Second Pregnancy Fear
Second Pregnancy Fear

Overview:

फिल्मों की कहानियां जितनी शानदार होती हैं। उतनी ही चटपटी होती हैं इनसे जुड़े लोगों की कहानियां। ऐसी ही एक कहानी जुड़ी है साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में नाम कमाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस से।

Ramya Krishnan Controversy: फिल्मों की कहानियां जितनी शानदार होती हैं। उतनी ही चटपटी होती हैं इनसे जुड़े लोगों की कहानियां। ऐसी ही एक कहानी जुड़ी है साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में नाम कमाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस राम्या कृष्णन से। बाहुबली में शिवगामी देवी का दमदार रोल निभाने वाली राम्या से एक ऐसा विवाद जुड़ा है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

गोविंदा, अमिताभ के साथ किया काम

फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय बिताने वाली राम्या एक समय टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल थीं। गोविंदा से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन तक के अपोजिट उन्होंने काम किया। लेकिन अपनी एक्टिंग से ज्यादा राम्या निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सबसे बड़ा विवाद था राम्या और एक मशहूर फिल्म डायरेक्टर के अफेयर को लेकर।

लगातार की कई फिल्में

एक समय ऐसा आया जब राम्या और मशहूर साउथ डायरेक्टर केएस रविकुमार के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में आईं। इन अफवाहों ने इतना जोर पकड़ा कि सभी की जुबान पर उस समय इसकी ही बातें थीं। साल 1999 से 2002 के बीच रविकुमार ने राम्या को कास्ट करके तीन फिल्में बनाईं। साल 1999 में उनकी फिल्म पदयप्पा रिलीज हुई। इसी साल उनकी फिल्म पट्टाली भी रिलीज हुई। साल 2002 में रविकुमार ने राम्या को कास्ट करके फिल्म पंचतंत्रम बनाई। एक के बाद एक रिलीज हुई इन फिल्मों के बाद यह अफवाह तेजी से फैली कि राम्या और रविकुमार का अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी ज्यादा थीं कि उस समय रविकुमार किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं कर रहे थे।

फिर ऐसे बढ़ीं दूरियां

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम्या और रविकुमार एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन रविकुमार शादीशुदा थे और एक बच्ची के पिता भी थे। वो अपना परिवार तोड़ना नहीं चाहते थे। अफवाह फैली कि राम्या गर्भवती हो गई। अफवाहों का दौर यहीं नहीं थमा। खबरें सामने आईं कि राम्या ने अबॉर्शन के लिए रविकुमार से 75 लाख रुपए की मांग की। वहीं किसी भी विवाद और परेशानी से बचने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें यह राशि दे दी। जिसके बाद दोनों की यह लव स्टोरी खत्म हो गई।

दोनों ने दी अपनी सफाई

जंगल में आग की तरह फैली इन अफवाहों के बाद राम्या और रविकुमार दोनों ने ही अपनी सफाई दी। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया। राम्या ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने का एक षड्यंत्र है। हालांकि आज भी लोग इन खबरों को भुला नहीं पाए हैं।

फिर से की नई शुरुआत

जैसा कि राम्या को डर था इन खबरों से उनकी छवि पर असर पड़ा। लेकिन एक्ट्रेस ने परिस्थितियों से कभी हार नहीं मानी। उन्होंने फिर से अपने करियर पर फोकस किया। साल 2003 में उन्होंने मशहूर तेलुगु डायरेक्टर कृष्णा वामसी से शादी रचाई। ये दोनों एक फिल्म के सेट पर मिले थे। पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। राम्या हमेशा कहती हैं कि कृष्णा उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। वो उन्हें अच्छे से समझते हैं। उनके रिश्ते में प्यार, सम्मान और समझ है। इस पावर कपल का एक बेटा भी है। आज राम्या ने फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...