वेकेशन पर कंर्फ्ट और स्टाइल दोनों चाहिए तो कैरी करें बिपाशा का काफ्तान लुक: Bipasha's Kaftan Look
Bipasha's Kaftan Look

Bipasha’s Kaftan Look: हम अक्सर तस्वीरों में देखते हैं कि गोवा जाकर लोग आरामदायक और शॉर्ट ड्रेसेज पहनते हैं। इस ड्रेसिंग की वजह है वहां का मौसम। अगर आप भी गोवा जाने का प्लान कर रही हैं और इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आपकी ड्रेसिंग क्या होनी चाहिए तो आप बिपाशा बसु का काफ्तान लुक कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी और हसबैंड के साथ गोवा में एक बेहतरीन टाइम एंजॉय किया। इसके साथ ही वे अपने फैंस को फैशन गोल्स दे गईं। बिपाशा फिलहाल अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन में वो पूरे टाइम स्टाइलिश काफ्तान में नजर आईं। उनके सभी ड्रेसेज गोवा के कल्चर को कॉम्पलीमेंट करते नजर आ रहे थे।

फुल फ्लोई काफ्तान

एक्ट्रेस का ये काफ्तान बेहद खूबसूरत है। इस फुल फ्लोई काफ्तान का कलर एक्वा मरीन है। इसका कलर और मौसम बिपाशा की पर्सनेलिटी को सूट कर रहा है। मसलिन कॉटन के इस काफ्तान में उन्होंने लैस इज मोर का कॉनसेप्ट लिया है। मिनिमल जूलरी और मेकअप बता रहे हैं कि वो फुल वेकेशन मूड में हैं।

बटर फ्लाई काफ्तान

इस काफ्तान का कलर वाइब्रेंट और सॉफ्ट है। इसकी क्रोशिया हैमलाइन इसे स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी है। फूशिया फ्लोरल प्रिंट के साथ बिपाशा का स्टाइल कूल लग रहा है। इस फ्रैब्रिक की खास बात है कि वाइट बेस का यह ब्रीदेबल काफ्तान है। इसके साथ उन्होंने वाइट क्रॉक्स कैरी किए हैं।

डिजिटल प्रिंंट के साथ बैगियार स्लीव्स

जब आप अपने आस-पास खूबसूरती को देखने की मानसिकता रखते हो तो कहीं न कहीं वो मानसिकता और खूबसूरती आपकी पर्सनेलिटी में नजर आती है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा है ‘ब्यूटी ऑल अराउंड मी’ लेकिन वो खुद भी इस काफ्तान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 60 ग्राम प्योर क्रेप विद् डिजिटल प्रिंट, फ्रंट ओपन स्लिट बैगियार स्लीव्ज विद के साथ यह काफ्तान लुक उन पर बहुत सूट कर रहा है। बिपाशा एक सॉफ्ट और पोलाइट लड़की है। उनका नेचर उनके स्टाइलिंग में नजर आता है। इस ड्रेस का फ्लोरल फूशिया प्रिंट को देखकर बता सकते हैं कि एक्ट्रेस कितने साफ्ट और ब्राइट कलर को पसंद करती है।

सैरॉन्ग स्टाइल काफ्तान

शॉर्ट ड्रेसेज में बिपाशा बहुत अच्छी लगती हैं। वो जो भी पहनती हैं उसे स्टाइलिंग करना उन्हें बखूबी आता है। इस काफ्तान में बिपाशा का ऐसा ही स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है। सैरॉन्ग स्टाइल का यह काफ्तान नी लेंथ का है। यह शिफॉन का काफ्तान है जिसमें उन्होंंने मैचिंग स्लिट को कैरी किया है। इसमें उन्होंने अपने हेयर्स को भी ओपन रखा है।