भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, कॉमेडियन ने किया स्वागत: Bharti New Puppy
Bharti New Puppy

Bharti New Puppy: कॉमेडियन भारती सिंह जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कामयाब हैं वह उतनी ही खुश अपनी निजी जिंदगी में भी हैं। कॉमेडियन के हाल ही में आए व्लॉग से पता चला है कि भारती और हर्ष पैट पेरेंट बने हैं। उनके घर में एक क्यूट सा नन्हा मेहमान आया है। भारती अपने घर के इस नए मेंबर के साथ बहुत खुश हैं और फिलहाल अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने क्यूट लिटिल पपी के साथ बिता रही हैं। यह पैट उनके पति हर्ष लेकर आए हैं।

नाम रखा है भूरा

YouTube video

भारती इस क्यूट लिटिल को अपना बेटा ही मान रही है। उन्होंने इसका नाम अपने बेटे गोला के निकनेम से मिलता-जुलता भूरा रखा है। उनका कहना है कि गोला को एक छोटा भाई मिल गया। अब वह उसके साथ खेल सकता है। दोनों ही पैट पेरेंट भूरा का लाड़ कर रहे हैं। वो इसके लिए एक अलग घर लेकर आए हैं जो कि एक पिंजरे की तरह दिखता है। भारती का कहना है कि डॉक्टर की सलाह से हमने ऐसा किया है। वो अभी बहुत छोटा है ऐसा न हो कि हमारी वजह उसे किस्म की चोट आए। इस वजह से उसका अपने घर में रहना ज्यादा सुरक्षित है।

समय का पता ही नहीं चलता

भारती जितनी अच्छी कॉमेडियन है उतनी ही बेहतरीन वो मां भी हैं। करीना कपूर के चैट शो में वे आई थीं और उन्होंने कहा था कि वो दोबरा जल्दी ही मां बनना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि उनकी एक बेटी हो। खैर हम प्रार्थना करते हैं कि भारती का यह सपना जल्छ ही पूरा हो। लेकिन वो जिस तरह अपने पैट को प्यार और दुलार से रख रही हैं वह भी कम कमाल का नहीं है। मजाकिया अंदाज में अपने व्लॉग में वह कहती हैं कि अब उन्हें किसी की जरुरत नहीं है। उन्हें समय का पता ही नहीं चलता। वैसे आपको बता दें कि यह तंज उन्होंने अपने पति हर्ष पर मारा था।