Kajal Aggarwal shuts down death rumours
Kajal Aggarwal shuts down death rumours

Summary: काजल अग्रवाल ने अपनी मृत्यु की खबर सुनकर दिया कुछ ऐसा रीएक्शन

हाल ही में काजल अग्रवाल एक फेक न्यूज़ का शिकार बनीं, जिसमें दावा किया गया कि उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गई, लेकिन काजल ने खुद सामने आकर बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

Kajal aggarwal Death Rumours: सोशल मीडिया आज सूचना का सबसे तेज और आसान जरिया है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी चुनौती है फेक न्यूज और अफवाहें। हाल ही में दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस तरह की एक झूठी खबर का शिकार बनीं। कुछ अनवेरिफाइड रिपोर्ट्स ने दावा किया कि काजल की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह खबर पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। लेकिन काजल ने खुद सोशल मीडिया के हवाले से इस खबर को निराधार बताया।

Kajal Aggarwal Reacts To Fake Accident Reports
Kajal Aggarwal Reacts To Fake Accident Reports

अपनी मृत्यु की अफवाहें बढ़ती देख काजल ने खुद सोशल मीडिया का सहारा लिया और फैंस को आश्वस्त किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,  “मैंने कुछ बेसलेस न्यूज पढ़ी, जिसमें दावा किया गया कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं। सच कहूं तो यह पढ़कर मुझे हंसी आई क्योंकि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।”काजल ने आगे कहा, “भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और इन्हें फैलाएं भी मत। हम अपनी एनर्जी को पॉजिटिविटी और सच्चाई पर लगाएं।” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और अफवाहें धीरे-धीरे शांत हुईं।

काजल अग्रवाल के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। जब ऐसी अफवाह फैली तो स्वाभाविक रूप से उनके फैंस चिंतित और दुखी हो गए। सोशल मीडिया पर “क्या यह सच है?” जैसे सवालों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनके पुराने वीडियो और फोटो शेयर करके श्रद्धांजलि तक देना शुरू कर दिया था। ऐसी ही वजहों के कारण सेलिब्रिटीज को अक्सर अफवाहों पर खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ती है ताकि उनके फैंस सच्चाई जान सकें।

काजल अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी और करियर के बेहतरीन दौर में हैं। हाल ही में वह पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स ट्रिप पर गई थीं और वहां से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। फिल्मों की बात करें तो वह विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आई थीं। हिंदी सिनेमा में उनकी आखिरी झलक सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म “सिकंदर” में दिखी। जल्दी ही वह कमल हासन की “इंडियन 3” में नजर आने वाली हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्हें नितेश तिवारी की रामायण में “मंदोदरी” का किरदार निभाने की तैयारी में बताया जा रहा है, जिसमें यश रावण और रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे।

आज के डिजिटल दौर में हर व्यक्ति एक तरह से “रिपोर्टर” बन गया है। कोई भी खबर या फोटो तुरंत वायरल हो जाती है। लेकिन समस्या तब होती है जब खबर को बिना जांचे-परखे साझा कर दिया जाता है। फेक अकाउंट्स और क्लिकबेट वेबसाइट्स ध्यान आकर्षित करने के लिए झूठी बातें फैलाती हैं। लोग भावनाओं में आकर खबर की सच्चाई जाने बिना शेयर कर देते हैं। काजल अग्रवाल का यह मामला इसी का ताजा उदाहरण है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...