Summary: आर्यन खान का डेब्यू प्रोजेक्ट और स्टार्स की मौजूदगी
आर्यन खान की डेब्यू पार्टी ग्लैमर और स्टार पॉवर से भरपूर रही। जहां परिवार ने उनका पूरा साथ दिया, वहीं इंडस्ट्री और बिज़नेस वर्ल्ड की बड़ी हस्तियों ने उनकी नई शुरुआत “The Ba**ds of Bollywood”* का जश्न मनाया।
Aryan Khan Debut Party: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी लंबे इंतजा के बाद अपने डेब्यू प्रोजेक्ट “The Ba**ds of Bollywood”* से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। बुधवार रात मुंबई में नेटफ्लिक्स शो की प्रीमियर स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस मौके पर शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, बच्चे सुहाना और अबराम भी उनके साथ खड़े होने के लिए पूरी ताकत के साथ पहुंचे। अंबानी परिवार, आलिया-रणबीर, काजोल-अजय, माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने, तमन्ना भाटिया, भूमि पेडनेकर जैसे सितारे आर्यन का हौसला बढ़ाने आए।
शाहरुख खान का स्टाइलिश परिवार
इस खास मौके पर शाहरुख खान का पूरा परिवार आर्यन के साथ मौजूद रहा। मां गौरी खान, बहन सुहाना खान और छोटे भाई अबराम ने मिलकर आर्यन का हौसला बढ़ाया। दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान शाहरुख खान भी अपने बेटे का समर्थन करने पहुंचे। इन सबने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, सिर्फ सुहाना खान ने यलो कलर का गाउन पहना था।
कैमरे के पीछे आर्यन की नई पहचान
शाहरुख खान जहां अपनी एक्टिंग और करिश्माई अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं, वहीं आर्यन ने एक अलग राह चुनी है। वह पर्दे के पीछे रहकर निर्देशन और कहानी कहने की कला से दर्शकों को प्रभावित करना चाहते हैं। प्रीमियर पर एक प्यारा पल देखने को मिला, जब आर्यन ने खुद कैमरा संभाल कर शाहरुख के साथ वहां मौजूद पैपराजी के साथ भी फोटो क्लिक की।
अंबानी परिवार

इस अमुके पर अंबानी परिवार भी पहुंचा। नीता अंबानी ने ग्रे कलर की खूबसूरत कॉकटेल साड़ी पहनी थी तो वहीं उनके साथ मुकेश अंबानी ब्लैक सूट में नजर आए।
आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी और छोटे भाई की पत्नी राधिका मर्चेन्ट अंबानी के साथ पहुंचे। आकाश ब्लैक व्हाइट सूट में थे, तो श्लोका ने मैचिंग ब्लैक और राधिका ने रेड गाउन पहना था।
ईशा अंबानी व्हाइट नेट गाउन में पहुंची। इनके साथ नव्या नवेली नंदा रेड सूट पहनकर नजर आईं।
काजोल और अजय देवगन
काजोल और अजय देवगन भी इस पार्टी में पहुंचे। काजोल ने प्लेन ब्लैक टॉप के साथ ब्लू स्कर्ट पहना था। अजय ब्लैक सूट में नजर आएं।
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
माधुरी दीक्षित और उनके पति भी इस प्रीमियर में नजर आए। माधुरी ने वलोरल एम्ब्रॉइडरी वाला साड़ी गाउन पहना था, तो वहीं डॉ नेने टाई और सूट में नजर आए।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया और रणबीर जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचे, सबकी नजरें उनकी ओर ही गईं। आलिया ने प्लेन व्हाइट स्लीवलेस गाउन पहना था। साथ में गोल्डन बकल वाला व्हाइट बेल्ट भी था, जिसे उन्होंने लूज करके लगाया था। रणबीर व्हाइट शर्ट, व्हाइट कोट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए।
बॉबी देओल का परिवार
बॉबी देओल का परिवार भी आर्यन की हौसलाअफजाही करने के लिए पहुंचा। उन्होंने ब्लैक सूट पहना था, उनकी पत्नी तान्या देओल ने भी प्लेन ब्लैक गाउन पहना था। बॉबी के बेटे ने लाइमलाइट जरूर चुरा ली। वह ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में कमाल दिख रहे थे।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

इस मौके पर दोनों एक्स तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी नजर आए, भले ही दोनों अलग अलग दिखे। तमन्ना ने सिल्वर सीक्विन गाउन पहना था, तो वहीं विजय ने ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट के साथ सनग्लासेज लगाया हुआ था।
नेटफ्लिक्स पर शुरुआत
“The Ba**ds of Bollywood”* अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आर्यन खान किस तरह अपनी रचनात्मकता और दृष्टिकोण से इस नए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हैं।
