Sana Khan
Sana Khan

Overview: 'बिग बॉस' फेम सना खान की मां सईदा का हुआ निधन

Bigg Boss Fame Sana Khan Mother Passed Away: 'बिग बॉस' से मशहूर हुईं सना खान की मां सईदा का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को इंतकाल हो गया है। सना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर किया है।

Bigg Boss Fame Sana Khan Mother Passed Away: ‘बिग बॉस’ से मशहूर हुईं सना खान की मां सईदा का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को इंतकाल हो गया है। सना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिउन। मेरी प्यारी मां, श्रीमती सईदा, खराब सेहत से जूझने के बाद अल्लाह के पास लौट आई हैं।” सना खान ने अपनी मां की बीमारी या उनकी उम्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने 2020 में शोबिज छोड़ दिया था और तब से आध्यात्मिक जीवन अपना लिया है।

सना ने शेयर किया पोस्ट

Sana Khan Mother Passed Away-Sana shared the post
Sana shared the post

अपनी मां के निधन की खबर के बाद सना को फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से ढेर सारी संवेदनाएं मिल रही हैं। लोग उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं। सना खान अक्सर अपनी मां के साथ अपने मजबूत रिश्ते के बारे में बात करती थीं। उन्होंने 2023 में एक इंस्टाग्राम वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनकी मां उनके जूतों के फीते बांधती दिख रही थीं। उस वीडियो के साथ सना ने कैप्शन में लिखा था, “मां के प्यार से बढ़कर कोई सच्चा और निस्वार्थ प्यार नहीं है।”

मां के लिए किया इमोशनल पोस्ट

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए गए एक बेहद भावुक नोट में सना ने लिखा, “इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिउन। मेरी प्यारी मां श्रीमती सईदा खराब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट आई हैं।” एक्ट्रेस ने अपनी मां की बीमारी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने अपनी पहले कई वीडियोज में अपनी मां की खराब तबीयत और शादी का जिक्र किया है। 

मुफ्ती अनस सईद से की थी शादी

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से सना सोशल मीडिया पर अपनी आस्था, परिवार और मातृत्व से जुड़े विचार शेयर करती रही हैं। उनकी मां का जाना उनके लिए एक बहुत बड़ी निजी क्षति है, जिसका दुख उनके फैंस और चाहने वाले भी मना रहे हैं। सना खान को ‘बिग बॉस 6’ और सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में उनके काम के लिए जाना जाता है। 2020 में शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि वह “मानवता की सेवा करना और अपने रचयिता के रास्ते पर चलना” चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2020 में मुफ्ती अनस सईद से शादी कर ली। कपल के दो बेटे हैं, तारिक जमील और सैयद हसन जमील। 

सना खान ने छोड़ी एक्टिंग

साल 2020 में सना ने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से बिल्कुल किनारा कर लिया। शादी के बाद से ही सना इस्लाम को लेकर काफी सीरियस नजर आ रही हैं। उन्होंने पूरी तरह से खुद को आध्यात्म से जोड़ लिया है। हालांकि, इसके बाद भी सना सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव नजर आती हैं। अक्सर वह अपने धर्म और पेरेंटिंग को लेकर खुलकर बात करती नजर आती हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...