Priyanka Chopra
Latest News on Priyanka Chopra Singing

Priyanka Chopra एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमाया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टिंग के अलावा सिंगिग और फिल्म प्रड्यूज करने का काम भी लगातार जारी रखा है। यानी कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा मल्टी टास्किंग अभिनेत्री है। एक्टिंग में तो प्रियंका माहिर है ही, इसके अलावा उनके गाए हुए गानों को भी लोग खुब पसंद करते हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के गाना गाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। ये हंगामा क्यों मचा और कब आइए हम आपको बताते है…

प्रियंका चोपड़ा ने लाइव शो में गाया सॉन्ग…क्यों हुई ट्रोल

आपको बता दें एक्ट्रेस प्रियंका का तीसरा गाना रिलीज होने वाला है…इससे पहले दो गाने रिलीज हो चुके है। एक्ट्रेस ‘आई कान्ट मेक यू लव मी’ के रिलीज होने से पहले एक शो में पहुंची थीं। इस बीच उनके फैन ने गाना गाने की फरमाइश की, ये सुनकर अभिनेत्री प्रियंका ने गाना तो गा लिया, लेकिन बीच में लड़खड़ा गई, जिसकी वजह से सुर-ताल बिगड़ते हुए नजर आए, इसके बाद एक्ट्रेस को सिंगिग के लिए ट्रोल किया जाने लगा…हालांकि एक्ट्रेस ने साल 2013-14 के बीच में दो गाने गाए थे। इसके बाद अपना पूरा ध्यान एक्टिंग की तरफ दिया था।

प्रियंका और निक बने माता-पिता

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। इन दिनों दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुफ्त उठा रहे है। साल 2018 में निक और प्रियंका शादी के बंधन में बंध गए थे। इसी साल एक बच्ची के माता-पिता भी बन गए, जिसका नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ रखा गया है।

संस्कृत और लैटिन को मिलाकर चुना गया ये नाम

टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची का नाम दो संस्कृति को मिलाकर रखा गया है। TMZ के जरिए बनाया गया सर्टिफिकेट में लिखा है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हुआ था। एक तरफ मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है, इसका मतलब एक शानदर फूल होता है। वहीं दूसरी तरफ मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है। इससे समंदर का तारा कहा जाता है।

Leave a comment