सलमान खान की इस खूबसूरत हीरोइन का समर कुल बना देगा आपको दीवाना: Celebrity Summer Look
Celebrity Summer Look

Celebrity Summer Look: बाॅलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। एक तरफ जहां लोग इस फिल्म को लेकर बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सुर्खियों में हैं इसकी ग्लैमरस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े। 32 साल की पूजा हेगड़े का ड्रेसिंग स्टाइल बहुत ही शानदार है। वो हमेशा स्टाइलिश अंदाज में दिखती हैं।

यह भी देखे-टॉलीवुड में बना है इन सफल बॉलीवुड फिल्मों का रीमेक: Remake Films

येलो फ्लेयर्ड गाउन

Celebrity Summer Look
Pooja Hegde Looks

हाल ही में पूजा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुत ही गाॅर्जियस स्टाइल में नजर आई। पूजा ने येलो फ्लेयर्ड गाउन वियर किया। इस गाउन का कलर और स्टाइल दोनों ही समर सीजन के लिए परफेक्ट थे। गाउन का हॉल्टर नेक और फ्रंट डीप कट इसे और भी स्टाइलिश बना रहा था। एक्ट्रेस ने इस दौरान मिनिमल मेकअप लुक चुना।

ग्रे बॉडीकॉन ड्रेस में हाॅट पूजा

पूजा सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इन कपड़ों का स्टाइलिश होना जरूरी है। जैसे कि एक्ट्रेस की यह खूबसूरत ग्रे कलर बाॅडीकाॅन ड्रेस। फैशन डिजाइनर हाउस फलोव की इस स्लीवलेस ग्रे ड्रेस में पूजा ने अपने कव्र्स शो किए। प्लंजिंग नेकलाइन और कमर के नीचे रुच्ड डिटेल्स इस ड्रेस की खासियत थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने स्लीक सिल्वर इयररिंग्स पहने।  पूजा ने एक साइड पार्ट के साथ बालों को कर्ल किया। उन्होंने मेकअप पर भी खास ध्यान दिया और न्यूड आईशैडो, मस्कारा से लदी आईलैशेज,  कंटूरेड चीक्स और न्यूड लिपस्टिक शेड लगाया। पूजा का यह लुक पार्टी परफेक्ट है।

व्हाइट है ट्रेंडिंग

व्हाइट कलर वैसे तो हर मौसम के लिए बेस्ट है, लेकिन समर सीजन में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग रहता है। पूजा भी इस ट्रेंड को फॉलो करने से पीछे नहीं हटीं। पूजा का यह स्लीक व्हाइट गाउन किसी भी समर पार्टी के लिए परफेक्ट आउटफिट है। गाउन के फ्लेयर्स इसे और भी स्टाइलिश बना रहे थे। साथ में पहने व्हाइस ग्लव्स और डायमंड नेक चोकर ने एक्ट्रेस का लुक कंपलीट किया। इस गाउन में पूजा बहुत ही स्टनिंग लग रही थीं।

समर लुक है बेस्ट

पूजा कंफर्ट फैशन को पसंद करती हैं। एक मशहूर फैशन ब्रांड की एंबेसडर पूजा ने पिछले दिनों इसका ‘स्प्रिंग समर कलेक्शन 2023’ लाॅन्च किया। इस दौरान पूजा ने बहुत ही खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट ड्रेस वियर कीं। यह समर सीजन के लिए परफेक्ट आउटफिट्स हैं। काॅटन फैब्रिक की ये फ्रॉक काफी कंफर्टेबल हैं। ऑफ व्हाइट ड्रेस पर येलो फ्लोरल प्रिंट इस फ्राॅक को बहुत ही खूबसूरत बना रहा था। फ्राॅक की पफ स्लीव्स इसकी खासियत थी, जो ड्रेस का ओवरआल लुक बढ़ा रही थीं। आप भी अपने पसंद के फैब्रिक से ऐसी फ्राॅक स्टिच करवा सकती हैं।  

नेट फ्रॉक करें ट्राई

नेट फैब्रिक इन दिनों ट्रेंडिंग है। अगर आप भी किसी समर हॉलिडे पर जाना प्लान कर रही हैं तो आपकी वार्डरोब में भी एक नेट ड्रेस होनी चाहिए। व्हाइट कलर की नेट ड्रेस हमेशा से ही अच्छी लगती है। आप भी इसे अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करवा सकती हैं।

