Barun Sobti raised his voice for 8 hour shift said Producers make people work for 12 hours
Barun Sobti raised his voice for 8 hour shift said Producers make people work for 12 hours

Overview: बरुन सोबती ने दी 8 घंटे की शिफ्ट के लिए उठाई आवाज

Barun Sobti Raised His Voice For 8 Hour Shift: अभिनेता बरुन सोबती टीवी पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब ओटीटी और फिल्मों में भी सफल हो रहे हैं। हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए। 'असुर' और 'कोहरा' जैसे सफल शो में अपनी एक्टिंव का जलवा दिखाने वाले बरुन से पूछा गया कि क्या वह फ्यूचर में प्रोड्यूसर्स बनना चाहेंगे। 

Barun Sobti Raised His Voice For 8 Hour Shift: अभिनेता बरुन सोबती टीवी पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब ओटीटी और फिल्मों में भी सफल हो रहे हैं। हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए। ‘असुर‘ और ‘कोहरा‘ जैसे सफल शो में अपनी एक्टिंव का जलवा दिखाने वाले बरुन से पूछा गया कि क्या वह फ्यूचर में प्रोड्यूसर्स बनना चाहेंगे। 

इस पर बरुन ने सहमति जताते हुए कहा कि अगर वह निर्माता बनते हैं, तो वह ‘दयालु’ और ‘बड़े दिल वाले’ होंगे। उन्होंने खासकर इस बात पर जोर दिया कि वह अपने कलाकारों से लंबे समय तक काम नहीं करवाएंगे।

8 घंटे की शिफ्ट का किया सपोर्ट

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उनके ‘बिहाइंड द सक्सेस’ सेगमेंट में हुई इस बातचीत के दौरान, बरुन सोबती ने हल्के-फुल्के अंदाज में बताया कि उनका प्रोड्यूसर्स के तौर पर काम करने का तरीका क्या होगा। 40 वर्षीय एक्टर बरुन सोबती ने कहा, “मैं जीवन के बारे में ज्यादा सोचूंगा, लेकिन मैं अपने लोगों से बहुत ज्यादा काम नहीं करवाऊंगा। मुझे लगता है कि यह 8 घंटे की शिफ्ट की तरह होगा।” हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में तुरंत ही बात बदलते हुए कहा, “मैं तभी प्रोड्यूसर्स बनूंगा जब मेरे पास बहुत पैसा होगा।”

बेहतर ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ पर की बात

जब बरुन सोबती से पूछा गया कि क्या वह एक निर्माता के तौर पर सामान्य कॉर्पोरेट टाइमिंग (सुबह 9 से शाम 5 बजे) को अपनाएंगे, तो एक्टर ने तुरंत सहमति जताई और कहा कि उन्हें “इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।” वर्क-लाइफ बैलेंस की वकालत करते हुए उन्होंने बताया, “काम के घंटों के मामले में, कम काम के घंटे, सभी के लिए एक अच्छा जीवन। हम बहुत काम करते हैं, और सभी निर्माता चाहते हैं कि हम 12 घंटे काम करें और 2 घंटे ट्रेवल करें।”

हर किसी की जिंदगी आसान बनाएंगे बरुन

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ फेम बरुन ने इंडस्ट्री में कलाकारों को होने वाली परेशानियों और अनुभवों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ऐसे काम करने के हालात उन लोगों के लिए ठीक नहीं हैं जो ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते। बरुन ने आखिर में कहा, “अगर मैं कभी निर्माता बनूं, तो मैं हर किसी की जिंदगी आसान बनाना चाहता हूं।”

‘असुर 3’ को लेकर बरुन सोबती ने दिया बड़ा अपडेट

जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बरुन सोबती ने अपनी मच अवेटेड वेब सीरीज ‘असुर 3’ को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। बरुन ने बताया कि ‘असुर 3’ की राइटिंग का काम अभी-अभी पूरा हुआ है। 

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीम ने अभी तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं की है। ऐसे में दर्शकों को ‘असुर 3’ को पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि इसे फ्लोर पर आने में अभी कुछ समय लगेगा। यह खबर ‘असुर’ के फैंस के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...