Pawan Singh-Jyoti Controversy
Pawan Singh-Jyoti Controversy

Summery- पवन सिंह पर बढ़ा विवाद

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने दी जहर खाने की धमकी, वहीं अंजना सिंह को भेजी नई कार; फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी।

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक केस सार्वजनिक होने के बाद एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। ज्योति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने ही घर में घुसने नहीं दिया गया। वीडियो में देखा गया कि जब वह पवन सिंह के घर पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उन्होंने कई बार अपने अधिकारों की बात की और इमोशनल रूप से टूटती नजर आईं।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसी वक्त पवन सिंह ने एक ऐसा काम कर दिया जिसने फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के लिए अपनी नई लग्जरी कार भेजी। अंजना ने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “गाड़ियां तो सबके पास हैं, लेकिन दिल सबके पास नहीं। मैंने बस रिक्वेस्ट की थी और पवन जी ने नई गाड़ी भेज दी ड्राइव के लिए।” उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ और लोगों ने पवन सिंह के इस रवैये को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया।

नेटिज़न्स ने पवन सिंह को उनके बर्ताव के लिए जमकर ट्रोल किया। किसी ने लिखा, “जो अपनी पत्नी का नहीं हो सका, वो किसी का नहीं हो सकता।” दूसरे यूज़र ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए पवन सिंह को, पत्नी की हालत देखकर भी उन्हें फर्क नहीं पड़ा।” कई लोगों ने तो अनफॉलो करने की मुहिम तक शुरू कर दी। ऐसा पहली बार नहीं है जब पवन सिंह की पर्सनल लाइफ उनके करियर से ज्यादा चर्चा में रही हो। पर इस बार मामला बेहद संवेदनशील और सार्वजनिक हो चुका है। नेटिज़न्स ने पवन सिंह को उनके बर्ताव के लिए जमकर ट्रोल किया। किसी ने लिखा, “जो अपनी पत्नी का नहीं हो सका, वो किसी का नहीं हो सकता।” दूसरे यूज़र ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए पवन सिंह को, पत्नी की हालत देखकर भी उन्हें फर्क नहीं पड़ा।” कई लोगों ने तो अनफॉलो करने की मुहिम तक शुरू कर दी। ऐसा पहली बार नहीं है जब पवन सिंह की पर्सनल लाइफ उनके करियर से ज्यादा चर्चा में रही हो। पर इस बार मामला बेहद संवेदनशील और सार्वजनिक हो चुका है।

वायरल वीडियो में ज्योति सिंह की टूटती आवाज़ ने सबको झकझोर दिया। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने कहा, “अगर अब भी इंसाफ नहीं मिला, तो मैं घर में जहर खाकर मर जाऊंगी। मेरी लाश इस घर से ही जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं एक शरीफ घर की बेटी हूं। अगर मुझे अपने पति के घर में घुसने के लिए पुलिस स्टेशन जाना पड़े, तो इससे बड़ा अपमान क्या होगा?”

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पवन सिंह ने उन्हें “आदर्श पत्नी” की तरह सार्वजनिक तौर पर इस्तेमाल किया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया। उनके मुताबिक, “चुनाव के बाद सिर्फ 20 दिन में पवन जी एक लड़की को लेकर होटल गए थे। एक पत्नी होने के नाते यह बर्दाश्त से बाहर था।” ज्योति के इन आरोपों ने मामले को सिर्फ घरेलू विवाद नहीं, बल्कि चरित्र और नैतिकता के सवाल में बदल दिया है।

जहां एक ओर ज्योति अपनी इज़्ज़त और हक के लिए लड़ रही हैं, वहीं पवन सिंह का रवैया फैंस को खटक रहा है। उनका अंजना सिंह के लिए “नई कार भेजना” एक सामान्य दोस्ताना इशारा माना जा सकता था, अगर उसी वक्त उनकी पत्नी मीडिया के सामने जहर खाने की बात न कर रही होती। लेकिन इन दोनों घटनाओं के बीच का विरोधाभास ही लोगों को सबसे ज़्यादा चुभा।

पवन सिंह ने इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस के गुस्से से साफ है कि इस बार उनकी इमेज को बड़ा झटका लगा है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...