Celebrity Home
Celebrity Home

Celebrity Home: बॉलीवुड अभिनेताओं की खूबसूरत पत्नियों और अभिनेत्रियों के घर उनकी पहचान जैसे हैं, क्योंकि पूरे घर का इंटीरियर कुछ ऐसा है कि अभिनेत्रियों की पसंद-नापसंद को बयां कर देता है। इन घरों की एक झलक तो आपको देखनी चाहिए, ताकि उस जैसा कुछ आप अपने घर के लिए प्लान कर सकें।

2020 में आए नेटफ्लिक्स के ओरिजनल शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का सीजन 3 इस साल काफी पॉपुलर रहा है, जिसमें पहले सीजन से ज्यादा ड्रामा, ग्लैमर और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखने को मिला
है। ऐसे में आपको बता दें, फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स शो की ओजी कास्ट भी इस साल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है। इसीलिए आज हम आपके लिए बॉलीवुड वाइव्स के लग्जरी मुंबई बेस्ड अपार्टमेंट्स से छोटा सा टूर लेकर आए हैं।

ये भी देखें

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की पत्नी और सुपर स्टाइलिश एक्ट्रेस अनन्या पांडे की यंग मॉम भावना पांडे एक प्रोफेशनल कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। ऐसे में भावना का यही डिजाइनिंग टैलेंट और पैशन उनके घर और डेकोर में दिखाई देता है। भावना का मुंबई होम कुछ इस तरीके से डिजाइन किया है, कि आपको हर जगह नेचुरल सन लाइट और हवा मिल सकती है। इसके अलावा फ्लोर को काफी यूनिक मोनोक्रोम डिजाइंस और लुक दिया गया है, जो देखने में काफी ट्रेंडी और एसथेटिक लगता है। ऐसे में आप भी भावना पांडे के घर से डेकोर इंस्पिरेशन लेकर फ्लोर और फर्नीचर को मोनिक्रोमेटिक लुक दे सकते हैं।

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की वाइड और ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ फेम महीप कपूर एक प्रोफेशनल मॉडल और एक्ट्रेस है। जो आजकल प्रोफेशनली ज्वैलरी डिजाइन कर रही हैं। महीप कपूर मुंबई में
फैमिली के साथ जुहू के सुपर एक्सपेंसिव अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसमें आपको हर कोने में डायनेमिक डिजाइन और एस्थेटिक लुक देखने को मिलता है। महीप कपूर के अपार्टमेंट में आपको उनका बोल्ड और
वाइब्रेंट स्टाइल देखने को मिलता है। ऐसे में आप भी अपने घर में रॉयल एस्थेटिक्स को ऐड करना चाहते हैं, तो व्हाइट वॉल्स के साथ मार्बल फ्लोर, वेलवेट टेक्चर सोफा के साथ प्रिंटेड टेबल, वुडन कैबिनेट जोड़ सकते हैं।

Celebrity Home-Neelam Kothari ka khoobasurat aashiyaana
Neelam Kothari

एक्टर, डायरेक्टर और राइटर समीर सोनी की पत्नी और 90स में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाली स्टाइलिश एक्ट्रेस नीलम कोठारी आजकल अपना ज्वेलरी ब्रांड और इंटीरियर डिजाइन वेंचर संभाल रही हैं।ऐसे में नीलम कोठारी के मुंबई होम की बात करें तो नीलम का घर कंटेंपरेरी आॢकटेक्ट और यूनिक डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें फ्लोर और वॉल पैनलिंग के साथ रिच फर्नीचर को चुना गया है। आप भी नीलम कोठारी के मुंबई होम से डेकोर इंस्पिरेशन लेना चाहते हैं, तो वॉल्स के लिए सॉफ्ट वॉर्म टोंस के साथ वाइब्रेंट कलर्स को हाइलाइट कर सकते हैं। इसके अलावा आप टेरेस पर बढ़िया प्लांटेशन करके अच्छा सिटिंग एरिया डिजाइन कर सकते हैं।

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

सोनम कपूर को स्टाइल डीवा यूं ही नहीं कहा जाता है। उनका अपना एक अलग स्टाइल है। वो नये से नये स्टाइल को सबके सामने लाने वाली स्टाइलिस्ट कहलाती हैं। यही स्टाइल उनके घर में भी दिखता है। फिर चाहे उनका बड़ा सा सफेद रंग में बेड रूम हो या फिर बुक शेल्फ। सब जगह सोनम की शान आसानी से देखी जा सकती है। उनका बेड रॉट आइरन से बना है लेकिन सफेद पर्दों से नहाया हुआ है। इसके बाद लिविंग रूम
की बात करें तो इसमें बहुत सारी मॉडर्न आर्ट वाली पेंटिंग लगी हैं। साथ में वुडेन लुक की बुक शेल्फ है और उसमें कई सारी किताबें भी शामिल हैं। उनके घर का बड़ा हिस्सा एक बड़ा सा लॉन भी है। जहां
अपनी फिटनेस का राज वो ढूंढती ही रहती हैं।

