Bigg boss 17 Episode Update: संडे की रात बिग बॉस को पसंद करने वालों के लिए बहुत खास था। शो का आगाज सलमान खान ने किया। जहां एक-एक कर कंटेस्ट को बुलाकर घर में एंट्री करवाई गई। हर किसी का अंदाज कुछ अलग था। लेकिन रेड साड़ी में मन्नार की एंट्री बहुत खास थी। उन्होंने सलमान के साथ डांस भी किया और उनके सामने अपनी तीन ख्वाहिशें भी रखीं। इनमें एक उनके नेल एक्सटेंशन की केयर, दूसरा बिग बॉस में गोल गप्पे खाने का इंतजाम और तीसरा खूबसूरती मेंटेन करने के लिए सैलून था। हॉट एंड बोल्ड मन्नार अपने नाम के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा की कजिन होने की वजह से बहुत फेमस हैं। घर में एंटर होने वाली पहली सदस्य थीं लेकिन उनका एक स्मार्ट मूव पहले दिन उन्हीं पर भारी पड़ गया।
क्या है पूरी कहानी
असल में मन्नार शो के दूसरे प्रतिभागी को अपनी कहानी सुना रही थीं। वो कहने लगीं मुझे तो इन लोगों ने पहले भी अप्रोच किया था लेकिन मैं तो खतरों के खिलाड़ी में थी इसलिए मैंने पहले मना कर दिया था। मन्नार के ऐसा बोलते ही बिग बॉस की ओर से उन्हें डांट पड़ गई। बिग बॉस ने कहा कि आपको कोई भी बात अंदर आकर नहीं करनी है। अब देखते हैं कि अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाली मन्नार किस तरह की बिग बॉस में अपनी पारी खेलती हैं?
मन्नार ने किस विवाद पर की बात
आपको बता दें कि जिद फिल्म में अभिनय करने वाली मन्नार को उनके डायरेक्टर ने मीडिया के सामने किस कर दिया था। उस वक्त वह खुद भी इससे असहज हो गई थीं। बाद में इस किस पर विवाद भी हुआ था। जब सलमान ने उनसे इस विवाद के बारे में पूछा तो इास कंट्रोवर्सी को बहुत लाइट मूड में लिया और डायरेक्टर ने बच्ची समझकर उन्हें किस किया था, लेकिन यह मामला तूल पकड़ गया।
