'कौन बनेगा करोड़पति' के इस सीजन में बिग बी को स्टाइल करेंगी प्रिया पाटिल: Big B Style in KBC 15
Big B Style in KBC 15


Big B Style in KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) एक ऐसा शो है जिससे हर भारती अपने आप को जोड़कर देखता है। इस शो में जीतना और बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठना अपने आप में एक अनुभव है। शो में सदी के महानायक का हर अंदाज निराला है। उनके शो-स्टॉपिंग आउटफिट्स की बात ही अलग है। आज इस आर्टीकल में हम बात करेंगे कि वे किस स्टाइल के साथ दर्शकों के सामने नजर आएंगे। आपको बता दें कि थ्री-पीस सूट से लेकर बो-टाईज़, स्टाइलिश स्कार्फ और बहुत-से आउटफिट्स तक, स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल उन्हें स्टाइल करने में सहायक रही हैं। प्रिया इस बार उभरते फैशन ट्रेंड के साथ उन्हें स्टाइल करेंगी। गौरतलब है कि केबीसी 14 अगस्त से सोनी पर प्रसारित किया जाएगा।

रंगों में होगा कलर प्ले

इस सीज़न में मिस्टर बच्चन एक फ्रैश लुक के साथ नजर आने वाले हैं। इसमें उनके क्लासिक लुक के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। वे थ्री-पीस सूट, बंदगला और जोधपुरी में नजर आएंगे, लेकिन रंगों में कुछ प्रयोग होंगे। जैसे नेवी ब्लू के साथ वाइन, ब्लैक एंड व्हाइट, पाउडर ब्लू और नेवी, प्लेन के साथ पिनस्ट्रिप, प्लेन के साथ चेक जैसे बहुत-से कलर पैटर्न्स होंगे। उनकी शर्ट्स की बात करें, तो कॉलर के साथ कंट्रास्ट पाइपिंग, उभरे हुए अलग-अलग ब्रोचेस और लैपल पिन नजर आने वाली हैं। जोधपुरी सूट में वो बहुत अच्छे लगते हैं इस बार जोधपुरी पर शॉल की तरह एक खास ड्रेप जोड़ा है, और लुक को पूरा करने के लिए इसका ब्रोच भी खास रहेगा।

बिग बी अपने आप में हैं एक स्टाइल

स्टाइलिस्ट प्रिया का कहना है कि इस शो में उनके लिए स्टाइलिस्ट के तौर पर रहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है वो एक लीजेंड हैं। उनका प्रोफेशनलिज्म और डैडिकेशन कमाल का है। सच कहूं तो उन्हें किसी स्टाइलिस्ट की जरुरत नहीं है। वह अपने आप में एक स्टाइल आइकन हैं। कपड़े आदमी नहीं बनाते, आदमी कपड़े बनाता है। मेरा हमेशा से यही मानना ​​है। वह जो भी पहनते हैं, उसे ट्रेंड बना देते हैं।