Hina Khan
Lifestyle of Hina Khan

Hina Khan: छोटे परदे से लेकर बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली हिना खान की आज अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपने डेब्यू टीवी शो के जरिए ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने लीड रोल प्ले करने के बाद लोग उन्हें अक्षरा के नाम से ही पहचानने लगे। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस का रूख किया। इस रियलिटी शो के बाद हिना खान की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। इतना ही नहीं, हिना खान कसौटी जिन्दगी की 2, खतरों के खिलाड़ी और नागिन 5 में भी नजर आ चुकी हैं।

वहीं, उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हैक्ड को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। आज के समय में हिना खान को एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में देखा जाता है और लोग मानते हैं कि जैसे वह इसी फील्ड के लिए बनी हैं। लेकिन वास्तव में, एक एक्ट्रेस बनने का सपना कभी भी हिना खान की आंखों में नहीं रहा। अपने दोस्तों के कहने पर उन्होंने ऑडिशन दिया था और वह सलेक्ट हो गईं। ऐसे ही हिना खान से जुड़े कुछ मजेदार किस्से हैं, जो उनके हर रियल फैन को जरूर जानने चाहिए-

ऐसा था Hina का बचपन

हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था। उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की। उसके बाद, उन्होंने गार्गी कॉलेज, दिल्ली से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में, उन्होंने कर्नल सेंट्रल एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री हासिल की। वह हमेशा से एक ब्राइट स्टूडेंट रहीं।

हिना खान और उनका परिवार

हिना खान का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद असलम खान एक व्यवसायी थे, जबकि उनकी मां एक होममेकर हैं। उनके छोटे भाई आमिर खान एक उद्यमी हैं जो एक ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। हिना खान को घर पर प्यार से हिन्नू कहकर पुकारा जाता है। हिना खान अपने परिवार के साथ समय बितान काफी पसंद करती हैं और उनके साथ अधिक कंफर्टेबल फील करती है। जबकि वास्तव में, वह एक इंट्रोवर्ट पर्सन हैं। जिसके कारण वह जल्दी लोगों से दोस्ती नहीं करतीं। यहां तक कि, इंडस्ट्री में भी उनके दोस्त बेहद कम हैं।

किस्मत की बहुत धनी हैं हिना

आमतौर पर, एक्टिंग के क्षेत्र में आने के लिए कई लोग कड़ी मेहनत करते हैं और फिर भी उनका कुछ नहीं हो पाता। हालांकि, स्टार किड्स के लिए एक्टिंग के क्षेत्र में जाना आसान होता है।  लेकिन हिना के साथ इस संबंध में उल्टा था। वह कोई स्टार किड नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। एक बार एक सीरियल का ऑडिशन चल रहा था और हिना के एक दोस्त ने उन्हें ऑडिशन देने की जिद की। ऑडिशन में उनका सलेक्शन हो गया। ऑडिशन के अगले दिन ही उन्हें फोन आया और उन्हें मेन लीड के लिए सलेक्ट किया गया। क्या आप जानते हैं कि वह सीरियल था- ये रिश्ता क्या कहलाता था। जिसके बाद हिना ने अपनी राहें बदल दीं।

एक्टर नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं हिना

हिना खान का ना केवल फेस फोटोजेनिक है, बल्कि वह खुद भी कैमरा के सामने बेहद कंफर्टेबल फील करती हैं। इसलिए फैन्स को लगता है कि वह जैसे इसी फील्ड के लिए बनी हों। हालांकि, उन्होंने कभी भी इस फील्ड में आने के बारे में नहीं सोचा था। वह तो शुरू से ही पत्रकार बनना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने पत्रकारिता नहीं की। बल्कि बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की। इसके बाद वह अपने सपनों को उड़ान देने लगीं और एयर-होस्टेस बनने का सपना उनकी आंखों में पलने लगा। जिसके लिए वह मुंबई भी आ गईं। लेकिन उस समय वह बीमार हो गई और उन्हें मलेरिया हो गया। जिसके कारण वह एयर होस्टेस ट्रेनिंग एकेडमी का हिस्सा नहीं बन पाई। अगर हिना को मलेरिया नहीं हुआ होता तो शायद आज वह बतौर एयर होस्टेस काम कर रही होतीं।

हिना के पिता एक्टिंग से नहीं थे खुश

हिना के पिता का देहांत पिछले वर्ष की कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया था। हिना अपने पिता के हमेशा ही बेहद क्लोज रही हैं। लेकिन जब हिना खान का सलेक्शन टीवी सीरियल के लिए हुआ था, तब उनके पिता इस बात से बहुत अधिक खुश नहीं थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी सीरियल या फिल्मों में एक्टिंग करे। लेकिन बाद में हिना की खुशी के लिए उन्होंने हिना को एक्टिंग करने की रजामंदी दे दी। इतना ही नहीं, बाद में हिना के पिता ही उन्हें एक्टिंग फील्ड में लाने और सफल बनाने में सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बने।

थोड़ी अंधविश्वासी हैं हिना

हम सभी भगवान में आस्था रखते हैं और कई चीजों को अपना गुड लक मानते हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनका कोई अपना अंधविश्वास है। हिना खान भी इनसे अलग नहीं है। उनका अल्लाह में  दृढ़ विश्वास है। शायद यही कारण है कि हिना हमेशा ही अपने पर्स में एक ताविज रखती है। उनका विश्वास है कि यह ताविज रखने से उनके साथ सबकुछ अच्छा होगा और वह किसी भी बुरी परिस्थिति से आसानी से बाहर निकल जाएंगी।

मेन लीड ही नहीं, गेस्ट अपीयरेंस भी दे चुकी हैं हिना खान

जब भी हिना खान के सीरियल्स की बात होती है, तो लो ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिन्दगी की 2, बिग बॉस या नागिन 5 जैसे सीरियल्स का नाम लेते हैं। जबकि हिना ने केवल इन सीरियल्स में ही काम नहीं किया है, बल्कि वह कई बेहतरीन सीरियल्स में अपनी गेस्ट अपीयरेंस दे चुकी है। इनमें चांद छुपा बादल में, कयामत, करम अपना अपना, यह हैं मोहब्बतें, सपना बाबुल का आदि सीरियलों के नाम शामिल हैं। वह एक कुकरी शो में भी एक सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आ चुकी हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment