A couple with red garland in a temple
Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Bhosle Interfaith Marriage With Farman Khan

Summary: इंटरफेथ रिश्ते के कारण महाकुंभ वायरल मोनालिसा ने सुरक्षा के लिए पुलिस से की गुहार

महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फहमान खान से केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित नैनार मंदिर में सादगी भरे समारोह में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा के लिए केरल पुलिस से संपर्क किया।

Monalisa and Farmaan Khan: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक मंदिर में शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से दोनों को परिवार की ओर से काफी विरोध का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने सादगी से मंदिर में शादी कर ली और इसके बाद अपनी सुरक्षा के लिए केरल पुलिस से भी संपर्क किया। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 खबरों के अनुसार, मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी 11 मार्च 2026 को एक सादे समारोह में हुई। हालांकि इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गए। शादी के बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया। एक वीडियो में मोनालिसा को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह फरमान खान से प्यार करती हैं और इसलिए उन्होंने शादी कर ली। फरमान खान भी मोनालिसा की बातों को दोहराते हैं। 

Marriage certificate; A couple with red garland
Monalisa Bhosle and Fahman Khan after wedding

मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने तिरुवनंतपुरम के नैनार देवा मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की। कहा जा रहा है कि इसमें सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कुछ लोग मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार की नाराजगी और दबाव के कारण ही दोनों ने केरल जाकर शादी करने का निर्णय लिया। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने विवाह को कानूनी और सामाजिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। 

मोनालिसा और फरमान की प्रेम कहानी आसान नहीं रही। दोनों अलग-अलग धार्मिक समुदायों से आते हैं, जिसकी वजह से दोनों के परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। खबरों के अनुसार, मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले चाहते थे कि वह उनकी पसंद के व्यक्ति से शादी करें। लेकिन मोनालिसा ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए फरमान के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले एक्टर और मॉडल हैं। बताया जाता है कि मोनालिसा और फरमान की पहली मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में यह सिर्फ एक सामान्य दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों की मुलाकात एक फिल्म सेट पर भी हुई। दिलचस्प बात यह है कि फरमान के अनुसार, सबसे पहले मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था। शुरुआत में उन्होंने इस प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

मोनालिसा भोसले मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्हें अचानक तब पहचान मिली जब प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उस वीडियो में वह रुद्राक्ष की मालाएं बेचती नजर आ रही थीं। वीडियो के वायरल होते ही लोग उनकी सादगी और अंदाज की चर्चा करने लगे। देखते ही देखते मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक वायरल चेहरा बन गई थीं। 

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...