Restaurants
Restaurants

Restaurants: एक मंझे हुए कलाकार को परदे पर देखने का अपना एक अलग ही आनंद है। आमतौर पर, कुछ सेलेब्स को परदे पर देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह एक्टिंग के लिए ही बने हैं। ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में एक अलग ही नाम कमाया है। इन सेलेब्स का एक्टिंग पहला प्यार व करियर है। लेकिन इससे इतर भी उन्होंने बिजनेस की दुनिया में खुद को स्थापित किया है।

जी हां, शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा व सुष्मिता सेन आदि ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो आलीशान रेस्त्रां व पब के मालिक हैं। इन रेस्त्रां में विजिट करके आप ना केवल लजीज भोजन का आनंद ले सकते हैं, बल्कि वहां का माहौल भी आपको काफी अच्छा लगेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो रेस्त्रां व पब के मालिक हैं-

प्रियंका चोपड़ा रेस्त्रां सोना

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का अपना एक रेस्तरां न्यूयॉर्क सिटी में है। प्रियंका लंबे समय से अपना रेस्त्रां खोलना चाहती थीं और करीबन 3 साल के बाद उन्होंने अपने रेस्त्रां की ओपनिंग की। रेस्त्रां लॉन्च की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। उनके रेस्त्रां का नाम ’सोना’ है और अगर विदेश में घूमते हुए भी आप गोलगप्पे व टिक्की चाट आदि का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको प्रियंका चोपड़ा के इस रेस्त्रां में विजिट करना चाहिए।

आशा भोसले रेस्त्रां आशा

आशा भोसले भारत की एक बेहतरीन सिंगर हैं, जिनकी आवाज का जादू सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन इसके अलावा उनका रेस्त्रां भी है। वह भारत के बाहर प्रामाणिक भारतीय भोजन को इस रेस्त्रां के माध्यम से उपलब्ध कराती हैं। दुबई, मस्कट और यूके जैसी जगहों पर स्थित उनके रेस्त्रां सबसे स्वादिष्ट व्यंजन और स्वादिष्ट कॉकटेल सर्व करते हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा रेस्त्रां बास्टियन 

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सिर्फ एक फिटनेस फ्रीक ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें खाने से भी उतना ही लगाव है। वह अपने फूड वीडियोज शेयर करती हैं। इतना ही नहीं, वह मुंबई के वर्ली में स्थित रेस्त्रां बास्टियन की मालकिन भी है। दरअसल, यह रेस्त्रां शिल्पा द्वारा शुरू नहीं किया गया है, लेकिन वह इस हॉस्पिटैलिटी ग्रुप में 50 प्रतिशत के शेयर की मालकिन है। अगर आपको सी-फूड खाना बेहद पसंद है तो आपको एक बार इस रेस्त्रां में अवश्य जाना चाहिए। इस रेस्त्रां में आपके टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी उतना ही ख्याल रखा जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने एक लग्जरी क्लब लॉन्च भी किया है। जहां पर इंटीरियर से लेकर फूड तक सब कुछ लाजवाब है।

सुष्मिता सेन रेस्त्रां बंगाली मासी किचन

सुष्मिता सेन सिर्फ अपनी एक्टिंग या बेमिसाल खूबसूरती के लिए ही नहीं जानी जाती हैं, बल्कि उन्हें खाने से भी उतना ही प्यार है। खासतौर से, बंगाली भोजन की तो वह फैन हैं और शायद यही कारण है कि उन्होंने विशेष रूप से एक बंगाली रेस्त्रां खोला है, जिसका नाम बंगाली मासी किचन है, जो नवी मुंबई में स्थित है। यह रेस्त्रां उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो बंगाली फूड को खाना बेहद पसंद करते हैं।

बॉबी देओल रेस्त्रां समप्लेस एल्स

बॉबी देओल एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और इसलिए खाने-पीने के प्रति उनका एक अलग ही लगाव देखने को मिलता है। उन्होंने समप्लेस एल्स के नाम से रेस्त्रां भी ओपन किया है, जो अंधेरी में स्थित है। यहां पर आपको बेहतरीन इंडो-चाइनीज फूड का लुत्फ चखने का मौका मिलेगा। 

डिनो मोरिया रेस्त्रां क्रेप स्टेशन कैफे

यह कैफे मुंबई के मलाड में स्थित है और इसे डिनो मोरिया और उनके भाई द्वारा शुरू किया गया था। क्रेप स्टेशन कैफे भारत में सबसे तेजी से बढ़ती कैफे चेन्स में से एक है। यहा पर आपको कई तरह के यूरोपियन डिशेज का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, कैफे में माउथ-वाटरिंग वेफल्स, पेनकेक्स और एग बेनेडिक्ट भी मिलते हैं।

जहीर खान रेस्त्रां जेके

जहीर खान का यह रेस्त्रां दिल्ली या मुंबई  नहीं, बल्कि पुणे में स्थित है। यह जगह इतनी खास है कि यहां पर एक बार जाने के बाद आप बार-बार यहां पर आना पसंद करेंगे। इस रेस्त्रां में बेहद ही डिलिशियस तंदूरी आइटम्स मिलती हैं। इतना ही नहीं, आप यहां पर इंडियन, कॉन्टिनेंट और ओरिएंटल डिशेज का स्वाद चख सकते हैं।

सुनील शेट्टी रेस्त्रां एच2ओ

सुनील शेट्टी लंबे समय से रेस्त्रां बिजनेस से जुड़े हुए हैं और पिछले कुछ समय पहले ही उन्होंने इसका एक अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया है, जहां पर एक ही स्थान पर कैफे और वाटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। उनकी लांग आईलैंड आइस्ड टी बेहद लोकप्रिय हैं। यह रेस्त्रां होटल रॉयल इन, खार टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, ऑफ लिंकिंग रोड, खार, मुंबई में स्थित है।

नागार्जुन रेस्त्रां एन ग्रिल

नागार्जुन सबसे लोकप्रिय साउथ इंडियन एक्टर में से एक हैं, जिन्हें परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। नागार्जुन ने हैदराबाद में एन ग्रिल नाम से रेस्त्रां खोलकर हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में कदम रखा। एन ग्रिल, जैसा कि नाम से पता चलता है, एक मॉडर्न ग्रिल हाउस है जो उत्तम और स्वादिष्ट व्यंजन परोसता है। आप हैदराबाद के सीबी सीबीआई कॉलोनी, जुबली हिल्स में एन ग्रिल रेस्त्रां में जाकर एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

तो अब आप किस सेलेब्स के रेस्त्रां में सबसे पहले विजिट करना पसंद करेंगे? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment