पापा बनने से पहले रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ शादी की फोटो इंस्टा से की डिलीट, फैंस हुए हैरान: Ranveer Singh Wedding Pics
Ranveer Singh Wedding Pics

Ranveer Singh Wedding Pics: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। पर इस बीच मीडिया में आई एक खबर ने सभी फैंस को निराश कर दिया है। दरअसल, मीडिया में आई खबर के अनुसार रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की सभी फोटोज को डिलीट कर दिया है। रणवीर सिंह की इस करतूत को देखकर सभी फैंस हैरान है साथ ही फैंस को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के रिश्ते की चिंता होने लगी है। फैंस को अब इस बात का डर लग रहा है कि कहिं पेरेंट्स बनने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक दूजे से अलग न हो जायें। याद दिला दें कि ‘कॉफी विद करण’ के बीते सीजन में जाने के बाद दोनों कपल के रिश्ते में आई दरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। फैंस को इस बात का डर है कि कहीं ये दरार इन दोनों में दूरी न बन जाये। हालाँकि राहत की बात ये है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी उनकी शादी की सभी फोटोज़ पड़ी हुई हैं।

Also read: लव गुरु बनी दीपिका पादुकोण, युवाओं को दी रिलेशनशिप टिप्स: Relationship Tips by Deepika

जल्द ही बनेंगे पैरेंट

अभिनेता रणवीर सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी दोनों ने ही फरवरी 2024 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी थी। दी गई जानकारी के अनुसार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं मीडिया में आई तस्वीरों को गौर करें तो अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिलहाल बेबीमून इंजॉय कर रहे हैं।

2018 में रचाई थी शादी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। फैंस पर्दे के साथ साथ इनकी ऑफ स्क्रीन को भी बहुत पसंद करते हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह एक दूसरे के नजदीक फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान आये थे और दोनों ने काफ़ी समय एक दूसरे के साथ गुजारने के बाद 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी इटली में हुई थी, दोनों ने अपने रीति-रिवाज कोंकणी और सिंधी परम्परा से शादी की थी।

2023 से पहले की सभी फोटो की डिलीट

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी शादी की सभी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दी है। इस समय उनके अकाउंट पर 24 जनवरी 2023 के बाद की ही फोटोज बची हैं। ये सभी फोटोज़ किस कारण डिलीट हुई है इस पर अभी कोई खबर नहीं आई है। हालाँकि शादी की फोटोज डिलीट होने के बाद अभी दीपिका संग रणवीर की कई फोटोज उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड हैं। जिसे देखकर फैंस को राहत मिल रही है।