Baisakhi Looks: बैसाखी करीब है। वसंत ऋतु की फसल के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले इस त्योहार को हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 14 अप्रैल, 2023 को आने वाली बैसाखी की तैयारियों में आप भी जुटी हैं तो पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा का लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस पंजाबी कुड़ी के सूट्स का कलेक्शन बहुत ही शानदार है।
Baisakhi Looks: गॉर्जियस लुक पाना है तो करें ये
एक्ट्रेस सोनम का यह ब्राइडल लुक किसी का भी दिल जीत सकता है। अमेरिका में मशहूर फैशन ब्रांड फ्रन्टियर हेरिटिज के उद्घाटन के मौके पर सोनम ने यह शानदार आउटफिट वियर किया। इस सूट की खासियत थी इसकी फिटिंग और कुर्ते के पीछे लगा स्कर्ट कट। इस पूरे सूट पर हैवी वर्क किया गया था। साथ में इस पंजाबी कुड़ी ने पहना डायमंड चोकर, जो उनके लुक को बहुत ही गॉर्जियस बना रहा था। सोनम का यह लुक न सिर्फ बैसाखी पार्टी के लिए बेस्ट है, बल्कि किसी भी शादी या पार्टी में आप इसे अपनाएंगी तो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाएंगी।
पोल्का डॉट सूट विथ हैवी दुपट्टा
सोनम फैशन फिएस्टा हैं। उनका हर लुक उनके फैंस को दीवाना बना देता है। इस एक्ट्रेस की वार्डरोब में कई शानदार सूट्स हैं। उन्हीें में से एक है यह पोल्का डॉट पर्पल सूट। इस सूट पर व्हाइट थ्रेड एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग थी। सूट के बाॅर्डर पर लगी पर्ल लेस इसे और भी खूबसूरत बना रहा था। इस सिंपल स्लीव्स लेस सूट की खासियत थी इसका हैवी एंब्राॅयडरी दुपट्टा। जिसने इस सूट को न सिर्फ हैवी लुक दिया, बल्कि इसमें ग्लैमर भी एड किया। सूट के साथ पहने लगए काॅन्ट्रास्ट ग्रीन हैवी डैंगल्र्स उनका लुक बढ़ा रहे थे। आप भी इस लुक का ट्राई कर सकती हैं।
प्रिस्टिन व्हाइट सूट है शानदार
सोनम का यह प्रिस्टिन व्हाइट कलर सूट न सिर्फ बैसाखी के लिए, बल्कि हर समर फंक्शन के लिए बेस्ट है। इस ऑर्गेंजा सूट के नेट पर हो रही कटआउट डिटेलिंग इसे बहुत ही खास लुक दे रही थी। इस फुल स्लीव्स सूट के साथ एक्ट्रेस ने लाॅन्ग इयररिंग्स पहने जो उनके पूरे लुक को बढ़ा रहे थे। पंजाबी लुक के लिए सोनम ने इसके साथ जूतिया वियर कीं। यह लुक पार्टी परफेक्ट है।
पंजाबन कुड़ी का बनारसी लुक
पंजाबन कुड़ी सोनम का यह बनारसी हैवी लुक बहुत ही शानदार है। इस ब्लू कलर के बनारसी सूट के साथ सोनम ने मैचिंग कलर का ऑर्गेंजा सूट कैरी किया। सूट का वीनेक इसका लुक बढ़ा रहा था। सूट के प्लाजो पैंट पर बनारसी बाॅर्डर लगाया था, जिससे इसका लुक और शानदार लग रहा था। आप अपनी किसी भी पुरानी बनारसी साड़ी का सूट सिलवाकर सोनम का यह लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
लखनवी सूट, हमेशा ट्रेंडी
ग्लैमर वर्ल्ड में ट्रेंड के साथ चलना जरूरी है। सोनम भी ऐसा करने में माहिर हैं। अगर आप भी फैशन और ट्रेंड के साथ चलती हैं तो आपको जरूर पता होगा कि समर सीजन में लखनवी सूट्स का अपना ही महत्व है। सोनम का यह रेड लखनवी सूट समर लुक पाने के लिए बेस्ट है। फैशन डिजाइनर अंजुल भंडारी का डिजाइन किए गए इस सूट पर किया गया मीना वर्क इसको और भी खास बनाएगा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने ऑक्साइड ज्वेलरी वियर की।
