Bharti Singh Jokingly Calls Her Newborn Baby Kaju Factory Ka Mazdoor
Bharti Singh Jokingly Calls Her Newborn Baby Kaju Factory Ka Mazdoor

Summary: भारती सिंह ने बेटे काजू को क्यों कहा फैक्ट्री का मजदूर?

दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बेटे ‘काजू’ की स्लीप साइकिल को लेकर मजेदार बातें शेयर कीं। दिन में सोने और रात में जागने वाले काजू को उन्होंने प्यार से “फैक्ट्री का मजदूर” कहा।

Bharti Singh Son Gola Routine: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दूसरी बार मां बनीं भारती ने अपने व्लॉग के जरिए अपने न्यू बॉर्न बेबी बॉय ‘काजू’ की झलक दिखाई और बताया कि काजू की नींद की वजह से वह थोड़ी परेशान हो गई हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने अपने बेटे काजू को फैक्ट्री का मजदूर का दिया।

YouTube video

अपने नए व्लॉग में भारती अपने बेटे काजू के साथ नजर आईं और उसे सुबह की हल्की धूप में बैठाकर विटामिन डी दिलाने की कोशिश करती दिखीं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने काजू को सन क्रीम लगाने की भी सलाह दी है, लेकिन धूप बहुत कम निकल रही है। भारती ने हंसते हुए कहा कि कोई बात नहीं, जब तक धूप नहीं आएगी, तब तक इंतजार कर लेंगे।

Bharti Singh shares her newborn Kaju's quirky sleep cycle
Bharti Singh shares her newborn Kaju’s quirky sleep cycle

भारती ने अपने बेटे की स्लीप साइकिल के बारे में बात करते हुए कहा कि काजू दिनभर चैन की नींद सोता है और रात होते ही जाग जाता है। भारती अपने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “यह बच्चा रात दो बजे सोता है और सुबह सात बजे उठ जाता है, जैसे सुबह सुबह इसए किसी फैक्ट्री में काम करने जाना हो।” उन्होंने आगे बताया कि दिन में मां की गोद में सोने वाला काजू रात होते ही आंखें फैलाकर जाग जाता है। 

गौरतलब है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। भारती ने अपने व्लॉग में यह भी बताया था कि कैसे सुबह अचानक वॉटर ब्रेक के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा। डिलीवरी के महज दो-तीन हफ्ते बाद ही भारती ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ के तीसरे सीजन की शूटिंग पर नजर आईं। शूटिंग के दौरान ही पैपराजी से बात करते हुए भारती ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें लगा था उनके घर ‘किशमिश यानी बेटी आने वाली है लेकिन काजूआ गया। 

पैपराजी के साथ इसी बातचीत में जब एक कैमरामैन ने मजाक में कहा कि अब बेटी भी होनी चाहिए, तो भारती ने अपने सिग्नेचर ह्यूमर में जवाब दिया, “यही करती रहूं? शूटिंग भी तो होती है।” भारती ने पैपराजी को मिठाई भी बांटी और कहा कि आप सब ‘मामू’ बन गए हैं, काजू को आशीर्वाद दीजिए। 

भारती और हर्ष पहले से ही तीन साल के बेटे लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया यानी गोला के पैरेंट्स हैं। भारती को अक्सर अपने पहले बेटे गोला के साथ समय बिताते हुए भी देखा जा सकता है। भारती और हर्ष ने 2017 में शादी की थी और आज भारती का यह सफर बताता है कि कैसे वह मां बनने के बाद भी अपने काम और परिवार के बीच खूबसूरती से संतुलन बना रही हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...