Bollywood Iftar Party: हर साल की तरह इस साल भी बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी ने शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस ग्रैंड इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के साथ ही टीवी जगत की भी मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। सलमान खान से लेकर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा जैसे सेलेब्स इस पार्टी में शामिल हुए। आइए जानते हैं किस अंदाज में पार्टी में पहुंचे सितारे।
पूजा हेगड़े का ग्लैमरस लुक
इस इफ्तार पार्टी में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ब्लैक शिमरी साड़ी में पहुंची। इस टूयूल लेयर्स फिश कट साड़ी में पूजा का फिगर फ्लॉन्ट हो रहा था। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने शॉर्ट प्लंजिंग नेकलाइन वाला बैकलेस ब्लाउज पहना। लुक को समर लुक देने के लिए एक्ट्रेस ने हाई पोनीटेल बनाई। डेवी मेकअप लुक चुना। गले में एमरल्ड और डायमंड नेकलेस पहना। ब्लैक के साथ एमरल्ड—डायमंड का कॉम्बिनेशन हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है। कुल मिलाकर पूजा बहुत ही ग्लैमरस नजर आईं।
पठान लुक में सलमान
सलमान खान हमेशा ही अपनी कूल स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर देते हैं। वो जो भी पहनते हैं वो ही स्टाइल बन जाता है। इफ्तार पार्टी में सलमान ब्लैक कलर का सिंपल पठानी सूट पहनकर पहुंचे। सलमान का यह अंदाज उनके फैंस को भा गया। एक्टर का यह लुक किसी भी इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट है।
शहनाज गिल पर ठहरी सबकी आंखें
पार्टी में एक्ट्रेस शहनाज गिल पर सभी की नजरें जाकर रुक गईं। शहनाज हैवी वर्क रेड कलर का सूट पहनकर इफ्तार पार्टी में पहुंचे। सूट के नेक पर हैवी गोल्डन रेशम वर्क था। फुल स्लीव्स वाले इस हैवी सूट की ‘ए’लाइन स्लीव्स पर भी हैवी एंब्रॉयडरी वर्क थी। शहनाज में ट्रेडिशनल पायजामा वियर किया। जिसके बॉटम पर ग्रीन और गोल्डन कलर की हैवी एंब्रॉयडरी वर्क था। जो बहुत ही डिफरेंट लगने के साथ ही सूट को बहुत ही ग्लैमर बना रहा था। हैवी सूट के साथ शहनाज ने लाइट दुपट्टा लिया। जिसके बॉर्डर पर वर्क था। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी लॉन्ग इयररिंग्स वियर किए। कुल मिलाकर शहनाज का यह लुक बहुत ही शानदार रहा।
करण कुंद्रा और तेजस्वी ने फैलाया तेज
एक्टर करण कुंद्रा इफ्तार पार्टी में अपने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ पहुंचे। करण ने हरे रंग का कुर्ता पहना और साथ में सफेद रंग का दुपट्टा लिया। इस हैवी वर्क कुर्ता पजामा में करण काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं तेजस्वी ने कुछ डिफरेंट लुक अपनाने के लिए फॉर्मल सूट चुना। सफेद ब्रोकेड फैब्रिक के इस सूट को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी कुंदन चोकर सेट पहना। साथ में पोटली बैग लिया।
उर्मिला मातोंडकर का एलिगेंट अंदाज
मशहूर एक्टर उर्मिला मातोंडकर इफ्तार पार्टी में बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। उर्मिला ने सफेद कलर का हैवी वर्क लखनवी शरारा ड्रेस पहना। शॉर्ट कुर्ती के साथ पूरे शरारा और दुपट्टे पर हैवी वर्क था, जिसे पर्ल और डायमंड वर्क था, जो इस पूरी ड्रेस को ओवरऑल शानदार लुक दे रहा था। एक्ट्रेस ने लुक को पूरा करने के लिए लॉन्ग चेन डायमंड इयररिंग्स पहने। मेकअप लाइट रखा। उर्मिला बहुत ही अच्छी लग रही थी।
