Upcoming Movies Sequels 2025
Upcoming Movies Sequels 2025

साल 2025 में इन सुपरहिट फिल्मों के दमदार सीक्वल होंगे रिलीज़: Upcoming Movies Sequels

इसी तरह ये नया साल भी फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल कई सुपरहिट फिल्मों की सीक्वल रिलीज होने वाली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Upcoming Movies Sequels 2025: साल 2025 की शुरुआत हो गई। बीता साल, फिल्म प्रेमियों के लिए काफी खास रहा। कई सारी फिल्में ऐसी रिलीज हुई जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। तो कुछ ऐसी फिल्में भी रहीं जिन्हें लोगों ने देखने से इनकार कर दिया। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के कई सालों पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ा, तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जिनके कलेक्शन को देखकर लोगों का सिर चकरा गया। इसी तरह ये नया साल भी फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल कई सुपरहिट फिल्मों की सीक्वल रिलीज होने वाली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

साल 2023 में ‘यश राज फिल्म्स’ ने अपनी दो ‘स्पाई यूनिवर्स’ की फिल्में रिलीज की थी जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था. सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में एक पोस्ट क्रेडिट सीन भी था जिसमें हमने ऋतिक रोशन के किरदार कबीर को लड़ते हुए देखा था जिसने उनकी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए हाइप बना दी थी. अब, अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की कास्ट भी शानदार है. इसमें माना जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक डार्क किरदार में नजर आ सकते हैं. अब उनका रोल फिल्म में क्या होने वाला है ये वक्त आने पर पता चल जाएगा. फिल्म में ऋतिक के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दिखने वाली हैं. ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार की 2025 में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसी में से एक उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ है, जिसे 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि ‘जॉली एलएलबी’ के पहले दो पार्ट हिट रहे हैं। ये अक्षय के करियर की हिट फिल्मों में से एक रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनकी इस फिल्म के तीसरे पार्ट को दर्शकों की ओर से कैसा रिस्पांस मिलता है।

अक्षय कुमार की 2025 की मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक ‘हाउसफुल 5’ भी है। ये 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के पहले चारों पार्ट हिट रहे हैं। ऐसे में अब दर्शकों को इसके पांचवे पार्ट का इंतजार है। इसमें अक्षय के साथ ही अभिषेक बच्चन, कृति सेनन, नोरा फतेही और संजय दत्त जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

वहीं, इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल भी शामिल है। इसमें पहली बार एक्टर के साथ रकुल प्रीत और तबू नजर आई थीं। ऐसे में अब 2025 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा। इसे साल के आखिरी में 14 नवंबर, 2025 को रिलीज किया जाना है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के सीक्वल के रिलीज डेट का अपडेट साझा किया था।

इसके अलावा, अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी नजर आने वाले हैं। फैंस को इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। इसका पहला पार्ट 2012 में रिलीज किया गया था और उस समय इसे बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल हुई थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले इस फिल्म के सीक्वल को दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिलता है और ये बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इसमें उनके साथ इलियाना डी’क्रूज अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म हिट रही थी। ऐसे में अब लोगों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इसे नवंबर 2024 में रिलीज किया जाना था लेकिन, किन्हीं कारणों की फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...