अंगरखा पैटर्न है ऑसम
एक ही पैटर्न के सूट वियर करते हुए अगर आप परेशान हो गई हैं तो अंगरखा पैटर्न अपनाकर आप अपना लुक चेंज कर सकती हैं। सोनम का यह बाॅटल ग्रीन अंगरखा सूट किसी भी पूजा, पार्टी और फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इस सिंपल अंगरखा सूट को हाईलाइट कर रहा था इसका हैवी एंब्रॉयडरी दुपट्टा। दुपट्टे का गोल्डन वर्क इसे बहुत ही खूबसूरत लुक दे रहा था। सोनम ने इसके साथ गोल्डन झुमके वियर किए।
ग्रीन कुर्ता विद व्हाइट स्कर्ट
सोनम अपने लुक के साथ बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करती हैं। जैसा कि सोनम का यह कूल सतरंगी लुक। ग्रीन कलर के कुर्ते पर हो रही रानी कलर की एंब्रॉयडरी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। साथ में सोनम ने पहना व्हाइट कलर की स्कर्ट। इस सूट का मल्टी कलर दुपट्टा इसके लुक को बढ़ा रहा था। कुल मिलाकर सोनम के इस लुक को अपनाकर आप किसी भी पार्टी में डिफरेंट स्पेस पा सकती हैं।
लाइट ब्लू-सिल्वर का कॉम्बिनेशन
सोनम का यह हिना कोचर का डिजाइन किया सूट बेहद एलिगेंट है। लाइट ब्लू कलर के इस सूट पर सिल्वर गोटा पत्ती वर्क किया गया था। सूट को डिफरेंट लुक देने के लिए नया कॉम्बिनेशन ट्राई किया गया। सोनम ने लाइट ब्लू कुर्ते के साथ राॅयल ब्लू सलवार पहनी। वहीं ब्लू और ग्रे कलर का शेडेड दुपट्टा पहनकर सूट को डिफरेंट लुक दिया।
व्हाइट अनारकली सूट
अनारकली सूट को थोड़े से ट्विस्ट के साथ वियर करना समर सीजन के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सोनम की तरह आप भी व्हाइट सिंपल अनारकली सूट पहनकर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। सूट को हैवी लुक देने के लिए इसके नीचे की लेयर पर गोल्डन हैवी बाॅर्डर दिया गया था। सिंपल सूट के साथ हैवी एंब्रॉयडरी दुपट्टा सोनम ने चुना। यह पूरा लुक समर के लिए बेस्ट है। यह आंखों को चुभता भी नहीं है और आपको एलिगेंट भी दिखाएगा।
ब्लैक एंब्राॅयडरी सूट
ब्लैक एक ऐसा कलर है जो हमेशा से ही आपको शानदार लुक देता है। और अगर ब्लैक पर सिल्वर हैवी एंब्रॉयडरी हो तो इससे आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं। सोनम का यह ब्लैक सिल्क सूट इसका शानदार उदाहरण है। इस ब्लैक कुर्ते के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ही पैंट वियर की। ऑर्गेंजा दुपट्टे ने इस सूट के लुक को और भी उन्हें किया।
लोटस प्रिंट में कूल और क्लासी लुक
लोटस प्रिंट इन दिनों ट्रेंड में है। ऐसे में हर युवती और महिला की वार्डरोब में इस प्रिंट का सूट या साड़ी होना जरूरी है। आप सोनम का यह लुक भी अपना सकती हैं। एक्ट्रेस का यह व्हाइट सूट विद लोटस प्रिंट एक परफेक्ट समर सूट है। यह आपको समर में कूल और क्लासी लुक देगा।
आप भी बनें गोल्डन गर्ल
पूजा हो या फिर कोई भी शादी-पार्टी गोल्डन लुक आपको हमेशा से ही गाॅर्जियस दिखाएगा। सोनम का यह गोल्डन लुक आप अपना सकती हैं। डिजाइनर हुसैन रहर के डिजाइन किए गए इस सूट के साथ सोनम ने शरारा पहना। इसे अलग लुक देने के लिए गोल्ड कलर पर सिल्वर वर्क किया गया। कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है।