हाॅट रेड लुक

पूजा एक फैशन फिएस्टा हैं और नए एक्सपीरियंस करने में पीछे नहीं रहती हैं। पूजा की यह हाॅट रेड ड्रेस इसी का उदाहरण है। रेड थाई हाई स्लिट लाॅन्ग स्कर्ट के साथ पूजा ने मैचिंग कलर क्राॅप टाॅप वियर किया। पफ स्लीव के इस टाॅप ने पूरे ड्रेस का लुक बढ़ा दिया। पूजा का यह ड्रेस एक परफेक्ट आउटिंग स्टफ है।

साटन रैप ड्रेस में गोल्डन गर्ल पूजा

किसी भी गर्ल की वार्डरोब में गोल्डन कलर की ड्रेस होना जरूरी है। गोल्डन कलर न सिर्फ आपको ग्लैमरस लुक देता है, बल्कि ये आपको स्टाइलिश भी दिखाता है। शायद यही कारण है कि पूजा की वार्डरोब गोल्डन कलर के आउटफिट्स से भरी है। पूजा की यह गोल्डन कलर की पैलेट साटन रैप ड्रेस उनके शानदार ड्रेसिंग सेंस को दिखाती है। रैप डिटेलिंग के साथ कॉलर डिटेल्स इसे और भी खास बना रही हैं। साथ में पहने गए ओवरसाइज़्ड  हूप इयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स और मोतियों वाली पायल जैसी एक्सेसरीज उनके लुक को चार चांद लगा रही हैं। लुक को सटल बनाने के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमम मेकअप किया।  

मैटेलिक गाउन में स्टनिंग अंदाज

अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट करना कभी-कभी बहुत ही अच्छा रहता है। जैसा कि पूजा ने इस मेटैलिक गाउन को लेकर किया। इस स्ट्रैपलेस टेल मैटेलिक गाउन में पूजा बेहद गॉर्जियस नजर आई। गाउन की खासियत थी इसकी इंडो-वेस्टर्न स्टाइल, जो इसे अलग बना रही थी। गाउन के साथ एक्ट्रेस ने बहुत ही कम एक्सेसरीज वियर की। हालांकि आंखों को स्मोकी लुक देकर हाइलाइट किया। लिप्स को ग्लाॅसी लुक देने के लिए लिप टिंट का यूज किया। मेसी पोनीटेल बनाकर लुक में हाॅटनेस एड की। साथ में  मैटेलिक हील्स पहनी।  

ड्रामेटिक मिरर आउटफिट

कैसा लगे कि किसी पार्टी में आप जाएं और हर रोशनी आपको ही रोशन करे। आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे संभव है। लेकिन जब आप पूजा की तरह कोई मिरर आउटफिट चुनेंगी तो ये बात पक्की है कि सबकी नजरें आपकी ही ओर होंगी। पूजा के इस ऑफ शोल्डर ड्रामेटिक आउटफिट का हाई नेक इसे हाईलाइट कर रहा था। स्लीक पोनीटेल लुक को और भी सटल बना रही थी। ग्लॉसी मेकअप पूजा को ग्लैमर दे रहा था। नो एक्सेसरीज लुक के कारण पूरा ध्यान ड्रेस पर ही केंद्रित रहा।

कॉटन फ्रिल फ्रॉक

पूजा अकसर कंफर्टेबल कपड़े आउटिंग के लिए चुनती हैं। जैसी कि उनकी यह प्रिंटेड काॅटन फ्रिल ड्रेस है। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस पर हो रही रुच्ड डिटेल्स इसका लुक बढ़ा रही है। साथ में पूजा ने मैसी बन बनाया। यह समर आउटिंग और हाॅलिडे के लिए परफेक्ट लुक है।

प्रिटी इन पिंक

पूजा को आउटिंग पर जाने का शौक है और इस दौरान वे आरामदायक ड्रेसेज ही पहनना पसंद करती हैं। जैसा कि यह पिंक शाॅर्ट काॅटन फ्राॅक। इस बैकलेस ड्रेस के साथ पूजा ने स्नीकर्स वियर किए। एक्ट्रेस का यह लुक भी समर हॉलिडे और समर लंच ब्रंच के लिए बेस्ट है।

समर परफेक्ट आउटफिट

समर में घूमने की प्लानिंग है और कंफर्टेबल लुक के साथ ही स्टाइलिश भी दिखना है तो आप पूजा से टिप्स ले सकती हैं। पूजा ने व्हाइट शाॅर्ट के साथ व्हाइट कलर क्राॅप टाॅप वियर किया। लुक को समर कूल बनाने के लिए उन्होंने उपर से लाइट पिंक कलर की शर्ट पहनी। खास बात ये थी पूजा ने इसके साथ दो कलर के शूज वियर किए, जो उन्हें अलग लुक दे रहे थे।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...