Alia Bhatt
Alia Bhatt

फिल्मी परिवार से होने के बावजूद एक्टिंग से अपनी पहचान बनाने वाली आलिया भट्ट ने कुछ साल पहले ही अपने पेरेंट्स से अलग रहना शुरू किया है और तब से ही अपना घर साधारण रखा है। वैसे तो ये घर
साधारण बिलकुल नहीं है क्योंकि ये ‘दी आलिया भट्ट’ का घर है लेकिन फिर भी पूरे घर को ‘सोबर्य कहा जा सकता है। इसमें बाहर से झांकते पेड़ हैं तो अंदर लकड़ी की बुक शेल्फ भी। जमीन पर सजा साइड बेड है तो सोबर से नाइट लैंप भी। पूरे कमरे में बहुत सादे रंगों का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन इस कमरे के अलावा दूसरे कमरे में उनका बेड है जहां कुशन चमकीले और बोल्ड रंगों में चुने गए हैं। आलिया के इस घर से प्रेरणा
लेकर आप अपना घर भी सोबर और रंगों से भरा बना सकती हैं।

Alia
Alia’s Home

परिणीति चोपड़ा मुंबई के बांद्रा में एक सी फेसिंग अपार्टमेंट की मालकिन हैं। इस अपार्टमेंट में सफेद रंग का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही हुआ है। इतना कि शायद घर में घुसते ही शांति और सुकून का डोज मिल जाएगा। इस घर में लिविंग रूम और बालकनी खासतौर पर सफेद रंग के हैं। और इन पर रंगों का इस्तेमाल कई दूसरी
चीजों में हुआ है, जैसे- कुशन, लैंप और टेबल। इसके साथ सोफे में भी गाढ़े नीले रंग का इस्तेमाल हुआ है। इस घर का डाइनिंग रूम भी इसी थीम पर बना है। इसमें गुलाबी फूलों के प्रिंट वाली चेयर के साथ डाइनिंग टेबल है और दीवारों पर फिर से सफेद रंग का इस्तेमाल हुआ है। इस घर को इसलिए भी खास कहा जा सकता है
क्योंकि इसकी बालकनी को भी बैठक की तरह इस्तेमाल किया गया है। परिणीति के इस घर के स्टडी रूम में भी सफेद रंग की ही दीवारें हैं।

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी के घर के इंटीरियर को देख कर हर रंग में खुशी महसूस होगी। उनके घर में सफेद रंग है, पीच है तो गोल्डेन भी। नए स्टाइल के फर्नीचर हैं तो पुराने पैटर्न वाले फर्नीचर भी। झूमर बहुत भारी वाले हैं तो सोफों का रंग बिलकुल सोबर। मतलब इस घर के अंदर आपको स्वभाव के हर रंग से मुलाकात करने का मौका
मिलेगा। शिल्पा का ये बंगला जुहू जैसे बेहद आलीशान इलाके में है। इस बंगले का नाम किनारा है। ये बहुत बड़ा और भव्य है। इसके एक ड्राइंग रूम की बात करें तो इसमें गोल्डेन टच के साथ एनिमल
प्रिंट भी दिख जाएगा।

Katrina Kaif
Katrina Kaif

कैटरीना कैफ का घर बहुत रियल लगेगा। इसकी वजह बहुत अर्थी होना है। अर्थी मतलब बिलकुल रियल, कोई दिखावा नहीं। कोई मेकअप नहीं, जो जैसा है, वैसा सामने है। कैटरीना की सुंदरता से सब वाकिफ हैं और सब ये भी जानते हैं कि कभी न कभी तो वो मेकअप करती ही होंगी लेकिन उनका घर बिना मेकअप के ही बेहद सुंदर और प्यारा है।
जमीन पर रखी किताबें हों या सीढ़ी जैसी बुक शेल्फ। इसके अलावा घर की दीवारों का रंग भी बिलकुल
सिंपल है।

“बॉलीवुड अभिनेत्रियों जैसे- आलिया भट्टï, करीना कपूर, ऐश्वर्य राय, माधुरी दीक्षित और नीता अंबानी
का घर गौरी खान ने डिजाइन किया है।”

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...