Overview: बैटलग्राउंड से बाहर होने की अफवाहों पर आसिम रियाज का पलटवार
Asim Riaz Reaction on Battleground Exit Rumours: हाल ही में बैटलग्राउंड के जज रुबीना दिलैक, अभिषेक मल्हान और आसिम रियाज के बीच तीखी झड़प हुई थी। आसिम रियाज को रियलिटी शो बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया था। आसिन ने अब इस चर्चा पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि उन्होंने "स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल को पलट दिया"। सोशल मीडिया पर आसिम रियाज ने शो से बाहर होने की चर्चा के बारे में खुलकर बात की। बहुत बताए बिना, उन्होंने बस इतना शेयर किया कि उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया है।
Asim Riaz Reaction on Battleground Exit Rumours: हाल ही में बैटलग्राउंड के जज रुबीना दिलैक, अभिषेक मल्हान और आसिम रियाज के बीच तीखी झड़प हुई थी। आसिम रियाज को रियलिटी शो बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया था। आसिन ने अब इस चर्चा पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि उन्होंने “स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल को पलट दिया”। सोशल मीडिया पर आसिम रियाज ने शो से बाहर होने की चर्चा के बारे में खुलकर बात की। बहुत बताए बिना, उन्होंने बस इतना शेयर किया कि उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया है।
आसिम ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
ट्विटर पर आसिम ने लिखा, “पेड मीडिया में रीढ़ नहीं है, बस रेट कार्ड है। वे वही छापते हैं जो उन्हें बताया जाता है, मैं जब फैसला करता हूं, तब आगे बढ़ता हूं। ‘बाहर निकाल दिया’ चिल्लाते रहो, मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल को पलट दिया। अगली हेडलाइन? इसे जरूरी बनाएं।” आसिम ने सोशल मीडिया पर काफी बड़ा दावा किया है। आसिम ने इससे पहले 19 अप्रैल को एक सीक्रेट इंस्टाग्राम पोस्ट भी डाली थी। हाथ में सिगरेट पकड़े हुए, मॉडल-एक्टर ने बीच की उंगली वाली इमोजी के साथ तस्वीर को “स्क्रिप्टेड” कैप्शन दिया था, जो शो पर ताना कसने जैसा लग रहा था।
आसिम ने रुबीना पर किया था कमेंट
Paid media ain’t got a spine, just a rate card. They print what they’re told, I move when I decide. Keep shouting ‘kicked out’ , i kicked the script and flipped the game. Next headline? Make it count.
— Asim Riaz (@imrealasim) April 19, 2025
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल को एक छोटी-सी बहस के बाद बात कंट्रोल से बाहर हो गई। सूत्रों का कहना है कि जब आसिम ने कथित तौर पर रुबीना दिलैक के बारे में अपमानजनक कमेंट किया, तो हालात ने एक तीखा मोड़ ले लिया, जबकि रुबीना ने बीच-बचाव करके स्थिति को शांत करने की कोशिश की थी। तनाव इतना बढ़ गया कि शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। जिसके बाद आसिम, रुबीना और अभिषेक सभी अपनी वैन में चले गए। अब आसिम की टीम और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है, ताकि मामले को सुलझाया जा सके।
रुबीना पर किया था गलत कमेंट

खबरों के मुताबिक, लड़ाई में आसिम ने रुबीना पर गलत कमेंट कर दिया था। जिसकी वजह से विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद भी आसिम चुप नहीं रहे। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया है।
कई बार विवादों में रह चुके हैं आसिम
आसिम अपने गुस्से के चलते कई बार विवादों से घिर चुके हैं। इससे पहले साल 2024 में कथित तौर पर होस्ट रोहित शेट्टी से नोकझोंक के बाद आसिम को खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर कर दिया गया था। एक स्टंट से जूझने के बाद, आसिम ने मेकर्स को चुनौती देते हुए कहा, “मेरे सामने करो। अगर तुम लोगों ने कर लिया, तो मैं एक रुपया नहीं लूंगा।” रोहित ने उन्हें एक क्रू मेंबर का वही टास्क पूरा करते हुए एक वीडियो दिखाकर जवाब दिया। इससे विवाद खड़ा हो गया और आसिम ने गुस्से में रोहित शेट्टी से भी लड़ाई की।
