स्वाति कुमारी
आइवरी कलर के सिल्क कुर्ते के साथ रणवीर सिंह ने एनिमल ब्लॉक प्रिंट वाला नेहरू जैकेट पहना है, जिसमें वो काफी हॉट लग रहे हैं।
ब्राइट रेड कुर्ते के साथ हाफ ब्लू प्रिंटेड जैकेट में रणवीर सिंह बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हाथों में घड़ी पहनी है।
होली के लिए आप रणवीर की तरह सफेद सिल्क कुर्ते को फ्लावर एंब्रॉयडरी वाले नेहरू जैकेट के साथ स्टाइल कर सकते है।
रणवीर सिंह ने रेड कलर की शेरवानी के साथ स्टाइलिश ब्लैक और गोल्डन वर्क वाले शूज कैरी किए हैं और सनग्लास लगाकर लुक पूरा किया है।
नेहरू जैकेट के साथ रणवीर ने व्हाइट कुर्ता और पजामा पहना है। उनका ये लुक काफी सिंपल और क्लासी लग रहा है।
इस फोटो में रणवीर ने बेज कलर के कुर्ते के साथ मैचिंग पजामा और नेहरू जैकेट पहना है। आंखों पर उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाया है।
ब्लश पिंक कलर के एंब्रॉयड्रेड सिल्क कुर्ता-पजामा के साथ रणवीर ने ब्लैक शेड्स को स्टाइल किया है। बीयर्ड लुक में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।
रणवीर ने एंब्रॉयड्रेड रेड सिल्क कुर्ते के साथ क्रीम कलर का पजामा और सनग्लासेस स्टाइल किया है।
स्वाति कुमारी