Bollywood actor Sooraj Pancholi got injured during shooting of film Kesari Veer Legend of Somnath
Bollywood actor Sooraj Pancholi got injured during shooting of film Kesari Veer Legend of Somnath

Overview: Sooraj Pancholi के साथ शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Sooraj Pancholi got injured during shooting: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी वीरः लेजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि, शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। फिल्म 'केसरी वीरः लेजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। फिल्म के एक सीन के लिए सूरज आग वाला एक स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान एक्टर घायल हो गए। इलाज के लिए एक्टर को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। आदित्य पंचोली ने अपने बेटे के साथ हुए इस हादसे की जानकारी सभी के साथ शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।

Sooraj Pancholi got injured during shooting: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी वीरः लेजेंड ऑफ सोमनाथ’ की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि, शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। फिल्म ‘केसरी वीरः लेजेंड ऑफ सोमनाथ’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। फिल्म के एक सीन के लिए सूरज आग वाला एक स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान एक्टर घायल हो गए। इलाज के लिए एक्टर को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। आदित्य पंचोली ने अपने बेटे के साथ हुए इस हादसे की जानकारी सभी के साथ शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।

सूरज पंचोली कर रहे थे शूटिंग

घटना से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि मुंबई के फिल्म सिटी में शूट के दौरान पंचोली घायल हो गए थे। एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान, एक्शन डायरेक्टर ने सूरज को एक स्टंट करने का निर्देश दिया, जिसमें उन्हें एक आतिशबाजी विस्फोट पर कूदना था। हालांकि, ब्लास्ट प्लानिंग से थोड़ा पहले हो गया, जिससे यह उनके नीचे फट गया। इस्तेमाल किए गए बारूद के कारण, उनकी जांघों और हैमस्ट्रिंग पर गंभीर जलन हुई।

झुलस गए सूरज पंचोली

जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के कारण सूरज के शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए। पायरोटेक्निक्स धमाके के कारण सूरज काफी जख्मी हुए हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, एक्टर की हालत पर नजर रखने और उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद करने के लिए सेट पर एक मेडिकल टीम मौजूद थी ताकि वह शूटिंग जारी रख सकें। सूत्र ने यह भी बताया कि पायरोटेक्निक विस्फोट से होने वाले तेज दर्द के बावजूद, सूरज ने ब्रेक लेने से इनकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग जारी रखी।

क्या है सूरज की फिल्म की कहानी

प्रिंस धीमान की डायरेक्टेड फिल्म “केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ”, सोराज पंचोली की पहली बायोपिक होने वाली है और यह फिल्म गुजरात के मशहूर सोमनाथ मंदिर में हुए युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। एक्शन थ्रिलर में, ‘हीरो’ अभिनेता अपना एक ऐसा पक्ष दिखाएंगे, जो पहले कभी नहीं देखा गया। सूरज सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओबेरॉय नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे, जबकि सुनील मंदिर की रक्षा करते नजर आएंगे।

इस फिल्म से की थी शूटिंग

एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली ने 2015 में अथिया शेट्टी के साथ रोमांटिक एक्शन फिल्म “हीरो” से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उनकी इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...