Abdu Rozik News
Abdu Rozik News

Abdu Rozik News: बिग बॉस के सबसे छोटे प्रतिभागी अब्दु रोजिक का जादू इन दिनों चारों तरफ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया हो या बॉलीवुड की गलियारों में या फिर बिग बॉस सीजन 16 में हर तरफ इस क्यूट कंटेस्टेन्ट की ही बातें चल रही हैं। सलमान खान के साथ अब्दु की बॉन्डिंग के भी खास चर्चे हैं। अब्दु रोजिक जल्द ही हिंदी फिल्मों में भी अपना जादू चलाएंगे। अब बड़े पर्दे पर वो सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म सलमान खान की होम प्रोडक्शन की फिल्म है। जो कि 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके साथ ही दिवाली के मौके पर सलमान खान की टाइगर 3 भी सिनेमा घरों में पहुंचेगी।

भाईजान के साथ दिखेंगे छोटे भाईजान

अब्दु रोजिक इन दिनों एक ऐसा नाम है जिससे हर कोई वाकिफ है। अब्दु रोजिक को यूं तो देश दुनिया में लोग जानते थे लेकिन बिग बॉस शो में एंट्री मिलने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। इस बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब अब्दु रोजिक बॉलीवुड में भी अपना कदम रखने जा रहे हैं। बिग बॉस सीजन 16 के खत्म होने के तुरंत बाद ही वो बड़े पर्दे पर भी दस्तक देंगे। अब्दु देश दुनिया में अपने गाने की वजह से फेमस हैं। भारत में उनकी सफलता के पीछे सलमान खान का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में खुद भाई जान के नाम से जानें जाने वाले सलमान खान, छोटा भाई जान अब्दु रोजिक को बॉलीवुड में लेकर आने वाले हैं। जिसका एनाउंसमेंट खुद सलमान खान ने कर दिया है।

अब्दु रोजिक ने एक वीडियो में सलमान खान को बोला थैंक्स

सोशल मीडिया पर अब्दु का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल होता देखा जा रहा। इस वीडियो में अब्दु रोजिक बॉलीवुड में अपनी एंट्री और डेब्यू फिल्म के बारे में बोल रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने सलमान खान को थैंक्यू भी बोला है। वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने जा रहे है इसके लिए वो काफी उत्साहित है। अब्दु अपने स्टेज शो में भी कई बार सलमान खान की फिल्मों का गाना गाते हैं।जिसमें फिल्म मैंने प्यार किया का सुपरहिट गाना दिल दीवाना बिन सजना के माने न… शामिल है।अब्दु रोजिक की सादगी उन्हें लोगों का चहीता बना दिया है। सलमान खान उन्हें काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस शो में बतौर कंटेस्टेन्ट पूरी दुनिया के लोग उन्हें पसंद कर रहें है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े भाई जान यानी कि सलमान खान और छोटे भाई जान अब्दु रोजिक की जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती है?

2023 में अब्दु बॉलीवुड में करेंगे एंट्री

अब्दु रोजिक , सलमान खान की फिल्म भाई जान से बॉलीवुड में अपना कदम रखेंगे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अब्दु का अच्छा खासा रोल भी होगा। फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Leave a comment