बाघी 4 एक ऐसी फिल्म है जिसका इंतजार बॉलीवुड प्रेमी काफी दिनों से कर रहे हैं और खास कर टाइगर श्रॉफ के फैन क्योंकि टाइगर इस फिल्म में दुबारा आ रहे हैं। हालांकि लेटेस्ट अपडेट में यह देखने को मिला है की इस फिल्म में संजय दत्त भी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में संजय दत्त का पहला लुक इस फिल्म से देखने को मिला है। इनका यह लुक काफी डरावना है और इसमें उन्होंने अपने हाथों में एक महिला को भी लिया हुआ है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं और इसके डायरेक्टर ए हर्षा हैं।
कैसे लुक में दिखेंगे संजय दत्त?
अगर लेटेस्ट अपडेट की मानें तो इस फिल्म में संजय दत्त की एंट्री एक नेगेटिव किरदार के रूप में होगी। संजय दत्त लवर्स के लिए यह एक काफी अच्छी फिल्म रहने वाली है। संजय दत्त का पहला लुक भी एक पोस्टर के माध्यम से रिलीज कर दिया गया है और यह लुक काफी क्रेजी है। कुछ कमजोर दिल वाले इस लुक को डरावना भी मान सकते हैं।
इस क्रेजी लुक का हुआ खुलासा
पोस्टर के माध्यम से संजय दत्त का पहला लुक भी सामने आ चुका है और यह काफी डरावना लुक है। इसमें संजय दत्त असली के विलेन नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक महिला को भी अपने हाथों में पकड़ा हुआ है। उनके थोड़ा सा मुंह खुला हुआ है और ऐसा लग रहा है जैसे वह चिल्ला रहे हों। पोस्टर में उनके पीछे एक कुर्सी भी नजर आ रही है और इनके कपड़ों पर खून लगा हुआ नजर आ रहा है। केवल एक पोस्टर ने ही लोगों के दिलों में काफी हलचल मचा दी है। अब इस फिल्म का लोगों को और भी बेसब्री से इंतजार होने लगा है।
