udit narayan luxurious house in mumbai
udit narayan luxurious house in mumbai

Udit Narayan House: 90s और 2000 में सभी के पसंदीदा गायक उदित नारायण जिन्होंने कई हिट गानों को जन्म दिया। वह आज भी अपनी सादगी और गायकी के लिए सबके दिलों में राज कर रहे हैं। उदित नारायण अपने म्यूजिक करियर में कितने सफल रहे हैं, यह घर उनके लग्जरी लाइफ़स्टाइल को दिखाता है। अंधेरी वेस्ट का यह घर उदित नारायण के पर्सनल च्वाइस और सादगी को दर्शाता है। आशियाने के पास में ही उनके आदित्य नारायण का घर भी बना हुआ है। यह घर काफी आलीशान है। सोशल मीडिया पर इस घर की बहुत अधिक जानकारी देखने को नहीं मिलती है, लेकिन आदित्य नारायण अपने सोशल मीडिया से इस घर के कुछ नजारोंं को देखा जा सकता है।

लिविंग रूम, ड्राइंग रूम, किचन और टेरेस गार्डन को देख इस घर की सादगी और शांति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उदित नारायण का यह घर उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाता है। अपने जीवन से जुड़ी यादों और घटनाओं से उन्होंने इस घर को सजाया है।

उदित नारायण के घर के लिविंग रूम को देखा जाए तो यह काफी ज्यादा लग्जरी और कंफर्टेबल लाइफस्टाइल को दिखाता है। लिविंग रूम में बना हुआ टीवी केबिनेट और ब्लैक वुडन फर्नीचर क्लासी टच देता है। लिविंग रूम में मैचिंग सोफा और टेबल सजाया हुआ है, जिसका ग्रे कलर लोगों को काफी आकर्षित करता है। लिविंग रूम में बहुत सारी चीज भरी नहीं गई हैं।

यह काफी साफ सुथरा और सादा बनाया गया है जहां बैठने वाले लोगों को काफी आरामदायक महसूस होता है।लिविंग रूम से लगे हुए खाली स्पेस में फिटनेस की कई डिवाइसेज रखी हुई है। इससे उदित नारायण और उनके परिवार का स्वास्थ्य के प्रति अवेयरनेस का पता चलता है।

उदित नारायण के घर को काफी बेहतर तरीके से सजाया गया है। इस घर की दीवारों पर हरे और क्रीम कलर के मिक्स से रंगा गया है। चारों तरफ बीज कलर के कर्टन्स लगाए गए हैं और घर को हल्की कलर के टाइल्स से शांत और सुंदर लुक दिया गया है। घर के फर्नीचर में वुडन टोन का इस्तेमाल किया गया है। इतना बैलेंस्ड डिजाइन होने की वजह से यह एक आइडियल घर माना जा सकता है। इस घर को सजाने में बहुत महंगी और मॉडर्न चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सिंगर के जीवन से जुड़ी पुरानी फोटोज, कुछ शो केस का इस्तेमाल कर इस घर को सजाया गया है। 

नारायण के इस घर की सबसे खास बात यह है कि इसके ऊपर टेरेस गार्डन बनाया गया है। स्टाइलिश गार्डन में रंग बिरंगे फूल देखे जा सकते हैं। यहां पर झूला लगा हुआ है जिस पर बैठकर आप हरियाली का आनंद उठा सकते हैं। यहां कुछ कुर्सियां और टेबल मौजूद हैं, जहां बैठकर शाम की चाय का आनंद लिया जा सकता है। इस टेरेस गार्डन से मुंबई की बड़ी-बड़ी इमारतों को देखा जा सकता है। इस टेरेस गार्डन से चलती-फिरती मुंबई को बहुत करीब से महसूस किया जा सकता है।

इस आलीशान घर को बेहद खूबसूरत बनाती है इस घर में लगी हुई तस्वीरें। उदित नारायण और उनके परिवार के सदस्यों की कई तस्वीरें दीवारों पर लगी हुई हैं। इससे उनके घर वालों के लिए प्रेम देखा जा सकता है। फोटोज के माध्यम से परिवार का प्रेम और अच्छे मोमेंट्स की अहमियत का पता लगाया जा सकता है। तस्वीरों के माध्यम से की गई इस सजावट से घर काफी पारिवारिक, अपनापन और सादगी का एहसास दिलाता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...