mukesh ambani rich neighbors
mukesh ambani rich neighbors

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की अमीरी से तो हर कोई वाकिफ है। अंबानी परिवार अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाना जाता है। अंबानी फैमिली जिस घर में रहती है, वह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। मुकेश अंबानी का घर मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर है।

यह भी देखें-नाराज है पार्टनर, तो इन तरीकों से मनाएं: Angry Partner

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एशिया की सबसे महंगी रोड भी है। आपको बता दें इसे ‘Billionaires Row’ के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया की 10वीं सबसे महंगी सड़क भी है। दरअसल ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस सड़क पर कई अरबपतियों के घर हैं।

अंबानी के घर एंटीलिया के पास ही कई अरबपति का निवास स्थान है, जिनके पास बेशुमार दौलत है। आइए आज हम आपको मुकेश अंबानी के 5 सबसे अमीर अरबपति पड़ोसियों के बारे में बताएंगे।

मो​तीलाल ओसवाल है अंबानी के पड़ोसी

motilal oswal
motilal oswal

अगर मुकेश अंबानी के पड़ोसियों की बात करें, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मो​तीलाल ओसवाल का। ओसवाल परिवार अंबानी फैमिली के पड़ोस में ही रहते हैं। बता दें कि मार्च 2022 के रिपोर्ट के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल की नेटवर्थ 4242.11 करोड़ रुपये है। मोतीलाल ओसवाल ने 33 करोड़ रुपए में डुप्लेक्स हाउस साउथ टावर में खरीदे थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो उनका घर काफी शानदार और रॉयल है।

नटरा चंद्रशेखरन

नटरा चंद्रशेखरन जनटाटा ग्रुप के टाटा संस कंपनी के चेयरमैन हैं, जो टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में सीईओ और निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं। नटरा चंद्रशेखरन ने साल 2020 में ही उन्होंने एक टॉवर में 11वें और 12वें फ्लोर पर डुप्लेक्स फ्लेट खरीदा था। जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। नटरा चंद्रशेखरन सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले भारतीय सीईओ के लिस्ट में भी शुमार हैं। इनकी कमाई लगभग 109 करोड़ रुपये है।

अंबानी के पड़ोसी हर्ष जैन

अंबानी के एंटीलिया के पास एक और अमीर परिवार रहता है। मुकेंश अंबानी के घर के बगल में ड्रीम 11 के फाउंडर हर्ष जैन अपनी पत्नी रचना जैन और फैमिली के साथ रहते हैं। उन्होंने अपना ये घर 72 करोड़ में घर खरीदा था। उनका घर बहुत ही खूबसूरत बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर्ष जैन की कुल संपत्ति 847.8 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

प्रशांत जैन

JSW के सीईओ प्रशांत जैन भी अंबानी के घर के बगल में रहते हैं। दरअसल उन्होंने पिछले साल ही इस इलाके में 45 करोड़ रुपए का एक डुप्लेक्स हाउस खरीदा है। प्रशांत जैन इस घर में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं।

राणा कपूर

rana kapoor
rana kapoor

‘यस बैंक’ के फाउंडर राणा कपूर अंबानी के घर के पास में ही रहते हैं। उन्होंने मुंबई के इस पॉश इलाके में 2013 में 128 करोड़ का रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स खरीदा था। राणा कपूर ने अपनी इस बिल्डिंग का नाम खुर्शीदाबाद रखा है। जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए बताई जाती है। इनकी कुल संपत्ति 43 अरब रुपए है।

आपको अंबानी परिवार के इन पड़ोसियों से जुड़ी जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।