टीवी की जानीमानी बहुओं में शामिल हिना खान असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव इस ब्यूटिफुल एक्ट्रेस की तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं। हिना के लाखों फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए फॉलो करते हैं। वैसे भी हिना का ड्रेसिंग स्टाइल इतना डिफरेंट और अच्छा है कि हर महिला उनके कुछ न कुछ फैशन टिप्स ले सकती है। बात चाहे साड़ी, लहंगा की हो या फिर ईवनिंग गाउन, इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज की, हिना हमेशा ही अपने लुक्स पर पूरा ध्यान देती है।

रेड ड्रेस में दिखा पावर लुक

पिछले दिनों हिना ने अपना वीकएंड लुक फैंस के साथ शेयर किया। इस दौरान हिना ने रेड शेड की शॉर्ट रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी। इस ड्रेस में हिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नाइट वाइब्स के लिए यह ड्रेस परफेक्ट थी। फुल स्लीव नंबर की बंद नेकलाइन ड्रेस पर रूच्ड डिटेलिंग की गई थी। अपने लुक को हिना ने सिल्वर हूप इयररिंग्स, रिंग्स और ट्रांसपेरेंट प्लेटफॉर्म हील्स के कंप्लीट किया। लुक को सिंपल रखने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को मिडिल पार्ट के साथ वेवी कर्ल किया। अगर आप भी नाइट आउट पर जा रही हैं तो यह लुक परफेक्ट है।

ब्लैक लुक है परफेक्ट

ऑल ब्लैक लुक हमेशा से ही पार्टी परफेक्ट लुक देता है। पिछले दिनों हिना ने अपने इस लुक से सभी को चौंका दिया। हिना ने क्राॅप टाॅप और हाई वेस्ट फ्रंट प्लीटेड पैंट वियर की। हिना की ड्रेस की सबसे खास बात थी इसके साथ पहना गया कैप जैकेट। इस कैप जैकेट पर बहुत ही फाइन एंब्रॉयडरी वर्क किया गया था। इस शॉर्ट स्लीव कैप टॉप की प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस को डिफरेंट लुक दे रही थी। हिना ने सेंटर पार्टेड हेयर स्टाइल, स्टेटमेंट रिंग्स और इयररिंग्स पहने। इसके साथ ही ब्लैक स्ट्रैपी हील्स पेयर की। लुक कंप्लीट करने के लिए हिना ने मेकअप का भी बखूबी यूज किया। उन्होंने सिल्वर आईशैडो, मौव लिपस्टिक, ऑन-फ्लीक ब्रो, फेस हाइलाइटेड किया।

हाॅलीडे के लिए हिना के आउटफिट बेस्ट

हिना खान को ट्रेवलिंग का शौक है और वह दुनियाभर में घूमती हैं। मालदीव उनका फेवरेट हाॅलीडे डेस्टिनेशन है। एक्ट्रेस हाॅलीडे पर हमेशा ही बोल्ड एंड ब्राइट लुक अपनाती हैं। हिना का यह मैक्सी ड्रेस समर हाॅलीडे के लिए परफेक्ट है। लाइट पिंक कलर की इस मैक्सी ड्रेस में नूडल्स स्ट्रैप यूज की गई है। साथ में गले में एक पर्ल माला पहनी है, जो इस ड्रेस का लुक बढ़ा रही है।

कूल और कलरफुल प्रिंट्स

हिना प्रिंट के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं चूकती हैं। वह अकसर कूल और कलरफुल प्रिंट्स वियर करना पसंद करती हैं। जैसे कि इस ड्रेस में हिना ने किया है। इस प्लंजिंग नेकलाइन में फिट ओम्फ कोशेंट को ऊंचा किया गया है। हेमलाइन के चारों ओर रफल डिटेलिंग ने इसे और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया। एक्सेसरीज के लिए हिना ने मिनिमलिस्ट लुक अपनाया। उन्होंने हार्ट शेप सिल्वर हूप्स और स्टाइलिश सनग्लासेस वियर किए। गालों पर थोड़ा सा ब्लश और मैट मैजेंटा लिप्स ने हिना के लुक को और बढ़ाया।

