Neha Marda Comeback: टीवी सीरियल बालिका वधू में गहना का किरदार निभाने वाली नेहा मर्दा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। काफी दिनों से नेहा मर्दा टीवी की दुनिया से गायब चल रही थी, लेकिन अब 13 सालों के नेहा मर्दा अब टीवी पर वापसी करने को तैयार हैं। यह खबर सुनकर उनके फैंस का खुश हैं। कई सालों तक पर्दे से दूर रहने के बावजूद भी नेहा मर्दा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अब इसी बीच नेहा मर्दा ने अपने कमबैक की जानकारी फैंस को दी है।
पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं एक्ट्रेस

बता दें, हाल ही में नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने कमबैक के बारे में बताया कि वह टीवी पर वापसी करने जा रही है। नेहा एक वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि वह अब ऑडियंस दे रही है और जल्द ही वापसी करेंगी। टीवी की दुनिया में वापसी से पहले नेहा ने ब्रैंड और इवेंट्स में जाना शुरू किया है ताकि वो दोबारा से अपनी पहचान बना सकें और अब ऑडिशन भी दे रही हैं ताकि पर्दे पर वापसी कर सकें।नेहा के इस वीडियो के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें अपनी गहना एक बार फिर छोटे पर्दे पर देखने को मिलेगी।
नेहा मर्दा ने किए कई सीरियल्स

नेहा 2004 से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, जब उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। उन्हें सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘बालिका वधु’ में गेहना की भूमिका निभाई, जिसे उन्होंने 2008 से 2011 तक प्ले किया।बालिका वधू फेम सीरियल में अपने अभिनय और भूमिका से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।
‘बालिका वधु’ के बाद नेहा ने ‘डोली अरमानों की’ में लीड रोल प्ले किया, जहां उनका नाम मोहित मलिक के साथ जोड़ा गया था। नेहा को आखिरी बार टीवी शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ में देखा गया था, जहां उनकी जोड़ी दिवंगत टीवी एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी के साथ थी। उनकी कुछ दिनों पहले ही मौत हुई है। नेहा ने टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ से टीवी डेब्यू किया था।जो इश्क की मर्जी वो रब की मर्जी, महादेव, ‘झलक दिखला जा 8’ में भी नेहा मर्दा नजर आ चुकी हैं।
टीवी की दुनिया से नेहा ने क्यों बनाई थी दूरी?

दरअसल, नेहा मर्दा एक्टिंग की दुनिया से एकदम से गायब हो गई थी। शादी के 10 साल बाद नेहा मां बनी हैं। उन्हें कंसीव करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।अब उनकी बेटी 2 साल की हो गई है।नेहा ने बेटी का नाम अनायरा रखा है।बेटी के जन्म के बाद नेहा का वजन काफी बढ़ गया था।उन्होंने एक्सरसाइज और डाइट करके अपना वजन कम किया है और अब बिल्कुल पहले जैसी हो गई हैं।नेहा शादी के मुंबई छोड़कर पटना शिफ्ट हो गई थीं। नेहा मर्दा ने साल 2012 में आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी, जोकि एक बिजनेसमैन हैं। उनकी बेटी 2 साल की हो गई है।
