bobby deol net worth in rupees
bobby deol net worth in rupees

Overview:

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने वेब सीरिज 'आश्रम' से ऐसा कमबैक किया है कि आज उनका नाम 'ए' लिस्ट स्टार्स में शामिल हो गया है। इस समय वह आश्रम 3 पार्ट 2 रि​लीज को लेकर भी सुर्खियों में। यह सीरीज 27 फरवरी, 2025 को रिलीज होने जा रही है।

Bobby Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने वेब सीरिज ‘आश्रम’ से ऐसा कमबैक किया है कि आज उनका नाम ‘ए’ लिस्ट स्टार्स में शामिल हो गया है। लोग उन्हें ‘लॉर्ड बॉबी देओल’ कहने लगे हैं। इस समय वह आश्रम 3 पार्ट 2 रि​लीज को लेकर भी सुर्खियों में। यह सीरीज 27 फरवरी, 2025 को रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म एनिमल में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। इस फिल्म को बॉबी के ​करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट माना जा रहा है क्योंकि बॉलीवुड के इस चॉकलेटी हीरो को अब दमदार विलेन के रूप में भी देखा जाने लगा है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब बॉबी के पास कोई बड़ा प्रोडक्ट नहीं था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत और एक्टिंग दोनों ने ही अपना कमाल दिखा दिया है। बॉबी ने एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। आज उनकी नेटवर्थ को नए पंख मिल चुके हैं। आइए जानते हैं कितनी है बॉबी देओल की नेटवर्थ-

आने वाले हैं कई बड़े प्रोजेक्ट

बॉबी देओल इस समय बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सबा आजाद और सान्या मल्होत्रा। इस फिल्म की ​शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ बॉबी आलिया भट्ट के साथ यशराज फिल्म प्रोडक्शन की फिल्म भी दिखेंगे। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें बॉबी और आलिया के साथ ही एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। बॉबी, डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक्टर सैफ अली खान भी होंगे। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अपने ​बॉलीवुड करियर की शुरुआत डायरेक्शन से कर रहे हैं। आर्यन की पहली फिल्म ‘स्टारडम’ में भी बॉबी देओल अहम रोल में नजर आएंगे। बॉलीवुड में फिर से जगह बनाने के बाद अब बॉबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर भी रुख कर रहे हैं। बॉबी फिल्म ‘कंगुवा’ से तमिल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी के साथ साउथ के सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में होंगे। यह एक फैंटेसी फिल्म है, जिसमें बॉबी एक शानदार अवतार में दिखेंगे।

रहते हैं आलीशान घर में

56 साल के बॉबी देओल ने अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए काफी संपत्ति भी अर्जित की है। लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, बॉबी की कुल संपत्ति करीब 66.7 करोड़ रुपये है। उनकी मुख्य आय का स्रोत एक्टिंग है। वह हर फिल्म के लिए 4 से 6 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म एनिमल में उनके रोल के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये की फीस ली थी। इसके अलावा, बॉबी देओल ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छा पैसा कमाते हैं। मुंबई के विले पार्ले में उनका एक आलीशान घर है। यहां बॉबी अपनी पत्नी तान्या देओल और दोनों बेटों आर्यमन व धर्म के साथ रहते हैं। इस घर की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए है।

कारों के शौकीन हैं बॉबी

बॉबी देओल का लाइफस्टाइल बेहद शानदार है। वह कारों के शौकीन हैं और उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन बेहतरीन है। उनके पास लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 कार है, जिसकी कीमत करीब 44.41 लाख रुपये है। वहीं कलेक्शन में शामिल रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.64 करोड़ रुपये से 1.84 करोड़ रुपये के बीच है। बॉबी के पास रेंज रोवर वोग कार भी है, जिसकी कीमत 2.39 से 4.17 करोड़ रुपये के बीच है। वहीं एक्टर की फेवरेट कार मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास की कीमत करीब 1.71 करोड़ रुपये है। इसी के साथ बॉबी के पास पोर्श केयेन और अन्य कारें भी हैं। कारों के साथ ही बॉबी स्नीकर्स के भी शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके स्नीकर्स कलेक्शन में 90 हजार रुपए के गुच्ची अल्ट्रा पेस शूज, 52 हजार रुपए के गोल्डन गूज फ्रैंसी, बालेंसीगा और क्रिश्चियन लुबोटिन के शानदार जूते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...