SRK Upcoming Movies 2022
SRK Upcoming Movies 2022


अगर आप SRK के फैन हैं तो यह खबर आप ही के लिए है, शाहरुख खान की बहुत-सी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। चार साल पहले उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी।

कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है लेकिन इतने मीठे फल की शाहरुख के फैंस को उम्मीद नहीं होगी। देखा जाए तो इस साल को हम शाहरुख खान का साल कह सकते हैं। इस साल रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों में वे लीड रोल में रहेंगे तो कुछ में बस अपनी उपस्थिती दर्ज कराकर फैंस को खुश करेंगे। अब देखना यह है कि वह दर्शकों की उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं। तो इस साल रिलीज होने वाली उनकी फिल्मों पर नजर डाल ही लेते हैं। किरदारों की बात करें तो रोमांस के हीरो अब बहुत कुछ नया ट्राई करते नजर आएंगे। उनके फैंस काफी समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। वह आखिरी बार मूवी जीरो में देखे गए थे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी। उम्मीद की जानी चाहिए कि शाहरुख अपना जादू बॉलीवुड के गलियारों में फिर से बिखेर देंगे।

पिता और पुत्र दोनों का किरदार

SRK
Upcoming Movie – Lion

लॉयन
रिलीज डेट २० जून
डायरेक्टर- अटली कुमार
क्या है कहानी
फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी। इस फिल्म की खास बात यह है कि अटली कुमार इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वे साउथ का एक बड़ा नाम है। हालांकि फिल्म में इस बात की भी चर्चा रही कि इसकी कहानी पहले ही लीक हो गई थी। शाहरुख ने इस वजह से नई स्क्रिप्ट की भी डिमांड की थी। माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख नेगेटिव शेड का किरदार भी करेंगे। ९० के दशक में वे अंजाम और डर जैसी मूवी में नकारात्मक किरदार कर चुके हैं। इस फिल्म में वे एक पिता और पुत्र दोनों का किरदार निभाएंगे।

शौर्य की गाथा

SRK
Operation Khukri

ऑपरेशन खुकरी
रिलीज डेट – २ अक्टूबर, २०२२
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर
क्या है कहानी
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऑपरेशन खुकरी भारतीय सेना के शौर्य की एक बड़ी मिसाल है। जहां अफ्रीका में अपने भारतीय सैनिकों ने अपने दम पर २२३ जवानों को मुक्त करवाया था। इसी ऐतिहासिक घटना पर यह फिल्म आधारित है। देखा जाए तो यह फिल्म एक शौर्य की गाथा भी है। यह एक वॉर ड्रामा है। इसमें शाहरुख मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में देखें तो उनका लुक काफी अच्छा लग रहा है।

साइंटिस्ट के रूप में

SRK
Brahmastra

ब्रहमास्त्र

रिलीज डेट- ९ सितंबर २०२२

डायरेक्टर -अयान मुखर्जी
क्या है कहानी
ब्रहमास्त्र मूवी कई मायनों में पहले ही हिट हो चुकी है। यह फिल्म कहानी से ज्यादा अपनी कास्ट की वजह से ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में है। यह शादी के बाद उनकी पहली रिलीज फिल्म होगी। ऐसे में दर्शकों का सारा एक्साइटमेंट इसी पर है। बेशक फिल्म के नायक रणबीर है। लेकिन शाहरुख खान फिल्म में हीरो नहीं तो क्या साइंटिस्ट के रूप में अपने फैंस के सामने आएंगे। अब देखना यह है कि हमारे रोमांटिक हीरो को लोग रोमांस के इतर साइंटिस्ट के तौर पर कैसे देखते हैं।

शाहरुख खान जर्नलिस्ट रूप

SRK
Rocketry the Nambi Effect

रॉकेटरी द नंबी इफेक्ट
रिलीज डेट १ जुलाई
डायरेक्टर आर माधवन
क्या है कहानी
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के एरोस्पेस इंजीनियर और फॉर्मर साइंटिस्ट नंबी नारायण पर आधारित है। यह बायोग्राफिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में आप शाहरुख खान को जर्नलिस्ट के रूप में देखेंगे। इससे पहले शाहरुख खान साल २००० में आई फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तान में जर्नलिस्ट का किरदार निभा चुके हैं। यह फिल्म कई मायनों में अलग है। दर्शकों को भी एक साइंटिस्ट की कहानी को जानने का मौका मिलेगा।

Leave a comment