सिंपल एंड हॉट बिकनी लुक कैरी करना सीखें

हिना खान का बिकनी लुक सिंपल होते हुए भी बेहद हाॅट लगता है। दरअसल, हिना का बिकनी कलेक्शन शानदार है। फिर चाहे पफ्ड स्लीव्स बिकनी हो या फिर फुल स्लीव्स स्विमसूट हिना इनमें बेहद हाॅट लगती है। खास बात ये है कि हिना इनमें सोबर भी नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप बीच हाॅलीडे पर जा रही हैं और बिकनी वियर करने का प्लान कर रही हैं तो हिना को फॉलो करना नहीं भूलें।

हाई स्लिट ड्रेस विद सिल्वर चेन

अगर आप भी किसी पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं तो हिना का यह ब्लैक ड्रेस लुक आप भी फाॅलो कर सकती हैं। इस ब्लैक हाई स्लिट ड्रेस की खासियत है इसे ग्लैमरस बना रही सिल्वर चेन। इसके ड्रेस के लुक को और बढ़ाने के लिए हिना ने मेकअप का भी बखूबी यूज किया। उन्होंने अपनी आंखों को हाईलाइट किया। साथ में डार्क ग्लोसी लिपस्टिक यूज की, जिससे उनका लुक और भी निखर रहा था।

व्हाइट के साथ बनाएं अपना कॉम्बिनेशन

अगर आप हाॅलीेडे या फिर डे आउट के लिए जा रही हैं तो हिना का यह लुक आप भी अपना सकती हैं। व्हाइट शॉर्ट के साथ हिना ने डार्क ग्रीन कलर की शर्ट वियर की है। आप व्हाइट के साथ अपनी पसंद की कोई भी शर्ट वियर कर सकती हैं। खास बात यह है कि यह लुक काफी बजट फ्रेंडली भी है। बालों का एक मैसी बन बनाएं और आप हो जाएंगी आउटिंग के लिए झटपट रेडी।

समर को कूल बना देगी ऐसी ड्रेस

समर सीजन में बहुत ही कूल प्रिंट्स अच्छे लगते हैं। ऐसे में आपके लिए भी हिना का यह लुक काम कर सकता है। इस फ्रिल ऑर्गेंजा ड्रेस को आप खुद भी स्टिच करवा सकती हैं। ड्रेस को डिफरेंट और ग्लैमरस लुक देने के लिए इसकी स्लीव्स को पफ लुक दिया गया है। साथ ही ड्रेस को बैकलेस बनाया गया है। हिना ने मिनिमल मेकअप लुक चुना है, जो समर में बहुत अच्छा रहता है।

डीप नेक ड्रेस करवाएं डिजाइन

हमेशा बहुत ही हैवी ड्रेस वियर करना आपको अच्छा नहीं लगता, लेकिन आप ग्लैमरस भी दिखना चाहती हैं तो फिर ऐसे में आप अपनी ड्रेस की नेकलाइन को लेकर एक्सपेरिमेंट करें। आप अगर ड्रेस का नेक डीप रखेंगी तो ड्रेस में ग्लैमर अपने आप जुड़ जाएगा। प्रिंट आप अपनी पसंद के चुन सकती हैं। जैसा कि हिना ने अपनी इस ड्रेस के साथ किया है। इस सिंपल सी ड्रेस का लुक है इसका डीप नेकलाइन विद फ्रंट ओपन बटन। ऐसी ड्रेस आप भी डिजाइन करवा सकती हैं।  

काॅटन ड्रेस देगी कंफर्ट

समर सीजन में काॅटन ड्रेस से बेहतर भला क्या हो सकता है। अगर आप भी समर में कूल दिखना ही नहीं कूल फील भी करना चाहती हैं तो काॅटन फ्राॅक एक अच्छा ऑप्शन है। आप अपनी पसंद का कपड़ा पसंद करके भी इसे स्टिच करवा सकती हैं। हिना की इस ड्रेस से आप स्टाइल टिप ले सकती हैं। ड्रेस को हाई लाइट कर रही हैं इसकी पफ स्लीव्स। डीप वी नेकलाइन भी ड्रेस की खूबी है। यह ड्रेस सिंपल हैं, लेकिन आपको लुक हाॅट देगी। यह एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन भी है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...

Leave a comment