fir against vijay deverakonda
fir against vijay deverakonda

Vijay Devarakonda House: साउथ इंडियन सिनेमा के सभी के फेवरेट सुपरस्टार विजय देवराकोंडा अपने करोड़ों फैंस के दिल पर राज करते हैं। जैसा कि हम सब ने उनकी सिंपलीसिटी को देखा है। वह इवेंट्स में साधारण चप्पल पहन कर भी पहुंच जाते हैं, जिससे उनकी सादगी का पता लगाया जा सकता है। लाइगर और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने टफ और रफ पर्सनालिटी दिखाई है। विजय देवराकोंडा क्लास, एटीट्यूड और स्टाइल तीनों के ही परफेक्ट कांबिनेशन माने जाते हैं लेकिन उनका हैदराबाद में स्थित आलीशान मेंशन भी काफी दमदार है। करोड़ों की यह प्रॉपर्टी किसी महल से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर लोग जब यह घर देखते हैं तो इस घर की रॉयल्टी को महसूस कर पाते हैं। विजय देवराकोंडा के घर में सब कुछ काफी क्लासी है। यहां बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, मार्बल की फ्लोरिंग है और शांत वातावरण है, जो सभी को आकर्षित करता है। यहां सब कुछ जरूरत के अनुसार है। ठीक विजय देवराकोंडा के जैसे। जो बाहर से इतने सिंपल दिखते हैं लेकिन अंदर से काफी रिच पर्सनालिटी है। आइए देखते हैं विजय देवराकोंडा के शानदार मेंशन को अंदर से।

इस रॉयल बंगले में कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा नहीं की गई है। इस घर के लिविंग रूम में बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां हैं, जिसमें सूरज की रोशनी पूरे घर को रोशन करती है। लिविंग रूम की दीवारों पर सॉफ्ट कलर्स इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे घर का माहौल भी सॉफ्ट और क्लासी बनता है। लिविंग रूम के सेंटर में एक लाउंज सोफा है। जिस पर बैठकर वह काफी रिलैक्स महसूस करते हैं।

पास में ही एक कॉफी टेबल है, जिस पर विजय अक्सर स्क्रिप्ट्स पढ़ा करते हैं। लिविंग रूम के दीवारों पर पेंटिंग्स लगी हुई है। यहां एक बुक शेल्फ है, जहां पर विजय ने अपनी मनपसंद किताबें सजाई हुई हैं। 

किसी को भी रिलैक्स होने के लिए सबसे कंफर्टेबल स्पेस की जरूरत होती है जो कि उसका बेडरूम है। विजय देवराकोंडा के बेडरूम को देखकर आप बेहद आकर्षित हो जाएंगे। इस बेडरूम में डिम लाइट्स, हल्के कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बहुत ही अच्छी नींद आती होगी। बेडरूम के कोने में एक कंफर्टेबल चेयर और बुक स्टैंड रखा गया है, जहां जब चाहे वह अपने स्क्रिप्ट को पढ़ सकते हैं या अपने मी टाइम में कुछ सोच विचार कर सकते हैं। बेडरूम की खिड़की के बाहर बालकनी है, जहां से हैदराबाद के नजारों को देखा जा सकता है। 

विजय देवराकोंडा के इस आलीशान घर के किचन को कम मत आंकिए। यह मॉडर्निटी और सुख सुविधाओं से भरा हुआ है। ओपन किचन फार्म में बने होने की वजह से डायनिंग एरिया भी यहां से जुड़ा हुआ है। किचन में ऑटोमेटिक चिमनी, बिल्ट-इन ओवन और स्लाइडिंग केबिनेट्स इसके हाई एंड मॉड्यूलर सेटअप को दिखाता है। किचन को व्हाइट और ब्लैक कलर से बनाया गया है, जिससे यह काफी प्रीमियम लुक देता है। डायनिंग एरिया में एक बड़ा सा डाइनिंग टेबल है, जहां बैठकर वह फ़ैमिली डिनर और दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। 

सबसे ज्यादा सुकून विजय देवराकोंडा को उनके गार्डन में मिलता है। इस घर के पीछे एक छोटा सा लाॅन बनाया गया है जहां हरे भरे पेड़ पौधे, सॉफ्ट घासें बिछी हुई है। इस गार्डन में छोटा सा स्टोन पाथ बना हुआ है। यहां वॉक करने से दिन भर की थकान मिट सकती है। इस गार्डन में विजय देवराकोंडा मेडिटेशन और योग करते हैं। यह मेंटल पीस के लिए बेस्ट प्लेस है। गार्डन के साथ एक ओपन टेरेस लॉउंज भी है, जहां बैठकर दोस्तों के साथ गेट टूगेदर किया जा सकता है। टेरेस लाउंज में कंफर्टेबल चेयर, हैंगिंग लाइट्स और साइड टेबल भी रखे हुए हैं अकेले बैठकर चाय पीने के लिए जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...