Bollywood Celebrity Vacation: छुटि्टयों में अपने दोस्तों के साथ या अपनी फैमिली के साथ समय बिताना भला किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन बात जब बॉलीवुड सेलिब्रेटीज की हो तो उनकी फिल्में ही नहीं उनका वेकेशन एंजॉय करना भी न्यूज बन जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो आजकल बहुत सेलिब्रेटीज और अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस आर्टीकल में हम जानते हैं आपके फेवरेट सुपरस्टार्स फिलहाल कहां छुटि्टयां मना रहे हैं या मनाकर लौटे हैं। अगर जेब और वक्त इजाजत दे तो आप भी इन डेस्टीनेशंस का आनंद लें।
करीना और सैफ़
करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों को ही ट्रैवल करना बहुत पसंद आता है। अपने काम से समय निकालकर दोनों खूब ट्रैवल करते हैं। बेबो को पता है कि फैंस को उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है। ऐसे में वो जहां भी वेकेशन एंजॉय कर रही होती हैं। अपने ऑफिशअल इंस्टाग्राम हैंडल से उसे अपलोड करती रहती हैं। इस बार यह कपल लॉन्ग वेकेशन पर निकले हैं। लंदन में अपनी छुटि्टयां गुजारने के बाद अब यह लोग इटली में अपने दोस्तों के साथ हैं। यह लोग पूरा यूरोप एक्सप्लोर कर रहे हैं।करीना अपने वेकेशंस को फुल एंजॉय कर रही हैं। वेकेशन मोड वो बहुत ग्लैमरस नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन देंखेंगे तो आप अंदाजा लगा पाएंगे कि दो बच्चों के बाद भी करीना और सैफ के रोमांस में कोई कमी नहीं आई है।
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
बिपाशु बसु इन दिनों गोवा में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। यह उनकी बेटी का पहला ट्रिप है। वह गोवा के एक रिजॉर्ट में है। उनकी बेटी के 8 वे महीने का सेलिब्रेशन वो वहां कर रहे हैं। बिपाशा और करन दोनों को ही बीचेज बहुत पसंद हैं। बिपाशा के फोटोग्राफ से एक बात साफ है कि वो दिल से मुंबईकर हैं। यहां भी उन्होंने वड़ा पाव और सेव का आनंद लिया। इस वेकेशन में इस बार उनसे ज्यादा उनकी बेटी के फोटोग्राफ उनके फैंस को पसंद आए। कहीं वो अपनी मम्मा की गोद में है तो किसी फोटो में वो पापा के साथ दुनिया के रंगों को देखना और समझना चाहती है।
मलाइका अरोड़ा
सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा खान को मालद्वीप कितना पसंद हैं। जहां वो अक्सर अपने बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर के साथ जाती हैं। लेकिन मलाइका तो भई अपने जीवन को अपने अनुसार जीने वाली एक महिला हैं। इस बार वो अपनी दोस्त डॉ.अदिति गोवित्रिकर के साथ बाकू में वेकेशंन एंजॉय करके लौटी हैं। अजरबैजान की राजधानी बाकू इन दिनों ट्रैवलरर्स का प्रमुख डेस्टीनेशन बन गया है। यहां की नाइट लाइफ बहुत मशहूर हैं और मलाइका पिछले दिनों अपने गर्ल्स गैंग के साथ यहां थीं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि बाकू कितना खूबसूरत है।
विराट और अनुष्का
विराट और अनुष्का की बात करें तो इन दोनों को भी घूमना काफी पसंद है। दोनों कभी भूटान, इटली और न्यूजीलैंड में नजर आते हैं। इस बार इस कपल ने अपनी वामिका के साथ लंदन में समय बिता रहा है। इनके सोशल मीडिया अकाउंट की तस्वीरें पसंद की जा रही हैं। हाल ही में दोनों अमेरिकन वोकलिस्ट कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए। कृष्णा वहां इंडियन डिवोशनल सॉन्गस के लिए जाने जाते हैं। फोटोग्राफ में अनुष्का का बेफिक्र अंदाज उनके फैंस को पसंद आ रहा है।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। वह लंबे समय से आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में आदित्य के साथ उनकी रोमांटिक फोटोग्राफ वायरल हुईं थीं। फिलहाल दोनों स्पेन के पुर्तगाल शहर में हैं। जहां से उन्होंने साइकलिंग करते हुए अपनी तस्वीर साझाा की है। अनन्या हमेशा की तरह बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। दोनों ही नेचर के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं।
नीतू कपूर
अपने फैशन और कल्चर के लिए जाने जाना वाला शहर इटली बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के फेवरेट डेस्टीनेशन में शामिल है। अपनी लाइफ को बहुत जिंदादिली से जीने वाली नीतू कपूर ने अपना 65 वां बर्थडे इटली में सेलिब्रेट किया। यहां वे अपनी बेटी रिद्धिमा के परिवार के साथ हैं। यह लोग आजकल मिलान शहर में हैं। इटली रिद्धिमा और उनके पति को बहुत पसंद हैं। इस फैमिली ट्रिप में रणबीर कपूर भी शामिल थे। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से आलिया और उनकी बेटी राहा इस फैमिली वेकेशन में शामिल नहीं हो पाए थे। नीतू ने वहीं से एक फैमिली फोटोग्राफ भी शेअर की।