सूट में पफ स्लीव्स का अलग अंदाज
पार्टी में एक्ट्रेस नरगिस फाखरी बहुत ही सिंपल लेकिन खूबसूरत अंदाज में पहुंची। नरगिस ने आइवरी कलर का अनारकली सूट इस पार्टी के लिए चुना। इस सूट पर हैवी एंब्रॉयडरी वर्क किया गया था। सूट को डिफरेंट लुक दे रही थी इसकी फुल पफ स्लीव्स। आमतौर पर ऐसी स्लीव्स सूट में कम ही काम में ली जाती है। लेकिन नरगिस ने यह एक्सपेरिमेंट किया, जो काफी सफल भी रहा।
गौहर ने चुना कलर ग्रीन
मशहूर मॉडल और बेहतरीन एक्ट्रेस गौहर खान इस पार्टी में अपने पति ज़ैद दरबार के साथ पहुंची। इस दौरान गौहर ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट वियर किया। सूट के नेक और चोली पर रेशम का बारीक वर्क था। दुपट्टे के बॉर्डर पर हो रहा गोल्डन वर्क गौहर के सूट को और भी ग्लैमरस लुक दे रहा था। सिंपल लुक को चुनते हुए एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस पहना। इस सूट में गौहर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
इमरान का जॉगर्स स्टाइल पायजामा
इफतार पार्टी में एक्टर इमरान हाशमी बहुत ही सिंपल लुक में पहुंचे। एक्टर ने कॉटन का सफेद कुर्ता पायजामा चुना। इस कुर्ता पायजामा पर ब्लैक प्रिंट था। सबसे अलग था इसका पायजामा, जो जॉगर्स स्टाइल में था। इसके बॉटम पर इलास्टिक लगाई गई थी। जो इस सिंपल कुर्ता पायजामा को अलग लुक दे रही थी।
निकिता का लॉन्ग ड्रेस
एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने इफ्तार पार्टी के लिए व्हाइट कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट चुना। इस फुल स्लीव्स ड्रेस गाउन पर हैवी लखनवी वर्क किया गया था। जो निकिता को बहुत ही एलिगेंट लुक दे रहा था। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने एमरल्ड लॉन्ग इयररिंग्स वियर किए। व्हाइट के साथ एमरल्ड का कॉम्बिनेशन हमेशा अच्छा लगता है।
पलक तिवारी का बोल्ड अंदाज
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी इस पार्टी में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। पलक ने ग्रे कलर का मिरर वर्क लहंगा वियर किया। जिसके साथ हैवी मिरर वर्क ब्रालेट पहना। लहंगे के दुपट्टे पर भी मिरर वर्क किया गया था, जो इसका लुक और भी बढ़ा रहा था। पलक ने नो ज्वेलरी लुक चुना, उन्होंने सिर्फ स्टर्ड पहने। मेकअप भी बहुत ही लाइट रखा। पलक का यह लुक किसी भी शादी पार्टी के अनुसार परफेक्ट है।
प्रीति जिंटा की खूबसूरत अदा
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक प्रीति जिंटा भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचीं। हमेशा की तरह प्रीति की सादगी सभी को भा गई। प्रीति ने पीले रंग की ऑर्गेंजा स्कर्ट के साथ उसी कलर का कुर्ता और दुपट्टा पहना। कुर्ते के गले पर हो रहा गोटा वर्क ड्रेस को हैवी लुक देने के साथ ही खूबसूरती भी दे रहा था। पूरे दुपट्टे पर भी बीच बीच में गोटे के फूल बने थे। स्कर्ट के बॉटम पर बारीक गोटा वर्क था। प्रीति का यह सिंपल आउटफिट समर पार्टी के लिए बेस्ट दिखा।
मधुरिमा ने चुना साड़ी विद हेम
एक्ट्रेस मधुरिमा तुली इस पार्टी में पिंक कलर की हैवी वर्क साड़ी में पहुंची। साड़ी को अलग लुक देने के लिए मधुरिमा ने इसके साथ हेम और बेल्ट पहनी। एक्ट्रेस के शिमरी हेम के नेक पर बारीक एंब्रॉयडरी वर्क किया गया था, जो इसका लुक बढ़ा रहा था।
