहनें। सिंपल लाइट वेट आउटफिट भी पर्ल ब्लाउज के कारण हैवी लुक देगा। इस लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो कर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं।
कियारा ने अपनी हल्दी में पहना पर्ल ब्लाउज
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरों ने सभी को इंप्रेस कर दिया था। कियारा ने भी मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आइवरी कलर का लहंगा वियर किया। इसके साथ उन्होंने पीले रंग का दुपट्टा कैरी किया। किराया ने आइवरी कलर का लखनवी वर्क का लहंगा चुना, जिसके साथ उन्होंने हैवी पर्ल ब्लाउज वियर किया। लाइट वर्क लहंगे को पर्ल का हैवी वर्क गॉर्जियस लुक दे रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कियारा ने बोहेमियन ब्यूटी लुक चुना। उनके मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक सबमें आपको बोहेमियन लुक नजर आएगा।
आपके लिए खास : कियारा के हल्दी लुक से साफ है कि अगर आप अपने लाइट आउटफिट को हैवी लुक देना चाहती हैं और खुद कंफर्ट फैशन में एंजॉय करने का मन रखती हैं तो पर्ल ब्लाउज एक अच्छा विकल्प है। पर्ल रॉयलनेस का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में ब्लाउज में इसका वर्क बहुत ही गॉर्जियस लगेगा। समर सीजन के लिए यह परफेक्ट लुक आपको देगा।
दीपिका का कान्स लुक आज भी है याद
75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी सदस्य रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पर्ल ब्लाउज लुक आ भी लोगों को याद है। इतना ही नहीं ये लुक आज भी फॉलो किया जा रहा है। दीपिका ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की व्हाइट शिफॉन साड़ी वियर की। साड़ी के बॉर्डर पर ऑर्गेंजा में क्यूरेट किए गए प्लीटेड रफल्स थे। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने पहना क्रिस्टल-सिल्वर सीक्वेंस आफ शोल्डर ब्लाउज। सबसे खास था नेकलेस के रूप में पहना गया हैंड-एम्ब्रॉएडर्ड स्टेटमेंट पर्ल कॉलर। इस एक कॉलर ने दीपिका का लुक ही चेंज कर दिया।
आपके लिए खास : दीपिका का यह लुक आज भी ट्रेंड में है। आप इसे किसी भी शादी, फंक्शन, पार्टी में अपना सकती हैं। साड़ी के साथ ही यह बॉडीकॉन ड्रेस पर भी अच्छा लगेगा। समर सीजन में लाइट लेट साड़ी को हैवी लुक देने के लिए इस तरीके का पर्ल कॉलर बेस्ट ऑप्शन है। खास बात ये है कि यह आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएगा।
मलाइका का समर परफेक्ट लुक
बॉलीवुड की ग्लैम एक्ट्रेस कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा हर एक लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करने वालों में से एक हैं। ऐसे में भले वे ट्रेंडिंग पर्ल ब्लाउज को फॉलो करने में पीछे कैसे रह सकती हैं। मलाइका ने हाल ही में एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया। जिसमें उन्होंने सिंपल व्हाइट साड़ी के साथ हैवी पर्ल वर्क ब्लाउज वियर किया। इस कट स्लीव्स ब्लाउज पर बारीक के साथ ही वाटर ड्रॉप शेप के पर्ल यूज किए गए थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने एक हाई नेक हेम वियर किया। साथ में बड़े साइज की पर्ल की माला पहनी। माइलका की सिंपल साड़ी पर भी पर्ल लेस लगाई गई थी। ट्रेडिशनल लुक को अपनाते हुए एक पर्ल बेल्ट भी एक्ट्रेस ने पहनी। कुल मिलाकर सिंपल साड़ी को एलिगेंट लुक देना कोई मलाइका से सीखे। कॉन्ट्रास्ट के लिए उन्होंने एमरल्ड इयररिंग्स पहने।
आपके लिए खास : मलाइका की इस स्टाइल को कॉपी करना हर महिला और युवती के लिए आसान काम है। आप भी कोई भी सिंपल व्हाइट साड़ी लेकर उसपर पर्ल लेस लगा सकती हैं। इसी लेस से आप पर्ल बेल्ट भी बना सकती हैं। ब्लाउज को भी डिजाइन करवाया जा सकता है। अगर आप हेम वियर करके डिफरेंट लुक चाहती हैं तो बाजार से कोई भी नेट का कपड़ा लेकर हेम भी स्टिच करवा सकती हैं। मलाइका का यह लुक समर पार्टी और फंक्शन के लिए बेस्ट है।
शरवरी वाघ का अट्रैक्टिव अंदाज
एक्ट्रेस शरवरी वाघ एक फैशनिस्टा हैं। वे नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन पर शरवरी बहुत ही क्लासिक अंदाज में पहुंची। इस इवेंट के लिए शरवरी ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की ट्यूल साड़ी चुनी। इस साड़ी की खूबसूरती थी इसका हैवी पर्ल ब्लाउज। इस वन साइड शोल्डर ब्लाउज के एक ओर ओम्फ जोड़ा गया था। पूरे ब्लाउज पर पर्ल का शानदार वर्क किया गया था। पर्ल ब्लाउज ही इस साड़ी में ग्लैमर ऐड कर रहा था।
आपके लिए खास : शरवरी वाघ का पर्ल ब्लाउज देखने में बेहद अट्रैक्टिव था। आप भी अगर अलग लुक चाहती हैं तो ट्यूल साड़ी या सिंपल साड़ी के साथ इस तरीके का पर्ल ब्लाउज वियर कर सकती हैं। ध्यान रखें अगर आपका ब्लाउज ज्यादा हैवी है तो आप भी सटल लुक के लिए शरवरी की तरह कोई नेकपीस न पहनें। इससे आपके ब्लाउज का लुक खराब हो सकता है।
