Besharam Rang
Besharam Rang

Besharam Rang: बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्‍म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में दीपिका का सिजलिंग लुक और शाहरूख का कूल अवतार देख दर्शक फिल्‍म के लिए और भी एक्ससाइटेड हो गए हैं। गाने को देख एक बार फिर से बादशाह खान की दीवानगी लड़कियों के सिर चढ़ बोलने वाली है। दीपिका को देख शायद ही कोई उनका दीवाना होने से खुद को रोक पाए।

दीपिका और शाहरूख का बेशर्म रंग

पठान मूवी के पहले गाने के रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के साथ दीपिका और शाहरूख का लुक रिलीज करने से उनके फैंस गाने की झलक देखने के लिए बेकरार थे। ऐसे में आज गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। गाने में दीपिका पादुकोण समंदर किनारे मोनेकोनी और बिकनी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। गाने की शुरूआत ही बीच के किनारे दीपिका के हॉट अवतार के साथ होती है। गोल्‍डन मोनोकोनी, येलो बिकनी और बीच के किनारे दीपिका की दिलकश अदाएं फैंस की धड़कने बढ़ा रही हैं। दीपिका के टोन्‍ड बॉडी के साथ किलिंग डांसिंग मूव्‍स सोशल मीडिया पर छा गए है। वहीं शाहरूख भी लम्‍बे समय बाद अपनी फैंस को नए अवतार से मोहने में कामयाब हो रहे हैं। उनके एब्‍स और शर्टलैस लुक की बात हो या गाने में पोनी टेल के साथ उनकी दिलकश मुस्‍कुराहट फैंस को घायल करने के लिए काफी है।

कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्‍यूज

गाने के रिलीज होने के एक घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर लाखों व्‍यूवर्स ने गाने को पसंद किया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी हर घंटे बढ़ती ही जा रही है। इसकी वजह गाने की लिरिक्स के साथ दीपिका और शाहरूख के लुक्‍स हैं। उनके लुक्‍स ने फैंस को दीवाना कर दिया है। दीपिका और शाहरूख की केमेस्‍ट्री फैंस को पहले से ही पसंद है। इस गाने को देख लोगों की दीवानगी और भी बढ़ गई है। शाहरूख के फैंस यहां तक कह रहे हैं कि 90 में बॉलीवुड को बचाने वाला एक बार फिर बॉलीवुड को बचाने आ रहा है।

दीपिका का बोल्‍ड लुक

Besharam Rang Song
पठान के ‘बेशर्म रंग’ का दर्शकों पर चढ़ा रंग: Besharam Rang 3

पठान मूवी के लिए दीपिका बेहद ग्‍लैमरस और बोल्‍ड रूप में नजर आने वाली हैं। हालांकि इसके पहले भी कई फिल्‍मों में उनके बोल्‍ड अवतार देखे गए हैं। लेकिन इस फिल्‍म के पहले गाने के रिलीज होते ही उनके लुक्‍स और टोंन्‍ड बॉडी ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। गोल्‍ड मोनोकोनी और बिकनी में उनके लुक ने इंटरेनेट पर आग लगा दी है। इस स्‍पाई थ्रिलर में दीपिका एक्‍शन के साथ अपने ग्‍लैमर अंदाज से फैंस के होश उड़ाने वाली हैं।

स्‍पैनिश लिरिक्स के साथ बढ़ा गाने का मूड

आपको बता दें पठान के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ की शुरूआत स्‍पैनिश लिरिक्स के साथ होती है। इस लिरिक्‍स ने गाने की मेलोडी में चार चांद लगा दिए हैं। गाने को यूरोप की कई खूबसूरत जगहों पर फिल्‍माया गया है। गाने को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका और शाहरूख की जोड़ी दर्शकों को इस बार भाने वाली है। इस गाने को शिल्‍पा रॉव, कैरेलिसा मॉन्‍टेरो, विशाल और शेखर ने गाया है। गाने को कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है। उनकी कोरियोग्राफी का जादू है जिसकी वजह दीपिका के किलिंग मूव्‍स ने सोशल मीडिया पर टेम्प्रेचर बढ़ाने का काम किया है। फिल्‍म का म्‍यूजिक विशाल, शेखर ने दिया है।

चार साल बाद शाहरूख हैं तैयार

शाहरूख खान लम्‍बे अर्से बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी इस फिल्‍म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कुछ दिनों पहले रिलीज हुई ब्रह्मास्‍त्र में उन्‍हें कैमियो रोल में देखा गया था। जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया था। लेकिन उनकी इस फिल्‍म से पर्दे पर चार साल बाद बतौर हीरो वापसी हो रही है। पठान को हिट बनाने के लिए शाहरूख ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। बॉडी बनाने से लेकर मार्केटिंग स्ट्रैटेजी सब पर उनकी मेहनत नजर आ रही है। यशराज बैनर तले बनने वाली यह फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्‍ट किया है। फिल्‍म में दीपिका और शहरूख के अलावा जॉन अब्राहिम मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्‍म की सक्‍सेस के लिए शाहरूख पहुंचे वैष्‍णों देवी

पठान मूवी शाहरूख खान के लिए बेहद खास है। इस मूवी के जरिए उनकी सफल वापसी हो सके उसके लिए वे भगवान के दरबार में भी हाजिरी लगाने पहुंच गए हैं। वे वैष्‍णों देवी के दरबार में अपनी फिल्‍म की सफलता के लिए प्रार्थना करने पहुंचे। इसके पहले वे मक्‍का भी गए थे। बॉयकाट ट्रेंड को देखते हुए वे अपनी फिल्‍म की सफलता के लिए भगवान को भी मनाने में लगे हुए हैं।