Celebrity Bikes: बॉलीवुड के सितारे और उनकी मंहगी गाडियां तो अक्सर चर्चा में रहती हैं। सेलिब्रिटी के मर्सिडीज से लेकर मिनी कूपर खरीदने से उनकी लग्जूरियस लाइफ और चॉइस के बारे में पता चलता रहता है। इन सेलिब्रिटीज में बहुत से ऐसे सितारे भी हैं जो लग्जरी कारों से ज्यादा बाइक्स के शौकीन हैं। इनका ये शौक शायद इन्हें उन दिनों की याद दिलाता हैं जब कॉलेज में हवा से बातें कर बाइक की रफ्तार बढा बाइक संग हवा में उडने सा अहसास होता है। इन सेलिब्रिटीज ने अपने इस शौक और अहसास को जिंदा रखा और आज भी हाई एंड बाइक पर गाहे बगाहे सडकों पर धूम मचाने उतर ही जाते हैं। बाइक लवर्स में बॉलीवुड के भाईजान से लेकर फिल्मों में बाइक पर धूम मचा चुके जॉन अब्राहम का नाम शामिल है। आइए जानते हैं हमारे फेवरेट कलाकारों के बाइक का शौक पूरा करने के लिए लाखों खर्च करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।
Celebrity Bikes: जॉन अब्राहम
![Celebrity Bike](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/02/John.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
बॉलीवुड में बाइक लवर्स में जो सबसे पहला नाम आता है वो है जॉन अब्राहम का। मॉडल और एक्टर जॉन के पास महंगी बाइक्स का अच्छा कलैक्शन है। जॉन अपनी फिटनेस की वजह से युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। उनके बाइक के शौक से शायद फैंस परिजित हों। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके पास 15-20 सुपर बाइक्स हैं। बाइक्स से जॉन को इतना प्यार है कि वे इनकी क्लीनिंग और रख रखाव का ध्यान खुद ही रखते हैं। जॉन की बाइक कलेक्शन में Yamaha V-MAX, Yamaha YZF R1, Aprilia RSv4, Ducati Panigale V4, BMW S1000 RR, Suzuki Hayabusa जैसी कई बाइक्स शामिल हैं। जिनकी कीमत 30 लाख तक है।
यह भी देखे-फिल्म ‘सेल्फी’ होगी अपने पोस्टर जैसी दमदार?
सलमान खान
![Celebrity Bikes Collection](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-design-2023-02-24T165256.735.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
फैंस दिलों की जान सलमान खान बॉलीवुड के वो सितारे हैं जिनकी सादगी और लग्जरी दोनों का सामंजस्य देखने को मिलता है। अपनी लग्जरी लाइफ में सबकुछ होने के बाद वे गैलेक्सी अपार्टमेंट के उस वन बीएचके फ्लैट में रहते हैं जिससे उनके जीवन की बहुत सी यादें जुडी हैं। सलमान के पास कई लग्जरी गाडियां हैं। लेकिन उन्हें बाइक चलाने का बेहद शौक है। यही वजह है कि कई बार वे अपनी बाइक पर राइड के लिए निकल जाते हैं। उनके पास Yamaha R1 है जिसकी कीमत करीब 20 लाख तक है। इसके अलावा Harley-Davidson और Triumph की बाइक्स भी उनके कलेक्शन में शामिल हैं।
शाहिद कपूर
![Shahid Kapoor](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-design-2023-02-24T165130.357.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
शाहिद कपूर का कबीर सिंह में बाइक पर टशन दिखाते हुए लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन क्रूा आप जानते हैं कि आपके रील लाइफ कबीर सिंह को असल जिंदगी में सुपर बाइक्स का शौक है। शाहिद को अपने दोस्तों के साथ रोड ट्रिप करना पसंद है। उनके पास BMW R1250 GS Adventure, Yamaha MT01, Harley Davidson Fatboy और Ducati scrambler 1200 बाइक्स हैं। जिनकी कीमत 18 से 20 लाख तक है।
कुणाल खेमू
![Kunal](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-design-2023-02-24T163817.082.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
कुणाल खेमू बॉलीवुड के वो कलाकार जिनके हाथ सफलता कम ही आई। हालांकि ओटीटी पर उनकी वेब सीरीज को सराहा गया। कुणाल खेमू भी बाइक्स के शौकीन हैं उनके पास BMW R1250 GS Adventure बाइक है। इसकी कीमत करीब 18.25 लाख आंकी जा सकती है। बाइक लवर कुणाल खेमू अपनी राइडिंग को एंजॉय करने के लिए एक बाइकर्स क्लब का हिस्सा भी हैं। उनके साथ इस क्लब में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी शामिल हैं।
अक्षय कुमार
![Akshay](https://i0.wp.com/grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-design-2023-02-24T163728.794.jpg?resize=780%2C439&ssl=1)
अक्षय कुमार बेहतरीन अदाकारी के साथ साथ फिल्मों में उनके स्टंट और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों के इस खिलाडी को असल जिंदगी में भी रु्तार से प्यार है। अक्षय कुमार को सुपरबाइक्स का शौक है। उनके पास Yamaha vmax है इस बाइका का इस्तेमाल उन्होंने फिल्म ‘देसी ब्वॉयज’ में भी किया था। इस बाइक की कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। उनके बाइक कलेक्शन में रॉयल एनफील्ड Thunderbird 350, Honda XRV 750 और एक Harley Davidson V-Rod भी हैं।