Comedy movies : बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा ही अपनी मूवीज कांसेप्ट के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि, इंडस्ट्री में हॉरर, कॉमेडी, सैटिरिकल कॉमेडी आदि शानदार मूवीज रिलीज़ होती है। जिसे भारत के अलावा भी कई देशों से सराहना मिलती है। वहीं अगर आप घर में बोर हो रहे है और सटीरिकल Comedy movies देखने का मन बना रहे है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी सटीरिकल कॉमेडी मूवीज के बारे में बताएंगे जो आपको खूब हसाएंगी। हालांकि आपने यह मूवीज जरूर देखी होंगी और आपको हर बार हंसी के ठहाके ही मिले होंगे। तो चलिए जानते है ऐसी मूवीज के बारे में:
पीके

साल 2014 में आई मूवी पीके तो आपने जरूर देखी होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस मूवी में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे शानदार कलाकारों ने भूमिकाएं निभाई थी। मूवी में आमिर खान का किरदार एक एलियन का है जो धोके से पृथ्वी पर आ जाता है और उसके लिए हर चीज समझ के बाहर होती है। वहीं अनुष्का शर्मा ने एक जौर्नालिस्ट का किरदार निभाया है जो आमिर खान को उसके प्लानेट पर पहुंचाना चाहती है। बस पूरी कहानी पीके के आसपास ही घूमती है। कहानी में पीके ने भगवान के ऊपर सवाल उठाए हैं। इस मूवी में आपको धमाकेदार कॉमेडी के साथ-साथ इमोशंस का भी कांसेप्ट मिलेगा।
जॉली एलएलबी

साल 2013 में आई फिल्म जॉली एलएलबी एक आई ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी का निर्देशन और लेखन सुभाष कपूर ने शानदार तरीके से किया है। बता दें कि, इस फिल्म में मशहूर अभिनेता अरशद वारसी, बोमन इरानी और अभिनेत्री अमृता राव मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस मूवी ने 61वें राष्ट्रिय फिल्म समारोह में इस फिल्म ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सौरभ शुक्ला का 2 राष्ट्रिय पुरस्कार जीता है। इस मूवी ने दर्शकों का मनोरंजन कर सबका दिल जीता। मूवी के नाम से साफ़ जाहिर होता है कि यह मूवी कोर्ट कचहरी से रिलेटेड है। अगर आप कुछ इंटरेस्टिंग देखना पसंद करते है तो आप यह मूवी जरूर देखे।
ओ एम जी

ईश्वर से प्रार्थना और नाराजगी दोनों का कॉम्बो है ओएमजी मूवी। इस मूवी में अक्षय कुमार और परेश रावल ने अहम किरदार निभाया है। गौरतलब है कि, कभी-कभार यह ईश्वर से नाराजगी इतनी बढ़ जाती है कि इंसान ही अपने ईश के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने लगते है। बस इसी कांसेप्ट पर बनी है ओएमजी। आपको बता दें कि, यह मूवी साल 2012 में रिलीज़ हुई थी और इस दौरान इस मूवी ने लोगो का दिल जीतते हुए अच्छी कमाई भी की थी। इसी कड़ी में साल 2018 में इस मूवी का सेक़ुअल निकला था। इसे भी लोगो ने बहुत प्यार दिया। गौरतलब है कि परेश रावल और अक्षय कुमार ने साथ में कई मूवीज की है और दोनों की जोड़ी भी दर्शको को बहुत लुभाती है और शायद यही वजह थी कि ओएमजी इतनी सक्सेसफुल रही।
भूल भुलैया

बॉलीवुड की हिट मूवी भूल भुल्लैया साल 2007 में रिलीज हुई थी, यह एक साइकोलोजिकल कॉमेडी थ्रिलर हैं। भूल भुलैया का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है जो की काबिलेतारीफ है। ख़ास बात तो यह है कि, यह फिल्म पहले भी कई अन्य भाषायों में बन चुकी है। साथ ही बॉलीवुड की बात की जाए तो इस भूल भुल्लैया में अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, विद्या बालन, अमीषा पटेल, परेश रावल, मनोज जोशी ,असरानी, राजपाल जैसे कलाकार नजर आये है। इस मूवी में आपको हॉरर कांसेप्ट के साथ कॉमेडी का भी फुल डोज़ मिलेगा। मूवी में कैरेक्टर्स के डायलॉग डिलेवरी भी बेहद शानदार है। इस मूवी का दूसरा भाग भी आया है जिसमे मुख्य भूमिका अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने निभाई है।
धर्म संकट में

” धर्म संकट में ” मूवी के नाम से साफ़ जाहिर होता है कि यह मूवी धर्म के ऊपर ही निर्धारित है। बता दें कि, मूवी की कहानी एक ऐसे हिंदू धर्म मानने वाले व्यक्ति धरम पाल (परेश रावल) की कहानी है। मूवी में परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। मूवी में परेश रावल का कैरेक्टर अपनी पहचान के लिए जूझ रहा है। दरअसल वर्षों तक हिंदू धर्म का पालन करने वाले इस इंसान को एक दिन पता लगता है कि उसे एक हिंदू परिवार ने गोद लिया था जबकि उसका जन्म तो एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।
