विद्या बालन बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो अपने ट्रेडिशनल वियर्स के लिए मशहूर हैं। साड़ी की बात हो या फिर सूट या कोई भी अन्य आउटफिट विद्या उन्हें हमेशा इंडियन टच के साथ पहनती हैं। विद्या के पूरे लुक में खास है उनका ज्वेलरी कलेक्शन। खासकर की इयररिंग्स का कलेक्शन, जो उनके लुक का ग्लैमर है। वैसे भी इन दिनों पूरा ज्वेलरी सेट पहनने की जगह सिर्फ इयररिंग्स ही पहनने का ट्रेंड है। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत एक्ट्रेस के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में-
ट्रेडिशनल इयररिंग्स
विद्या बालन हमेशा से ही खुलकर बोलती हैं कि उन्हें साड़ी पहनना बेहद पसंद है। वे अकसर किसी भी बड़े इवेंट या पार्टी में साड़ी पहनकर जाना ही पसंद करती हैं। गुडी पडवा के मौके पर उन्होंने यह खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी। साथ में पहने गोल्डन राउंड इयररिंग्स। इयररिंग्स ने नीचे लगे पर्ल इन्हें हैवी लुुक दे रहे थे।
विंटेज इयररिंग्स
विद्या अपने वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही ट्रेडिशनल इयररिंग्स पहनकर उन्हें इंडियन टच देती हैं। जैसे ही इस खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस के साथ विद्या ने विंटेज इयररिंग्स वियर किए हैं। इयररिंग्स पर हो रहा एमरल्ड और डायमंड का वर्क इसे खास बना रहे हैं।
मल्टी कलर इयररिंग्स
ग्रीन शर्ट के साथ प्रिंटेड स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए विद्या ने मल्टी कलर स्टोन इयररिंग्स वियर किए। इस गोल्डन लॉन्ग इयररिंग्स में ड्रेस से मैच होते हुए कई स्टोन्स लगे थे, जो एक्ट्रेस के लुक को निखार रहे थे।
लॉन्ग सिल्वर इयररिंग्स
इस रेड कॉटन साड़ी के साथ विद्या बालन ने वियर किए सिल्वर लॉन्ग इयररिंग्स। इस लॉन्ग इयररिंग के बीच में लगा रेड स्टोन इसे साड़ी के साथ मैच कर रहा है। अगर आप समर पार्टी में एलिगेंट लुक चाहती हैं तो विद्या का यह स्टाइल जरूर फॉलो करें।
बिग झुमके हैं ट्रेंड में
झुमके इन दिनों ट्रेंड में हैं। अगर आप भी समर आउटिंग या फिर हॉलीडे पर जा रही हैं तो विद्या बालन की तरह बिग ऑक्साइड झुमके पहनकर अपने लुक को खास बना सकते हैं। झुमकों के नीचे हो रही पर्ल डिटेलिंग इसे हैवी लुक दे रही है।
ऑक्साइड इयररिंग्स
विद्या गोल्डन से भी ज्यादा ऑक्साइड इयररिंग्स वियर करना पसंद करती हैं। यह ज्वैलरी इंडियन और वेस्टर्न दोेनों आउटफिट्स पर अच्छा लगता है, शायद कारण है कि ये विद्या का फेवरेट हैं। अपने व्हाइट साड़ी को स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक ऑक्साइड लॉन्ग इयररिंग्स पहने, जिससे उन्हें खूबसूरत लुक मिला।
एनिमल प्रिंट इयररिंग्स
अपने फेस के अनुसार विद्या ज्यादातर बड़े इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं। अपनी ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी को स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट जेबरा प्रिंट के राउंड इयररिंग्स वियर किए।
गोल्डन लुक
अगर आप भी ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो विद्या की तरह ये गोल्डन चांद बालियां ट्राई करना अच्छा ऑप्शन है। इन हैवी इयररिंग्स के साथ आपको कोई नेकपीस पहनने की भी जरूरत नहीं है।
चुने कुछ डिफरेंट
कोई डिफरेंट और अच्छा इयररिंग वियर करना चाहती हैं तो विद्या के ये ऑक्साइड इयररिंग्स अच्छा विकल्प है। इन लॉन्ग इयररिंग का लुक आपकी ड्रेस में ग्लैमर एड कर देगा।
टेंपल ज्वेलरी
टेंपल ज्वेलरी हमेशा से ही ट्रेंड में रहती है और आपको प्रॉपर इंडियन ट्रेडिशनल लुक देती है। ऐसे में विद्या भी टेंपल ज्वेलरी वियर करना पसंद करती हैं। अगर आप भी ट्रेडिशनल वियर्स पसंद करती हैं तो आपके कलेक्शन में ऐसे इयररिंग्स जरूर होने चाहिए।
