Bollywood Siblings: बॉलीवुड में फिल्म स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चों की खूब चर्चा होती है। जिन्हें लोग स्टारकिड के नाम से जानते है। इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं जिनके एक से ज्यादा बीवी रही हैं जिसकी वजह से बच्चों की उम्र में काफी गैप आ गया है। लेकिन किसी के एक बीवी होने के बाद भी बच्चों की उम्र में गेप आ गया है। आज हम आपको ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र में काफी अंतर है। लेकिन उनका बॉन्ड बहुत स्पेशल है।
1) आर्यन, सुहाना और अबराम
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान। आर्यन 13 नवंबर 1997 को, सुहाना 22 मई 2000 में और शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम का जन्म साल 2013 में हुआ था, जिसकी वजह से आर्यन 28, सुहाना 23 और अबराम सिर्फ अभी 10 साल के ही हैं। अबराम और उनके भाई आर्यन के बीच 18 साल का अंतर है, वहीं सुहाना से वो करीब 14 साल छोटे हैं। लेकिन इनके बीच प्यार बराबर है, अक्सर तीनों को रेस्तरां में स्पॉट किया जाता रहा है।
2) शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
चाॅकलेटी बाॅय शाहिद कपूर और ईशान खट्टर वैसे तो सौतेल भाई है लेकिन इनके बीच प्यार में कोई फ़र्क नहीं है। शाहिद, ईशान को बहुत प्यार करते हैं। वहीं ईशान भी अपने बड़े भाई शाहिद तारीफ करते नहीं थकते हैं। कई बार दोनों को फोटो शूट और फेमिली फंक्शन में स्पॉट किया जा चुका है। दोनों के बीच लगभग 15 साल का ऐज गेप है।
3) अर्जुन, जाह्नवी और खुशी कपूर
हेंडसम हंक अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। इनके दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला। मोना कपूर के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की, जिससे उन्हें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हुई। 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपनों तीनों बहनों के बहुत करीब है। चारों को अक्सर साथ मे स्पॉट किया जाता है। अर्जुन और जाह्नवी मे 11 साल का ऐज गेप है लेकिन दोनों के प्यार में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं।
4) सारा, इब्राहिम तैमूर और जहांगीर
सारा अली खान बॉलीवुड में अपना नाम बना चुकी हैं। उनकी फिल्मों को फैंस खूब पसंद करते है। वहीं उनके छोटे भाई इब्राहिम भी रॉकी रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके है। सैफ अली खान के अमृता के साथ दो बच्चे सारा और इब्राहिम हुए। उसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटे तैमूर और जहांगीर है। सारा, तैमूर और जहांगीर में करीब 23 साल का अंतर है। वहीं इब्राहिम से 16 साल छोटे हैं। सारा अक्सर तैमूर और जहांगीर के साथ रील और फोटोज शेयर करती रहती है।
5) पूजा भट्ट और आलिया भट्ट
पूजा भट्ट, महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी हैं। आलिया महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। पूजा और आलिया भट्ट सौतेली बहने हैं लेकिन दोनों में बहुत प्यार है। हाल ही में आलिया की बेटी राहा के बर्थडे के दिन साथ दिखे थे। इसके अलावा पूजा हर मौके पर आलिया का सपोर्ट करती दिखती हैं। पूजा भट्ट और आलिया में 21 साल का अंतर है।
