Overview: बसीर अली ने बिग बॉस 19 से निकलते ही मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप
रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद, बेबाक बसीर अली ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है और अपने एविक्शन पर दिल खोलकर बात की है।
Baseer Ali Eviction Interveiw: बिग बॉस 19 में बीते वीकेंड के वार पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। शो से बसीर अली और नेहल बाहर हो चुके हैं। रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद, बेबाक बसीर अली ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है और अपने एविक्शन पर दिल खोलकर बात की है। सलमान खान के इस शो में उनका सफर भले ही उम्मीद से पहले खत्म हो गया हो, लेकिन बसीर का आत्मविश्वास जरा भी कम नहीं हुआ है। बसीर अली ने शो से निकलते ही मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
क्लियर था कि वो मुझे शो जीतने नहीं देते
एक इंटरव्यू सेशन में, बसीर ने हंसते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन था कि वे टॉप 5 या टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में जरूर शामिल होंगे। हालांकि, साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा, “यह तो क्लियर था कि वो मुझे शो जीतने नहीं देते। मुझे ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिलता।” उनके इस बयान से साफ झलकता है कि कहीं न कहीं उन्हें शो के गेम प्लान और नतीजों को लेकर पहले से ही कुछ अंदाजा था।
आत्मविश्वास से भरे दिखे बसीर अली
बसीर ने अपनी पर्सनैलिटी और ईमानदारी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उनका मानना है कि वह इस शो के लिए कुछ ज्यादा ही थे। उन्होंने कहा, “मेरी ईमानदारी, मेरा ऑरा, मेरी पर्सनैलिटी शायद इस सीजन के बाकी लोगों की तुलना में कुछ ज्यादा ही थी।” यह बयान उनके आत्मविश्वास और अपने गेम के प्रति उनकी संतुष्टि को दिखाता है।
सभी घरवालों से निराश हैं बसीर अली
जब बसीर से पूछा गया कि घर में किसने उनका सबसे ज्यादा सपोर्ट किया, तो उनका जवाब था, “किसी ने नहीं”। और जब निराशा की बात आई तो उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ‘सबने’ कहकर घर के माहौल और कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।
बसीर ने फैंस को दी निराश ना होने की हिदायत
बसीर अली ने अपने फैंस को एक खास मैसेज देते हुए कहा कि वे उनके एविक्शन से निराश न हों, क्योंकि उन्होंने इस सफर में अपनी पूरी ईमानदारी दिखाई है। उनके शब्दों से यह स्पष्ट होता है कि उनके लिए खेल का नतीजा मायने नहीं रखता, बल्कि जिस तरह से उन्होंने खेला, वह महत्वपूर्ण है।
होस्ट सलमान खान भी रह गए हैरान
इस हफ्ते हुए डबल एविक्शन में बसीर अली और नेहल चुडासमा को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। यह फैसला इतना चौंकाने वाला था कि खुद शो के होस्ट सलमान खान भी हैरान रह गए थे। ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान ने अपनी हैरानी जाहिर करते हुए कहा था कि वोटों के आधार पर इन दोनों को सबसे कम वोट मिले, जिसके कारण उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। इस हफ्ते गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा नॉमिनेटेड थे। बसीर का एविक्शन यकीनन उनके फैंस और कई दर्शकों के लिए हैरान करने वाला था।
