Abdu Rozik Lifestyle: इन दिनों बिग बॉस के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की चर्चा जोरों पर है। शो से लेकर बाहरी दुनिया तक सबके लाडले अब्दु रोजिक बने हुए हैं। बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक देखने मे भले ही छोटे हों लेकिन वो लोगों के दिलों में राज करते हैं। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस इस बार अपने खास कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की वजह से सुर्खियों में है। ये खास सुर्खियों की वजह है सिंगर अब्दु रोजिक। शो में आये कजाकिस्तान से खास मेहमान अब्दु रोजिक ने अपनी एंट्री के साथ ही देश वासियों का दिल जीत लिया है।
आइए जाने कौन है अब्दु रोजिक
अब्दु रोजिक एक 18 साल के सिंगर ,यू ट्यूबर, ब्लॉगर, बॉक्सर हैं। कजाकिस्तान के अब्दु ने दुबई में आकर अपनी अलग पहचान बनाई । बहुत कम समय में उन्हें स्टारडम भी मिला। लेकिन इस स्टारडम के पीछे अब्दु के निजी जीवन में काफी तकलीफे रही हैं। काफी संघर्ष भरा जीवन अब्दु ने देखा है।
बीमारी की वजह से शारीरिक विकास रुक गया
यूं तो अब्दु 18 साल के हैं लेकिन उनकी हाईट मात्र साढ़े तीन फीट की है। अब्दु जब पांच साल के थे तब तक उनका जीवन अन्य बच्चों की तरह ही सामान्य था। लेकिन पांच साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उनकी हाईट अब इससे ज्यादा नहीं बढ़ सकेगी। बचपन में हुए बीमारी और हार्मोनल प्रॉब्लम के कारण उनका शारीरिक विकास कहीं रुक सा गया। उनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अब्दु का इलाज करा सकें। अब्दु सड़को पर गाना गा कर अपने घर वालों का भरण पोषण किया करते थे। 17 साल की उम्र तक अब्दु का जीवन काफी संघर्ष से भरा हुआ रहा। अब्दु के सोशल मीडिया पर वीडियो देख उनके गाने को सुन कर उन्हें दुबई आइफा अवॉर्ड शो में बुलाया गया। अब्दु की जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। अब्दु ने दुबई में गाना शुरू किया और उनकी किस्मत बदल गयी। अपनी सुरीली आवाज और मासूम चेहरे के साथ वो लोगों के दिलों पर छा गए।

स्कूल में सिर्फ तीन साल तक शिक्षा
अब्दु रोजिक आज सभी की आंखों का तारा है,बिग-बॉस के बाकी कंटेस्टेंट हो या बॉलीवुड सेलेब्स लेकिन एक समय अब्दु रोजिक की जिंदगी में ऐसा भी रहा है जब उसे स्कूल से निकाल दिया गया। उनकी लंबाई को देख लोगों ने उन्हें जज किया और उन्हें शिक्षित करने से भी इनकार कर दिया। अब्दु की लोगों ने स्कूल में पीटाई भी की। आज अब्दु देश दुनिया के दिलों पर राज कर रहे हैं । ऐसे में जो उनकी तरफ पलट कर कभी देखा भी नही करते थे आज वो अब्दु रोजिक के साथ सेल्फी लेने को कतार में खड़े रहते हैं ।
शो में अब्दु और साजिद खान की जोड़ी हिट
बिगबॉस शो हमेशा से विवादों में रहा है। लेकिन बिग बॉस सीजन 16 में लोग अब्दु रोजिक को देखना खूब पसंद कर रहे हैं। शो में अब्दु और साजिद खान की जोड़ी को भी लोग बखूबी पसंद कर रहे है। जहाँ सारे घर वाले आपस मे लड़ते झगड़ते नजर आते हैं वहीं अब्दु और साजिद खान की जोड़ी लोगों को हंसाती रहती है। कभी मिलावट लाल,छोटे मियां बन अब्दु अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं।
अब्दु बने छोटे भाई जान
बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक का गाना छोटा भाई जान आया काफी पसंद किया गया है इस गाने में कभी वो दबंग चुलबुल पांडये की तरह एक्शन दिखाते है तो कभी अपनी ही मस्ती। शो के दौरान भी इस गाने को काफी प्रमोट किया गया था। एक टास्क के दौरान बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका और निमृत को वीडियो शूट करने का टास्क दिया गया था जो पूरी तरह से अब्दु पर आधारित था।कन्टेस्टेंट समेत बाहरी दुनिया मे भी लोगों ने अब्दु को बेहद पसंद किया।
बिगबॉस घर के भी अब्दु सबका लाडला
बिगबॉस शो में ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है कि एक कंटेस्टेंट हर किसी का चहीता हो।शो में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। जहां घर वासी आपस मे झगड़ा करते रहते है वहीं अब्दु के प्रति सभी के दिल मे प्यार दिखाई देता है। शो में सभी फीमेल कंटेस्टेंट अब्दु के आगे पीछे नजर आती हैं। अब्दु अपने भोलेपन से हर किसी का दिल जीतते दिखाई पड़ते हैं। साजिद खान और शिव के साथ उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। शो में अब्दु अक्सर लोगों को जादू की झप्पी देते हैं। वो लोगों की गॉसिप का हिंसा कम ही बनते दिखाई देते है। अब्दु अपनी सिंग्गिंग स्किल को समय समय पर शो में दिखाते रहते हैं।
बॉलीवुड भी अब्दु का दीवाना
बिगबॉस शो में आने वाले सेलिब्रिटी भी अब्दु के प्रति अपने प्यार और लगाव को समय समय पर दर्शाते नजर आते हैं। परिणीती चोपड़ा से लेकर नीना गुप्ता ,रश्मिका मंदना तक शो में अब्दु को अपना फेवरेट बता चुकें हैं। खुद सलमान खान भी अब्दु को बेहद पसंद करते है। इससे पता चलता है कि इंसान की लंबाई उसकी शख्शियत की ऊँचाई तय नहीं करती। अब्दु का सरल स्वभाव और उनकी सादगी ही आज करोड़ो दिलों पर राज करा रही है।
सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स भी तेजी से बढ़े
अब्दु रोजिक यूं तो देश दुनिया मे प्रसिद्ध हो चुके है। अपनी गायकी एयर बॉक्सकिंग स्किल की वजह से देश मे उनकी पहचान बन चुकी है। बिग-बॉस शो में आने के बाद अब्दु के सोशल मीडिया एकाउंट पर फॉलोवर्स तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। बिग बॉस शो से पहले अब्दु के इंस्टाग्राम एकाउंट पर तीन मिलियन्स फॉलोवर्स थे जो अब बढ़ कर तेजी से 5 लाख के ऊपर हो चुके हैं।
मस्ती के बीच गाना
अब्दु बिगबॉस के घर में अक्सर बॉलीवुड सांग को गुनगुनाते हुए नजर आते हैं। कभी दिल दीवाना बिन सजना के …तो कभी कितना सोना तुझे रब ने बनाया जैसे गाने को गुनगुनाते नजर आते है। घर के काम के लिए भी अब्दु हमेशा तत्पर रहते है।
अब्दु को मिल चुका है प्यार में धोखा
बिग बॉस के घर में अब्दु सबके लाडले है,घर की सभी फीमेल कंटेस्टेंट अब्दु की दीवानी हैं। लेकिन असल जिंदगी में अब्दु का दिल एक बार टूट चुका है। शो में अब्दु ने साजिद खान के साथ अपने टूटे दिल का हाल साझा किया और बताया कि वो एक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। उन्हें प्यार में धोखा मिला। अपने टूटे दिल की कहानी में अब्दु ने साजिद से बताया की पांच साल पहले उनकी एक गर्लफ़्रेंड थी। जो अब शादी कर चुकी हैं। घर में निमृत के साथ अब्दु की मजाक मस्ती चलती रहती है।घर वाले भी अब्दु और निमृत को लेकर अक्सर मजाक करते रहते हैं। शो में अभी काफी टाइम है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि अब्दु टॉप में पहुँचते हैं या फाइनल की रेस में अपनी जगह बना पाते हैं।
