जानें भोजपुरी के विवादित एक्टर्स के नाम,इनसे जुड़े क्या रहे विवाद: Bhojpuri Controversy
Bhojpuri Controversy

विवादों में रहे हैं ये भोजपुरी स्टार्स

भोजपुरी स्टार्स जितना अपनी फिल्मों के लिए लोकप्रिय रहे हैं, उतना ही अपने विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम उन भोजपुरी स्टार्स के बारे में बात करेंगे जो न सिर्फ अपनी फिल्मों से बल्कि विवादों की वजह से भी लाइमलाइट बटोरी हैं।

Bhojpuri Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में काफी पॉपुलर हो रही है। भोजपुरी जगत की चर्चा होते ही आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, अंजना सिंह, मोनालिसा, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे बड़े सितारों के जहन में आते है। इन स्टार्स की मेहनत और लगन ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी है। ऐसे कई भोजपुरी सेलेब्स हैं जिन्होंने सिनेमा से लेकर राजनीतिक जगत तक अपना परचम लहराया है। ये स्टार्स जितना अपनी फिल्मों के लिए लोकप्रिय रहे हैं, उतना ही अपने विवादों के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम उन भोजपुरी स्टार्स के बारे में बात करेंगे जो न सिर्फ अपनी फिल्मों से बल्कि विवादों की वजह से भी लाइमलाइट बटोरी हैं।

यह भी देखे-मां-बाप की तरह बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाईं ये 6 एक्ट्रेसेस: Flop Star Kids

Bhojpuri Controversy: खेसारी लाल यादव

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जो अपने गानों और फिल्मों के लिए मशहूर हैं। हालांकि कई बार एक्टर को उनके द्वारा बनाएं गानों की वजह से फंसा हुआ देखा गया है। अक्सर किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहने वाले खेसारी लाल यादव का पिछले साल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मंदिर के गेट पर लात मारते नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही खेसारी लाल की काफी आलोचना हुई थी। बढ़ते मामले को देखते हुए एक्टर ने अपने बचाव में अपनी सफाई भी पेश की थी। खेसारी लाल को जिस गेट पर लात मारी गई, वह भगवान मोटेश्वर नाथ मंदिर का बताया गया था।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री में शेरनी नाम से मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी अक्सर विवादों में घिरी नजर आती रहती हैं। वहीं पिछले साल एक्ट्रेस एक फर्जी एमएमएस वीडियो के चलते काफी चर्चा में रही थीं। वायरल हुए अपत्तिजनक एमएमएस को अक्षरा सिंह का बताया गया हालांकि इस वीडियो को एक्ट्रेस ने फर्जी बताया और उनके खिलाफ साजिश रचने वालों को वार्निंग भी दी थी। ये मामला साल 2021 का बताया गया जब कोरोना वायरस के दौरान एक्ट्रेस बिना किसी एहतियात के बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पार्टी में शामिल हुईं और डांस करती नजर आईं।

रवि किशन

सांसद और अभिनेता रवि किशन के राजनीति में आने के बाद से विवादों से रिश्ता कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। राजनीति में रहते हुए रवि अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय पेश किया करते हैं। वहीं कुछ समय पहले अपने एक बयान को लेकर एक्टर काफी सुर्खियों में नजर आए थे। रवि ने लोकसभा सत्र के दौरान कोरोना वायरस को लेकर एक ऐसा बयान दे डाला था जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी।

एक्टर ने कहा था कि कोरोना वायरस फैलने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। इस बयान के बाद रवि किशन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी कार के अंदर बैठकर जनता के पसीने को दुर्गंध बताते नजर आये थे। उस चुनाव के दौरान रवि किशन का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की थी।

पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पवन सिंह का अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब अक्षरा सिंह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने उन पर भद्दे कमेंट्स, आपत्तिजनक फोटो और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि यह मामला ठंडा पड़ गया था। लेकिन अक्षरा सिंह के फैन्स पवन सिंह की काफी आलोचना करते नजर आए थे। वहीं भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में भी आए दिन ठनी रहती हैं।

दोनों एक दूसरे पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले साल पवन सिंह के एक फैन ने खेसारी के साथ उनकी फैमिली को भी बहुत बुरा भला कहा था, जिसके बाद एक्टर गुस्से से लाल हो गए और पवन सिंह के फैन्स के खिलाफ बिहार पुलिस से मदद मांगने पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ। खेसारी लाल ने अपना गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और इस मामले को जातिवाद से जोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद यह मामला या मुद्दा काफी समय से चर्चा रहा है।

काजल राघवानी

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम भी कई विवादों से जुड़ा हैं। काजल एक्टर खेसारी लाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं। फिलहाल दोनों अलग हो चुके हैं। अलग होने के बाद खेसारी ने काजल पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इस बात पर भड़की काजल राघवानी ने उसने सवाल किया था कि ‘क्या वो अपने बीवी बच्चों को छोड़कर उसने शादी करेंगे?’।

एक्ट्रेस के इस सवाल के बाद दोनों के अफेयर की भी चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, बाद में खेसारी ने काजल से अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली थी। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने एक वायरल एमएमएस को लेकर विवादों में आ गई थीं। इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। हालांकि इस वीडियो में ये साफ नहीं हुआ था लड़की कौन है। एक्ट्रेस ने भी इस मामले में कोई कमेंट पेश नहीं किया था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद काजल राघवानी को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।

शिल्पी राज

भोजपुरी जगत में ट्रेंडिंग सिंगर के नाम से मशहूर शिल्पी राज भी खुद को विवादों से दूर नहीं रख पाईं। शिल्पी राज अपने गानों के अलावा अपने ही एमएमएस को लेकर विवादों में आ गई थीं जो कुछ समय पहले वायरल हो गया था। इस वीडियो में शिल्पी अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखी थीं। ऑनलाइन लीक हुए इस एमएमएस वीडियो के बाद शिल्पी राज की आलोचना खूब हुई थी। यहां तक कि शिल्पी ने इस एमएमएस को डिलीट करने की अपील भी की थी। एमएमएस विवाद के बाद शिल्पी राज लगातार अपने करियर के पायदान में आगे बढ़ती जा रही हैं।