Bigg Boss 19 Announcement
Bigg Boss 19 Announcement

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस सीजन 18 के इस मुकाम पर कंटेस्टेंट्स की नजरें अब ट्रॉफी पर टिकी हुई हैं और हर कोई इस अंतिम चरण तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, दर्शकों को हर हफ्ते किसी न किसी को एलिमिनेट होते देखने का इंतजार रहेगा। शो में सस्पेंस और ड्रामा की कोई कमी नहीं है, और सभी कंटेस्टेंट अपने आप को टॉप 5 में पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 14वें हफ्ते तक पहुंचने के बाद, बिग बॉस सीजन 18 के घर में एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। नॉमिनेशन के बाद, यह मजबूत कंटेस्टेंट एलिमिनेशन का शिकार हुआ और उनके ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट शो से बाहर हुआ, इसका खुलासा जल्द ही होगा, लेकिन यह पल उनके लिए बेहद दर्दनाक था, क्योंकि अब फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है।

बिग बॉस 18 से एलिमिनेट हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट

इस हफ्ते बिग बॉस सीजन 18 के नॉमिनेशन में जिन कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल था, वे थे: विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर और रजत दलाल। इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर 14वें हफ्ते में खत्म हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किस कंटेस्टेंट को एलिमिनेट किया गया और कौन ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ेगा। इस हफ्ते के बॉटम 2 में ईशा सिंह और कशिश कपूर का नाम शामिल था, जिनसे कम वोट्स मिले थे। बिग बॉस की हर अपडेट शेयर करने वाले एक खबरी पेज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी कि इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आएं कशिश कपूर को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है। कशिश कपूर का सफर अब इस सीजन में खत्म हो गया है, और अब वह ग्रैंड फिनाले की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं कशिश कपूर का कैसा था गेम?

कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद, शुरुआत में तो उनका गेम काफी जोरदार नजर आया था, खासकर दिग्विजय सिंह राठी के साथ उनके रिश्ते को लेकर जो पहले शो में थे। पहले हफ्ते में दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, कशिश का गेम कमजोर पड़ता गया। वह घर में धीरे-धीरे गायब सी हो गईं और दर्शकों के बीच अपनी एक मजबूत पहचान नहीं बना पाईं। दो हफ्ते के बाद, वह ज्यादा सक्रिय नहीं रही और उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं था, जिसके कारण अंततः उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया।

इस हफ्ते, कशिश कपूर का गेम एक अहम मोड़ पर था, क्योंकि उन्होंने अविनाश मिश्रा पर वुमनाइजर होने का आरोप लगाया था। कशिश का कहना था कि अविनाश किसी भी तरह का एंगल बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस विवाद पर सलमान खान ने वीकेंड के वार में कशिश कपूर की खूब क्लास ली और उनकी इस दलील को खारिज किया। इसके अलावा, घर में फैमिली वीक के दौरान कशिश कपूर की मां जब घर आईं, तो उन्होंने अविनाश मिश्रा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस घटनाक्रम ने शो में एक नया विवाद उत्पन्न किया और कशिश की एलिमिनेशन की ओर बढ़ने में योगदान दिया।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...