Priyanka Baby name
Priyanka and Nick Baby Name

Priyanka Baby Name: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम सामने आ गया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हमेशा से अपनी बेटी के मामले में खुलकर चर्चा की है। बता दें पति निक और प्रियंका ने इस साल जनवरी में एक बच्ची को गोद लिया था। बच्चे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। और अब उसका नाम काफी चर्चा में चल रहा है। आइए जानते क्या है प्रियंका और निक की लाड़ली का नाम क्या हैं?

संस्कृत और लैटिन को मिलाकर चुना गया ये नाम

टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची का नाम दो संस्कृति को मिलाकर रखा गया है। TMZ के जरिए बनाया गया सर्टिफिकेट में लिखा है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हुआ था। एक तरफ मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है, इसका मतलब एक शानदर फूल होता है। वहीं दूसरी तरफ मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है। इससे समंदर का तारा कहा जाता है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर की थी खुशी जाहिर

जैसा की आप सभी को पता है कि ये बच्ची सेरोगेसी की मदद से हुई हैं। दरअसल, जब कपल के घर नन्ही परी आई थी तब एक्ट्रेस प्रियंका ने इस्टा पर एक पोस्ट डाली जिसमें लिखा था कि “हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक नई बच्ची का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस खास समय के दौरान हमारी निजी जिंदगी से दूर रहने की अपील करते है। क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान कें देना चाहते है।

प्रियंका और निक की शादी कब हुई थी?

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार प्रियंका और सिंगर निक जोनस 1 दिसंबर 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। कहा जाता है कि निक को प्रियंका से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। इस लव स्टोरी की शुरुआत क्वांटिको की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त निक ने लिखा था कि प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में पहली बार निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज भेजा। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। जिसके बाद एक मुलाकात शादी में बदल गई।

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...

Leave a comment