Overview:बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान वसूल रहें हैं इतनी मोटी रकम, सिर्फ 3 महीने की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान वसूल रहें हैं इतनी मोटी रकम
Salman Fees For Bigg Boss 19: बिग बॉस का इंतजार हर साल फैंस बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। बिग बॉस का सीजन 19 इस बार 24 अगस्त से शुरू हो रहा है। ऐसे में रोजाना इसे लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार बिग बॉस में काफी कुछ नया होने वाला है। अब एक नई खबर सामने आ रही है जो सलमान खान के फीस से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि इस बार भी सलमान मेकर्स से काफी तगड़ी फीस ले रहे हैं। बिग बॉस 19 पूरे 5 महीने महीना तक चलेगा। अपनी फिल्मों को लेकर बिजी रहने लेकर रहने के कारण सलमान 3 महीने तक बिग बॉस 19 को होस्ट करेंगे। वहीं बाकी के दो महीने करण जोहर, फराह खान और अनिल कपूर गेस्ट होस्ट बनकर शो को संभालेंगे।
सलमान हर सीजन ही बहुत ही तगड़ी फीस वसूलते हैं। इस बार भी उनकी फीस का खुलासा हुआ है जो उनकी स्टार पावर को दिखाता है।
3 महीने की इतनी फीस ले रहे हैं सलमान

सूत्रों के मुताबिक सलमान इस बार पूरे 15 हफ्तों तक शो को होस्ट करेंगे। ऐसे में उनकी फीस 120 से 150 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। यानी हर हफ्ते की फीस 8 से 10 करोड रुपए होने की संभावना है। खबर आ रही है कि इस सीजन का बजट पिछले सीजन से कम है, लेकिन सलमान की फीस में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि इस बार सलमान सिर्फ 3 महीने ही होस्ट की कुर्सी संभालेंगे इसलिए उनकी ये फीस उसके अनुसार है। बाकी के दो महीने फराह खान, अनिल कपूर और करण जौहर गेस्ट होस्ट बनकर शो में हिस्सा लेंगे।
इसके पहले मिली थी इतनी फीस
इसके पहले के सीजंस की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी के लिए सलमान खान ने 96 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। वहीं बिग बॉस 17 और 18 के लिए उन्हें 200 से 250 करोड़ रुपए के बीच फीस मिली थी। पिछले कई सीजन में शो के रन टाइम को एक्सटेंड किया गया था। ऐसे में सलमान की फीस में भी इससे जबरदस्त इजाफा हुआ था।
डिजिटल फर्स्ट फॉरमैट
आपको बता दें कि इस साल शो के नए एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर आएंगे और लगभग डेढ़ घंटे बाद यह कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होंगे। यह बिग बॉस के डिजिटल फर्स्ट मार्केटिंग अभियान की शुरुआत का प्रतीक है। बिग बॉस 19 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। शो का प्रोमो एक पॉलिटिकल थीम पर फोकस्ड है, ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार घर वाले अपनी सरकार कैसे चलाते हैं।
