Bollywood Celebrities Tattoo: बॉलीवुड इंडस्ट्री का टैटू से काफी पुराना नाता है। दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट सभी ने अपने-अपने शरीर पर अलग-अलग अंगों पर टैटू बनवा रखे हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि एक्ट्रेस ने फिल्मों के लिए टैटू बनवाए हैं और कुछ ने अपने प्यार का इजहार करते हुए अपने लवर का नाम भी लिखवा दिया। चलिए आज हम आपको फेमस सितारों के टैटू की जानकारी देते हैं।
Also read: धार्मिक टैटू बनवाने का है मन तो इन डिजाइन्स से लें आइडिया: Tattoo Design Ideas
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ पर डैडी’स गर्ल का टैटू बनवाया हुआ है। ये टैटू देखने में बहुत खूबसूरत लगता है जो उनकी कलाई पर बना हुआ है। इसे उन्होंने अपने पिता अशोक चोपड़ा के गुजर जाने के बाद बनवाया था।
सैफ अली खान

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर सैफ अली खान ने करीना कपूर के लिए अपना प्यार जाहिर करने के लिए उनके नाम का टैटू हाथ पर बनवाया हुआ है। ये आज भी उनके हाथों पर देखा जा सकता है।
रणबीर कपूर

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया है। यह पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार प्रदर्शित करने का बेहतरीन तरीका है।
जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने ‘आई लव यू माय लब्बू’ अपने हाथों पर लिखवा रखा है। इस टैटू का संबंध सीधा-सीधा उनकी मां श्रीदेवी से है। यह बहुत ही खूबसूरत लगता है।
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपनी पीठ पर अपने बेटे आरव और बेटी नितारा का नाम लिखवाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल का नाम भी लिखवा रखा है।
