Dasvi Song Macha Macha Re: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ आजकल इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हुआ था जिसे लाखों फैंस ने पसंद किया। अब इस फिल्म का पहला गाना ‘मचा मचा’ रिलीज हुआ है जिसमें अभिषेक बच्चन सबको नचाते नजर आ रहे हैं। आइए जानें, क्या खास बात है इस फिल्म के गाने की।
क्या खास है दसवीं के पहले सॉन्ग ‘मचा मचा’ की

‘दसवीं’ फिल्म का पहला गाना ‘मचा मचा’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इस गाने में ना सिर्फ अभिषेक बच्चन अपने नेता अवतार में थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। बल्कि जेल में गंगा राम चौधरी बाकी सभी कैदियों को भी नचाते दिख रहे हैं।
2 मिनट 29 सेंकेंड के इस गाने में अभिषेक बच्चन बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में जोरदार आवाज है और ये किसी और की नहीं बल्कि मीका सिंह और दिव्या कुमार ने इसको गाया है जबकि गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है। गाने में रैप दिया है मैलो डी ले। इस गाने को बोल दिए हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। बतौर निर्देशक तुषार की यह पहली फिल्म है।
‘दसवीं’ फिल्म का गाना ‘मचा मचा’ यहां हुआ है लॉन्च
बता दें, ‘दसवीं’ फिल्म के गाने को जी म्यूजिक कंपनी की ऑफिशयल वेबसाइट, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के साथ ही म्यू्जिक के कई प्लेटफॉर्म पर एक साथ जारी किया गया है। जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब पेज पर जहां ‘मचा मचा रे’ को रिलीज किया गया है वहां इसकी पूरी लिस्ट मौजूद है कि आप गाने को यहां से सुन और डाउनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर इस गाने को इतना अधिक पसंद किया जा रहा है कि यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 45 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 लाख से अधिक फैंस इस गाने को लाइक कर चुके हैं।
क्या है ‘दसवीं’ फिल्म में खास

अभिषेक बच्चन फिल्म में एक अनपढ़, गवार और भ्रष्ट जाट नेता गंगाराम चौधरी की भूमिका निभा रहे हैं जो दिल से देसी है और अपनी जाट की पगड़ी के सम्मान के लिए कुछ भी दांव पर लगा सकता है। फिल्म में यामी गौतम कड़क पुलिसवाले की भूमिका में हैं। जो आठवीं पास गंगराम को जेल में सुधारने का जिम्मा लेती है। वहीं गंगाराम चौधरी की पत्नी बिमला देवी के रूप में निम्रत कौर सीएम पति के जेल जाने के बाद सीएम की कुर्सी संभालने लगती है और बाद में उसे छोड़ने से मना कर देती है। फैमिली ड्रामे से भरपूर ये फिल्म दर्शकों का पूरी तरह से मनोरंजन करने को तैयार है।
‘दसवीं’ 7 अप्रैल को होगी रिलीज

जियो स्टूडियोज़ और दिनेश विजन ‘दसवीं’ फिल्म को प्रजेंट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजन, शोभना यादव और संदीप लेजेल। ये फिल्म 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
बता दें, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं, हालांकि उनकी बहुत कम फिल्में हैं जो सुपरहिट रही हैं। इन दिनों वह फिर से एक नए जोश के साथ धमाल मचा रहे हैं। अब देखना होगा कि उनकी फिल्म ‘दसवीं’ सिने प्रेमियों को अभिषेक बच्चन के फैंस को कितना पसंद आती है।

