YRKKH Update: यह रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन का चर्चित शो है। शो में फिलहाल जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में बताया जाएगा कि विद्या माधव के सहकर्मी को कॉल करेगी। वह उसे बताया कि माधव जी कैसे पर काम कर रहा था वह तीन दिन पहले खत्म हो चुका है और यह सुनकर वह परेशान हो जाएगी। वह यह बात दादी सा को बताना चाहेगी लेकिन फूफा सा उसे दादी सा के पास नहीं जाने देंगे। वह विद्या से कहेंगे कि वह खुद माधव को घर लेकर आएंगे और इधर काजल को अपने पति यानी फूफा सा पर शक होने लगेगा।
read also: ‘स्टारडम’ से अपना जलवा बिखेरेंगे आर्यन खान, ऐसी होगी 6 एपिसोड की कहानी: Stardom Series
अभिरा को लगेगी चोट
इधर विद्या को माधव की वजह से टेंशन में देखा जाएगा और उधर अरमान अभिरा की वजह से टेंशन में रहेगा। वह रूही के साथ डांस प्रैक्टिस जरूर करेगा लेकिन उसका ध्यान वहां पर नहीं होगा। इधर अभिरा अपने आंसू पहुंचती हुई पोद्दार हाउस पहुंचेगी जहां उसके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई देंगे। मनीषा को उसकी चिंता होगी और वह चोट पर दवाई लगाने को रहेगी लेकिन अभिरा बिना दवाई लगाए ऊपर चली जाएगी।
बड़ी मां सुनेंगी सारी बातें
अभिरा जब ऊपर जाएगी तो उसकी नजर मंदिर में पड़े अपने मंगलसूत्र पर जाएगी। वह मंगलसूत्र उठाकर बोलेगी कि वह अपने प्यार को नहीं बचा पाई लेकिन उसकी निशानी हमेशा संभाल कर रखेगी। बड़ी मां उसकी सारी बातें सुन लेंगी और उसकी फिलिंग्स को जान जाएंगी। वह एक बार फिर से उसे समझाने की कोशिश करेंगी।
अरमान बताएगा फीलिंग्स
इधर सभी अपने-अपने कमरे में चले जाएंगे और फंक्शन के लिए तैयार होना शुरू कर देंगे। काजल संजय का पता लगाने के लिए माधव को फोन करेगी। लेकिन फोन बजाने पर संजय माधव का फोन उठाएंगे और यह देखकर काजल हैरान रह जाएगी। उधर अरमान कृष को अपनी फीलिंग्स बताएगा। वो कहेगा की अगर मैंने रूही से शादी की तो सब खुश रहेंगे, लेकिन अगर अभिरा से शादी की तो लड़ना पड़ेगा। वो मुझसे झगड़ती है, मुझे इरिटेट करती है, मुझे चलती फिरती प्रॉब्लम लगती है, पर अपनी लगती है! उससे झगड़ने में भी मजा आता है। जिंदगी चल तो उसके आने से पहले भी रही थी पर जीना उसने मुझे सिखाया है!!’
