bigg boss 19 Tanya Mittal ex Balraj Singh exposed her said she is fake
bigg boss 19 Tanya Mittal ex Balraj Singh exposed her said she is fake

Overview: तान्या मित्तल के एक्स बलराज सिंह ने खोल दी उनकी पोल

यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर बलराज ने हाल ही में 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की सच्चाई सभी के सामने लाकर रख दी है।

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Ex Boyfriend Balraj Singh Exposed Her: यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर बलराज ने हाल ही में ‘बिग बॉस‘ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की सच्चाई  सभी के सामने लाकर रख दी है। एक वीडियो में बलराज ने तान्या मित्तल को ‘फेक’ बताते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बलराज ने कहा कि तान्या अध्यात्म और धर्म से जुड़ी हुई होने का दावा करती हैं, लेकिन उनका व्यवहार इससे बिल्कुल अलग है।

बलराज ने दावा किया कि तान्या उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन्हें दिखावटी लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं। बलराज के अनुसार, तान्या अक्सर अपनी बातों में दिखावा करती हैं। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने बताया कि तान्या लोगों के सामने चांदी के बर्तनों में पानी पीने और सोने की थाली में खाना खाने की बात करती हैं, जबकि असल में वह साधारण बोतल और गिलास से भी पानी पीती रही हैं।

तान्या मित्तल ने कही चार बॉयफ्रेंड बनाने की बात

बलराज ने आगे कहा कि एक तरफ तान्या अध्यात्म की बातें करती हैं, वहीं दूसरी तरफ वह चार बॉयफ्रेंड बनाने की बात करती हैं। इसे बलराज ने तान्या के दिखावटीपन का एक और सबूत बताया। साथ ही स्टेज पर चांदी की बोतल और थाली मिलने पर झूठी बातें करने पर भी उन्हें खूब लताड़ लगाई।

स्टाफ के साथ बुरा व्यवहार करती है तान्या

बलराज ने यह भी आरोप लगाया कि तान्या अपने स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती हैं और अपनी इमेज चमकाने के लिए दिखावे का सहारा लेती हैं। बलराज ने बताया कि शुरुआत में तान्या ने खुद को उनका बहुत बड़ा फैन बताया था और अपनी प्रोफाइल पर उनके वीडियो भी डाले थे। बलराज ने अपने वीडियो में स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी की बेइज्जती करना नहीं है, बल्कि सच्चाई को सामने लाना है। उन्होंने कहा, “धर्म को धंधा मत बनाइए। अध्यात्म एक बहुत ही पवित्र एहसास है, इसे सस्ता और गंदा न करें।”

असली रहो, क्योंकि दर्शक सब पहचान जाते हैं…

बलराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ भी दिखाना आसान है, लेकिन असली सम्मान और लोगों का विश्वास पाने के लिए ईमानदारी जरूरी है। उन्होंने तान्या को सलाह देते हुए कहा कि दिखावटीपन छोड़कर अपनी असलियत में रहना उनके लिए बेहतर होगा, क्योंकि दर्शक सब कुछ पहचानते हैं और फेक पर्सनैलिटी से लोग धोखा नहीं खाते। बलराज ने वृंदावन में हुई कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया, जिनके बारे में सिर्फ उन्हें और तान्या को पता है। उन्होंने इशारा किया कि ये घटनाएं तान्या की असलियत उजागर करती हैं।

बलराज ने खड़े किए तान्या मित्तल पर सवाल 

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं। बलराज ने इस वीडियो के जरिए तान्या मित्तल की सार्वजनिक छवि पर कई सवाल खड़े किए हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि तान्या इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...